Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

प्राचीन काल में प्याज के होते थे ये अनोखे यूज़

Posted on August 2, 2017 by Pankaj Goyal

इंसान को प्याज हजारों साल से पसंद है। कांस्य युग के 5,000 वर्ष ईसा पूर्व के ठिकानों की खुदाई में प्याज के अवशेष मिले हैं। यह सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि न्यूट्रिशन से भरपूर भी होता है। इसमें कोई नई बात नहीं है। लेकिन शायद आपने प्याज के अनूठे इस्तेमाल के बारे में नहीं सुना होगा। सदियों पहले प्राचीन सभ्यताओं के लोग और मध्ययुगीन यूरोप के निवासी प्याज के कई तरह के यूज करते थे, जिन्हें जानकर किसी को भी हैरानी हो सकती है।

यह भी पढ़े – मध्ययुग में सजा देने के 10 खौफनाक तरीके

Pyaz Ke Anokhe Use

प्राचीन काल में प्याज के होते थे ये अनोखे यूज़

1. सबूत बताते हैं कि पिरामिड्स बनाने वाले मिस्र के लोग ईसा से 3000 साल पहले प्याज की खेती करते थे। प्याज उनके रोजाना के भोजन का हिस्सा था।

2. लेकिन इसके साथ-साथ वे प्याज की पूजा भी करते थे। प्याज की गोल आकृति और इसे काटने पर दिखने वाले रिंग के चलते इसे एटरनल लाइफ का प्रतीक माना जाता था।

3. यही नहीं, मिस्र के राजा रामसेस चतुर्थ की ममी के आई सॉकेट्स में प्याज के हिस्से मिले हैं। इससे साबित होता है कि प्राचीन मिस्र के लोग अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में भी इसका इस्तेमाल करते थे।

4. प्राचीन यूनान में माना जाता था कि प्याज ब्लड के ‘बैलेंस’ को ठीक करता है। इसलिए एथलीट्स ढेर सारा प्याज खाते थे। यही नहीं, रोमन ग्लेडिएटर्स अपनी स्किन पर प्याज मला करते थे, ताकि उनके मसल्स ज्यादा मजबूत बन सकें।

5. 16वीं सदी के यूरोप में डॉक्टर प्याज को बांझपन का इलाज मानते थे और ऐसी महिलाओं को नियमित तौर पर प्याज खाने की सलाह देते थे। उस दौर में पशुओं को भी प्याज खिलाया जाता था, ताकि वे ज्यादा बच्चे पैदा करें।

6. मध्ययुग के यूरोप में प्याज को बहुत महत्व दिया जाता था। किराया चुकाने में प्याज का इस्तेमाल होता था और लोग एक-दूसरे को प्याज गिफ्ट भी करते थे।

7. चूंकि प्याज के सेल्स बड़े होते हैं, इसलिए स्टडी में सेल्स की संरचना समझने के लिए उसके छिलकों का इस्तेमाल अब भी होता है। माइक्रोस्कोप के नीचे प्याज के छिलके रखे जाने पर सेल्स की बनावट साफ नजर आती है।

Other Similar Post:-

  • ये हैं दुनिया के 10 सबसे घिनौने जॉब्स, शुक्र मनाइए आप नहीं करते ऐसे काम
  • दुनिया के सात सबसे खतरनाक रास्ते
  • एक गांव जो बसा है ऊंची चट्टानों के किनारे पे, खतरे से कम नहीं है ये जगह
  • एक बस्ती जो की 1300 सालों से बसी है समुद्र पर
  • पांच रहस्यमय ढांचे : जिनका सच आज तक नहीं जान पायी दुनिया

Related posts:

समोसे, जलेबी, पानीपुरी और कचौड़ी को English में क्या कहते हैं
दालचीनी के फायदे | Dalchini Ke Fayde | Benefits of Cinnamon
चिया बीज के फायदे और नुकसान
Chia Seeds Use And Recipe In Hindi चिया बीज का उपयोग और रेसिपी
Chia Seeds चिया बीज के कुछ रोचक तथ्य, पोषक तत्व और FAQ
उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
दुनिया की सबसे जहरीली मछली, जिसका एक बूंद जहर पूरा शहर मिटा सकता है
तनाव कम करने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं खाएं
मुहर्रम क्या है और क्यों मनाते है?
Paise Wala Ped | पैसे वाला पेड़ | इस पेड़ पर लगे है दुनियाभर के हज़ारों सिक्के

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme