Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Muharram Kya Hai

मुहर्रम क्या है और क्यों मनाते है?

Posted on September 17, 2018 by Pankaj Goyal

Muharram Kya Hai, Muharram Kyon Manate Hai | मुहर्रम का त्योहार इमाम हुसैन और उनके फॉलोअर्स की शहादत की याद में मनाया जाता है। इमाम हुसैन अल्लाह के रसूल (मैसेंजर) पैगंबर मोहम्मद के नाती थे। यह हिजरी संवत का प्रथम महीना है। मुहर्रम एक महीना है, जिसमें शिया मुस्लिम दस दिन इमाम हुसैन का शोक मनाते हैं। मुहर्रम को त्योहार क्यों मनाया जाता है, इसे जानने के लिए हमें जरा पीछे इस्लामी इतिहास में जाना होगा, जब इस्लाम में खिलाफत का चलन था।

Muharram Kya Hai

कौन हैं शिया मुस्लिम?
इस्लाम की तारीख में पूरी दुिनया के मुसलमानों का प्रमुख नेता यानी खलीफा चुनने का रिवाज रहा है। ऐसे में पैगंबर मोहम्मद के बाद चार खलीफा चुने गए। लोग आपस में तय करके किसी योग्य व्यक्ति को प्रशासन, सुरक्षा इत्यादि के लिए खलीफा चुनते थे। जिन लोगों ने हजरत अली को अपना इमाम (धर्मगुरु) और खलीफा चुना, वे शियाने अली यानी शिया कहलाते हैं। शिया यानी हजरत अली के समर्थक। इसके विपरीत सुन्नी वे लोग हैं, जो चारों खलीफाओं के चुनाव को सही मानते हैं।

यजीद ने खुद को बनाया खलीफा
मोहम्मद साहब की वफात (दुनिया से रुखसत) के लगभग 50 वर्ष बाद इस्लामी दुनिया में घोर अत्याचार का समय आया। मक्का से दूर सीरिया के गवर्नर यजीद ने खुद को खलीफा घोषित कर दिया। यजीद की कार्यपद्धति बादशाहों जैसी थी। तब इस्लाम इसका आदी नहीं था। इस्लाम में बादशाहत की कल्पना नहीं है। जमीन-आसमान का एक ही ‘बादशाह’ अल्लाह माना जाता है। मक्का में बैठे पैगंबर मोहम्मद के नाती इमाम हुसैन ने यजीद को खलीफा मानने से इनकार कर दिया।

सत्ता में आते ही यजीद ने मदीना के राज्यपाल वलीद पुत्र अतुवा को फरमान लिखा, “तुम इमाम हुसैन को बुलाकर मेरे आदेश का पालन करने और इस्लाम के सिद्धांतों को ध्यान में लाने के लिए कहो। यदि वह न माने तो इमाम हुसैन का सिर काट कर मेरे पास भेजा जाए।

वलीद पुत्र अतुवा ने 25 या 26 रजब 60 हिजरी को रात के समय हजरत इमाम हुसैन को राजभवन में बुलाया। उनको यजीद का फरमान सुनाया। इमाम हुसैन ने वलीद से कहा, “मैं एक व्यभिचारी, भ्रष्टाचारी और खुदा रसूल को न मानने वाले यजीद की आज्ञाओं का पालन नहीं कर सकता।”

इसके बाद इमाम हुसैन मक्का शरीफ पहुंचे, ताकि हज यात्रा पूरी कर सकें। लेकिन वहां पर भी इमाम हुसैन साहब को चैन नहीं लेने दिया गया। यजीद ने अपने सैनिकों को यात्री बना कर हुसैन का कत्ल करने भेज दिया।

इमाम हुसैन को पता चल गया कि यजीद ने सैनिकों को उनका कत्ल करने भेजा है। मक्का एक ऐसा पवित्र स्थान है, जहां किसी भी प्रकार की हत्या हराम है। यह इस्लाम का एक सिद्धांत है।

मक्का में किसी प्रकार का खून-खराबा न हो, इसका ध्यान रखते हुए हुसैन ने हज की एक उप प्रथा, जिसको इस्लामिक रूप से उमरा कहते हैं, अदा की। हजरत हुसैन इसके बाद अपने परिवार सहित इराक चले गए।

मुहर्रम महीने की 2 तारीख 61 हिजरी को हुसैन अपने परिवार और दोस्तों सहित कर्बला पहुंचे। वह नौ तारीख तक यजीद की सेना को इस्लामिक सिद्धांतों के बारे में बताते रहे, लेकिन उनकी बातों का फौज पर असर नहीं हुआ।

जब वह नहीं माने तो इमाम हुसैन ने कहा, “तुम मुझे एक रात की मोहलत दो, ताकि मैं अल्लाह की इबादत कर सकूं। यजीद की फौजों ने हुसैन को एक रात की मोहलत दे दी। उस रात को ‘आसुर की रात’ कहा जाता है।

हजरत इमाम हुसैन साहब ने उस पूरी रात अपने परिवार और साथियों के साथ अल्लाह की इबादत की। मुहर्रम की 10 तारीख को सुबह यजीद के सेनापति उमर बिल साद ने यह कहकर एक तीर छोड़ा और कहा, “सबसे पहले तीर मैंने चलाया है।” इसके बाद लड़ाई शुरू हो गई।

हुसैन के 71 अनुयायी जंग में मारे गए। सिर्फ वे ही मैदान में अकेले रह गए। खेमे में शोर सुनकर वह वहां गए तो देखा कि उनका 6 महीने का बच्चा अली असगर प्यास से बेहाल था। उन्होंने बच्चे को अपने हाथों में उठाया और मैदान-ए-कर्बला में ले आए।

हुसैन ने यजीद की फौजों से कहा कि बच्चे को थोड़ा-सा पानी पिला दो। लेकिन बदले में फौजों की तरफ से एक तीर आया और बच्चे के गले पर लगा। बच्चे ने बाप के हाथों में तड़प कर दम तोड़ दिया।

इसके बाद तीन दिन से भूखे-प्यासे हजरत इमाम हुसैन साहब का कत्ल कर दिया गया। हजरत इमाम हुसैन ने इस्लाम और मानवता के लिए अपनी जान कुर्बान की।

धार्मिक पर्व फेस्टिवल ऑफ आसुर शिया मुस्लिमों का त्योहार है। इराक की राजधानी बगदाद के दक्षिण पश्चिम में कर्बला स्थित शिया तीर्थ स्थल है। यहां इमाम हुसैन और इमाम अब्बास के तीर्थ स्थल हैं।

अन्य सम्बंधित लेख –

  • गुलाबी मस्जिद – ईरान – सूरज की पहली किरण पड़ते ही अंदर होता है जन्नत का नज़ारा
  • नौगजा पीर (Naugaja Peer) :- जहा चढ़ावे में चढ़ती है घड़ियाँ
  • मूसाबाग – लखनऊ – यहाँ पर है एक ईसाई अंग्रेज सैनिक कि मजार, भक्त है हिन्दु और मुस्लिम, चढ़ाते है सिगरेट
  • लैला मजनूं की मज़ार – बिन्जौर – अनूपगढ – राजस्थान
  • दुनिया की 10 खूबसूरत मस्जिदें, इनकी खूबसूरती आपका मन मोह लेगी

Related posts:

समोसे, जलेबी, पानीपुरी और कचौड़ी को English में क्या कहते हैं
दालचीनी के फायदे | Dalchini Ke Fayde | Benefits of Cinnamon
चिया बीज के फायदे और नुकसान
Chia Seeds Use And Recipe In Hindi चिया बीज का उपयोग और रेसिपी
Chia Seeds चिया बीज के कुछ रोचक तथ्य, पोषक तत्व और FAQ
तनाव कम करने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं खाएं
चुकंदर जूस के फायदे | नुकसान | बनाने की विधि
गिलोय जूस के फायदे | नुकसान | बनाने की विधि
करेले के जूस के फायदे | नुकसान | बनाने की विधि
प्राचीन काल में प्याज के होते थे ये अनोखे यूज़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme