Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Sukhi Khansi Ke Ghrelu Upaay

सुखी खांसी के घरेलू उपाय

Posted on June 23, 2021June 21, 2021 by Viveka Goyal

Dry Cough Home Remedies in Hindi | Sukhi Khansi Ke Ghrelu Upaay | सुखी खांसी के घरेलू उपाय – सूखी खांसी एक ऐसी समस्या है जिससे आज बहुत से लोग परेशान हैं। यह किसी भी व्यक्ति को होना बहुत ही आम बात है, यह रोग मौसम में बदलाव के कारण होता है, जब मौसम में बदलाव होता है, तो सर्दी-खांसी का असर हमारे शरीर में सबसे पहले होता है, जब सर्दी-जुकाम होता है तो हमें सांस लेने में बहुत तकलीफ होने लगती है, कई बार देखा गया है कि सर्दी जल्दी ठीक हो जाती है, लेकिन खांसी जल्दी दूर नहीं होती, इसका कारण कफ का सूखना है, जिसे सूखी खांसी कहते हैं।

  • गले में खराश के घरेलू इलाज
Sukhi Khansi Ke Ghrelu Upaay
Sukhi Khansi Ke Ghrelu Upaay

सुखी खांसी से किसी भी व्यक्ति को बहुत परेशानी होती है, इसलिए आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानकर आप सूखी खांसी को खत्म कर सकते हैं, इसलिए आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ें ताकि आपको सूखी खांसी से जल्द से जल्द राहत मिल सके। हम सबसे पहले आपको सूखी खांसी के कारण और लक्षण बताएंगे, तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

सुखी खांसी होने के कारण –

● सुखी खांसी वायरस के संक्रमण के कारण यह बीमारी होने की अधिक संभावना होती है
● किसी बाहरी पदार्थ के कारण जब नाक तथा गले में एलर्जी होता है तो भी सूखी खाँसी हो सकती है।
● जब आप प्रदूषण युक्त वातावरण में सांस लेते है तो धूल या मिट्टी के कारण भी सूखी खाँसी हो
सकती है।
● अगर आपको टी.बी. या दमा जैसी बीमारियाँ है तो भी आपको सूखी खाँसी हो सकती है।
● बहुत बार देखा गया है की फेफड़ों का कैंसर होने पर भी सूखी खांसी होने की संभावना अधिक होती है।

सुखी खांसी के लक्षण –

यह एक ऐसी खाँसी जो धूल, मिट्टी या गले में कुछ फँस जाने पर होती है और यह बहुत ही कम समय के लिए होती है। यह खांसी होने पर कफ नही निकलता है गले में थोड़ा खराश होता है कभी कभी अधिक समय तक रहने पर गले में दर्द भी होने लगता है आप इस खांसी को बहुत जल्द खत्म कर सकते है इसके लिए आपको नीचे दिए हुए कुछ घरेलू उपाय करनी है

सुखी खांसी के घरेलू उपाय (Sukhi Khansi Ke Ghrelu Upaay)

शहद से दूर करे सुखी खांसी:- शहद को आयुर्वेद में बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है, इसके इस्तेमाल से बहुत तरह के बीमारियों को दूर किया जा सकता है। सूखी खांसी के कारण गले में होने वाले दर्द के प्रभाव को शहद कम कर देता है जब भी आपको सुखी खांसी हो तो आप एक गिलास गर्म दूध में थोड़ा शहद मिलाकर पी सकते है जल्द ही आपको इससे राहत मिलेगा।

अदरक से सुखी खांसी दूर करे:- अदरक भी खांसी की परेशानी को दूर करने में अहम भूमिका निभाता है। अदरक का एक छोटा सा टुकड़ा लेकर इसका सारा रस निकल ले, फिर इसे छानकर बराबर मात्रा में ही शहद डाले। और आप इसे दो से तीन दिन तक नियमित रूप से 2 से 3 बार लें। इसके लगातार सेवन से आपका खांसी जल्द ठीक हो जायेगा।

तुलसी का सेवन करे:- तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता हैं जो संक्रमण का खतरा कम वायरस तथा बैक्टीरिया के प्रभाव को कम करने का काम करता है अगर आप सूखी खांसी से बहुत अधिक परेशान है तो तुलसी का काढ़ा बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप तुलसी की पत्तियों के रस को अदरक के रस तथा शहद के रस के साथ मिलकर एक सेवन करने से भी आपको बहुत अच्छा लाभ मिलेगा।

मुलेठी का सेवन करे:- अगर खांसी के कारण श्वसन तंत्र में सूजन हो जाए तो ऐसे में मुलेठी का सेवन बहुत अच्छा माना जाता है तुलसी खांसी से निजात पाने में बहुत मदद करता है, इससे खांसी की परेशानी भी जल्दी कम हो जाती है। और सूखे हुए कफ भी बाहर बाहर निकल जाते है।

अदरक का सेवन करे:- अदरक खांसी के लिए प्राकृतिक दवा हैं। 1 कप पानी में अदरक के कुछ टुकड़ों को उबालें, फिर 2 चम्मच शहद मिलाएं और इसे दिन में 2-3 बार पीएं। खांसी को आराम मिलेगा। इसके अलावा, आप अदरक के कुछ टुकड़े को चबा सकते हैं जल्द ही सुखी खांसी से निजात पाएंगे।

नमक के पानी का उपयोग करे:- नमक के पानी में बहुत प्रभावी गुण होता है। यह गले के दर्द को दूर करके खांसी से आराम देता है। आप एक ग्लास गर्म पानी करके उसमे थोड़ा नमक डाल दे और लगभग 15 मिनट तक गरारे करें इससे भी आपको काफी फायदा होगा।

नींबू का उपयोग करे:- नींबू में विटामिन सी पाया जाता है, जो कफ के संक्रमण को जल्द ठीक करने का काम करता है। आप 2 बड़े चम्मच नींबू के रस में 1 बड़ा चम्मच शहद मिला ले और इसे दिन में 2-3 बार पीते रहे आपकी खांसी जल्द ही कम हो जाएगी।

इस आर्टिकल में हम सुखी खांसी से निजात पाने के बारे में आपको जानकारी दी है अगर आप इन सभी घरेलू उपाय को अपनाते है तो आपको किसी भी डॉक्टर की जरूरत नहीं होगी आप घर पर ही अपने खांसी का इलाज कर सकते है इसी के साथ हम आशा करते है यह जानकारी आपके लिए काफी मददगार हुए होगी अगर आप ऐसा ही आर्टिकल पढ़ना चाहते है और स्वस्थ रहना चाहते है तो हमसे जुड़े रहे आप इसे
सोसल मीडिया पर भी शेयर कर दे ताकि जो लोग आज सुखी खांसी से परेशान है वह भी ठीक हो सके, चलिए फिर मिलते है किसी और जानकारी के साथ।

धन्यवाद।

अन्य संबंधित लेख –

  • बवासीर (पाइल्स) – कारण और उपाय | Piles Ke Karan aur Upay
  • बाबा रामदेव के 10 प्रसिद्ध घरेलु नुस्खे
  • एसिडिटी के कारण, लक्षण, उपचार और उपाय
  • एलर्जी के कारण, लक्षण, प्रकार, उपचार
  • तनाव कम करने के उपाय

Related posts:

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस उद्देश्य, महत्त्व, थीम , इतिहास और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के तरी...
मेटाबॉलिज्म क्या है और यह कैसे काम करता है
भांग के फायदे | Benefits Of Cannabis
अश्वगंधा के फायदे | Benefits of Ashwagandha
वायरल फीवर के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार
गिलोय के फायदे | Benefits Of Giloy
मधुमेह के रोगियों के लिए डाइट प्लान | Diet Plan for Diabetes Patient
शुगर का इलाज | Sugar Ka Desi Ilaaj
गले में खराश के घरेलू इलाज
दालचीनी के फायदे | Dalchini Ke Fayde | Benefits of Cinnamon

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme