Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Chia Seeds In Hindi

Chia Seeds चिया बीज के कुछ रोचक तथ्य, पोषक तत्व और FAQ

Posted on September 21, 2020September 21, 2020 by Viveka Goyal

Chia Seeds In Hindi – हमारे शरीर को रोजाना कई अलग-अलग प्रकार के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। जिसकी पूर्ति के लिए हम दिनभर में कई अलग-अलग खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं जिनमें फल, अलग-अलग सब्जियां और अनाज भी शामिल होता है। इन्हीं अनाज में में से एक खास अनाज का नाम Chia Seeds है जो हमें कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ पहुंचा सकता है।

Chia Seeds In Hindi

चिया बीज का उपयोग और रेसिपी

छोटा पैकेट बड़ा धमाका’, यह डायलॉग चिया बीज पर बिल्कुल फिट बैठता है। साथ ही अगर चीया के बीज के लिए यह कहा जाए कि ‘देखन में छोटन लगे, असर करे भरपूर’, तो भी यह गलत नहीं होगा। छोटे से दिखने वाले चीया के बीज असल में गुणों का खजाना हैं।

चिया बीज को पोष्टिक तत्व और सेहतमंद होने के साथ- साथ सुपरफूड भी माना जाता है। चिया बीज छोटे और अंडे के आकार में होते हैं लेकिन चिया बीज के फायदे (Chia Seeds Benefits In Hindi) बहुत बड़े होते हैं। क्योंकि इसमें भारी मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, मिनरल्स, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम आदि पाए जाते हैं जो बहुत लाभदायक हैं।

चिया बीज क्या है Chia Seeds In Hindi

कई लोगों को यह गलतफहमी होती है कि चीया बीज और तुलसी के बीज यानी सब्जा एक ही हैं, लेकिन यह सच नहीं है। चिया बीज को वैज्ञानिक रूप से साल्विया हर्पेनिका (Salvia Hispanica) के नाम से जाना जाता है। ये बीज मुख्य रूप से मैक्सिको में पाए जाते हैं। ये बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट और कैल्शियम से भरपूर होते हैं । यही कारण है कि चिया बीज को सुपरफूड की श्रेणी में रखा गया है। इसके बीज काले, सलेटी और सफेद रंग के होते हैं ।

चिया बीज के कुछ रोचक तथ्य – Chia Seeds Facts in Hindi

  • चिया सीड मिंट प्रजाति का होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि कीड़ों को पुदीना पसंद नहीं होता। इसलिए, कीटनाशकों के उपयोग के बिना ही इस पौधे को उगाया जा सकता है।
  • असल में चिया बीज (chia seeds in hindi) सेंट्रल अमेरिका से आया है। 14वीं शताब्दी में एज़्टेक सभ्यता के द्वारा सेंट्रल मेक्सिको में यह उभरकर आया है।
  • चिया बीज के पौधे थोड़े अलग तरह के होते हैं और इन्हें विशिष्ट रूप से बढ़ने की आवश्यकता होती है। इसलिए, इन्हें 23 डिग्री उत्तर और 23 डिग्री दक्षिण अक्षांश के बीच उगाया जाता है।
  • चिया बीज की खोज 1990 के दशक में डॉ. वेन कोट्स ने की थी। उन्होंने अर्जेंटीना में ऐसी फसलों (cash crop) की तलाश में परियोजना का नेतृत्व किया था, जो क्षेत्र में किसानों को लाभान्वित कर सकती थी।
  • चिया बीज के फूल बैंगनी और सफेद रंग के होते हैं।

चिया बीज के पोषक तत्व (Chia Seeds Nutritional Value In Hindi) –

सेहत के प्रति सतर्क रहने वाले अधिकतर लोगों की डाइट में चिया बीज शामिल होते हैं। चिया बीज के फायदे इसमें मौजूद पोष्टिव तत्व के कारण हैं। क्या आपको पता है कि इसमें कौन-कौन से पोष्टिक तत्व मौजूद हैं और कितनी मात्रा में मौजूद हैं। चिया बीज (chia seeds in hindi) में मौजूद पोष्टिक तत्व से जुड़ी पूरी जानकारी आप दिए गए चार्ट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

पोषक तत्व                                    मात्रा प्रति 100 ग्राम 

पानी                                                           5.8 gm 

एनर्जी                                                      486 Kcal 

प्रोटीन                                                     16.54 gm 

टोटल लिपिड (फैट)                                     30.74 gm 

कार्बोहाइड्रेट                                                  42.12 gm 

फाइबर (टोटल डायट्री)                                 34.4 gm 

मिनरल 

कैल्शियम                                               631 mg 

आयरन                                                 7.72 mg 

मैग्नीशियम                                          335 mg 

फास्फोरस                                            860 mg 

पोटेशियम                                             407 mg 

सोडियम                                                   16 mg 

जिंक                                                      4.58 mg 

कॉपर                                                  0.924 mg 

मैगनीज                                               2.723 mg 

सेलेनियम                                               55.2 µg 

विटामिन 

विटामिन-सी                                          1.6 mg

थियामिन                                              0.62 mg 

राइबोफ्लेविन                                        0.17 mg 

नियासिन                                            8.83 mg 

फोलेट (डीएफई)                                    49 µg 

विटामिन ए (आईयू)                              54 IU 

विटामिन ई                                            0.5 mg 

लिपिड 

फैटी एसिड (सैचुरेटेड)                                   3.33 gm 

फैटी एसिड (मोनोअनसैचुरेटेड)                      2.309 gm 

फैटी एसिड (पॉलीसैचुरेटेड)                        23.665 gm

चिया बीज कैसे खरीदें – (How to Buy Chia Seeds in Hindi)-

चिया बीज को ऑर्गेनिक दुकान से खरीदना सबसे बेहतर होता है। इस तरह के बीज केमिकल मुक्त होते हैं। ध्यान रहे कि आप साबुत चिया बीज खरीदें, न कि चिया बीज का पाउडर। ऑर्गेनिक चिया बीज ऑनलाइन भी मिल जाते हैं।

चिया बीज के फायदे और नुकसान (Chia Seeds Benefits And Side Effect)-

चिया बीज का एक दिन में सेवन मात्रा (How much chia seeds should you eat)-

हर खाने की जरुरत सभी के शरीर के अनुसार होती है। आमतौर पर देखा जाए तो दिन में दो बार 20 ग्राम यानि की 1.5 चम्मच चिया बीज का सेवन करना सामान्य है।

चिया बीज FAQ (Chia Seeds FAQ)

1. क्या अलसी के विकल्प के तौर पर चिया बीज का इस्तेमाल किया जा सकता है?

Ans. जी हां, अलसी के विकल्प के तौर पर चिया बीज का सेवन किया जा सकता है, क्योंकि दोनों में मौजूद पोषक तत्व करीब-करीब बराबर ही होते हैं।

2. क्या कच्चे चिया बीज का सेवन किया जा सकता है?

Ans. चिया बीज को अन्य खाद्य सामग्रियों के साथ मिलाकर सीधे इस्तेमाल में लाया जाता है। ऐसे में यह माना जा सकता है कि कच्चे चिया बीज का सेवन किया जा सकता है।

3. क्या दही के साथ चिया बीज मिलाकर लिए जा सकते हैं?

Ans. जी बिल्कुल, चिया बीज को दही में मिलाकर खाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

4. क्या तुलसी के बीज और चिया बीज एक जैसे हैं?

Ans. पोषक तत्वों की बात की जाए, तो दोनों में यह एक जैसे ही हैं, लेकिन एक बड़ा अंतर है, जो इन्हें एक दूसरे से अलग करता है। वह यह है कि चिया बीज में तुलसी बीज के मुकाबले दो गुना ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। साथ ही इसमें तुलसी बीज की तुलना में फाइबर भी अधिक मौजूद होता है।

5. क्या चिया बीज एक किस्म की फलियां हैं?

Ans. यह फलियां नहीं, बल्कि बीज हैं।

6. क्या चिया बीज को पैलियो डाइट में शामिल किया जा सकता है?

Ans. जी बिल्कुल, चिया बीज को पैलियो डाइट में शामिल किया जा सकता है। मगर, ध्यान रहे कि इसे सीमित मात्रा में ही लिया जाए (18)।

7. चिया बीज की तासीर कैसी होती है?

Ans. चिया बीज की तासीर ठंडी होती है।

अन्य संबंधित लेख –

  • Apple Cider Vinegar – सेब का सिरका उपयोग, विधि, गुण
  • सेब के सिरके के फायदे और नुकसान
  • ड्रैगन फ्रूट के फायदे | उपयोग | नुकसान और पौष्टिक तत्व
  • 5 तरह की चाय और उनके स्वास्थ्य लाभ
  • एसिडिटी के कारण, लक्षण, उपचार और उपाय
  • हींग के पानी को रोज़ पीने से होते है ये फा

 

Related posts:

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस उद्देश्य, महत्त्व, थीम , इतिहास और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के तरी...
मेटाबॉलिज्म क्या है और यह कैसे काम करता है
भांग के फायदे | Benefits Of Cannabis
समोसे, जलेबी, पानीपुरी और कचौड़ी को English में क्या कहते हैं
अश्वगंधा के फायदे | Benefits of Ashwagandha
वायरल फीवर के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार
गिलोय के फायदे | Benefits Of Giloy
मधुमेह के रोगियों के लिए डाइट प्लान | Diet Plan for Diabetes Patient
सुखी खांसी के घरेलू उपाय
शुगर का इलाज | Sugar Ka Desi Ilaaj

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme