Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Benefits Of Chukandar Juice In Hindi

चुकंदर जूस के फायदे | नुकसान | बनाने की विधि

Posted on May 22, 2018May 29, 2018 by Pankaj Goyal

Benefits Of Chukandar Juice In Hindi | Chukandar Juice Ke Fayde | चुकंदर का स्वाद भले ही आपको अच्छा न लगता हो पर इसके फायदे लाजवाब हैं। चुकंदर का जूस पीने से अनेक प्रकार के स्वास्थ्य लाभ होते हैं। चुकंदर के जूस को आप आसानी से पी सकते हैं क्यूंकि जूस बनाने के बाद इसका स्वाद पहले से अधिक हो जाता है। चुकंदर का जूस बनाने कि विधि काफी सरल है। चुकंदर का जूस बनाने के अलावा हम इसके फायदों के बारे में भी चर्चा करेंगे और हमें क्या सावधानिया बरतनी चाहिए यह भी जानेंगे।

Benefits Of Chukandar Juice In Hindi

कैसे बनाएँ जूस
  • सामग्री
  • दो चुकंदर
  • छोटा टुकड़ा अदरक
  • नीम्बू
  • एक छोटा गाजर
  • नमक

बनाने कि विधि– चुकंदर, गाजर और अदरक को अच्छी तरह से छील लें और छोटे-छोटे टुकड़े काट लें। अब इन टुकडो को जार में डालकर इनका जूस निकाल लें। अब आपका चुकंदर का जूस तैयार है इसे स्वाद अनुसार नीबू और नमक के साथ पिएँ।

चुकंदर जूस के फायदे

एनर्जी बढ़ने में मददगार- अगर आपको कमजोरी आ रही है तो इसके जूस का सेवन आपको करना चाहिए। यह एनर्जी बढ़ने में औरों से कई गुना अच्छा है।

ह्रदय के लिए है लाभदायक- चुकंदर का रस धमनियों को साफ़ करता है। इसे पीने से नसों में मौजूद चर्बी से छुटकारा मिलता है जिससे ह्रदय स्वस्थ रहता है। यह हाइपरटेंशन को भी कम करता है और रक्त के संचार में तीव्रता लाता है।

पोषक तत्वों में भरपूर- चुकंदर में वो सभी विटामिन्स, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए जरुरी होते हैं। छोटे बच्चों को इसका जूस पिलाने से उनमे किसी भी प्रकार का विकार नही बच पाता है और वो सभी रोगों से दूर रहते हैं।

हीमोग्लोबिन बढ़ाता है- चुकंदर आयरन और विटामिन्स से भरपूर होता है जिससे रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा में इजाफा होता है। इसके अलावा यह ब्लड को pure करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

उच्च रक्तचाप को कम करता है- उच्च रक्तचाप के रोगी इसके जूस का सेवन जरुर करें। यह हाई ब्लड प्रेशर को मेन्टेन करता है। इसके जूस को रोज एक गिलास पीने से ब्लड प्रेशर कि समस्या जड़ से खत्म हो जाती है।

पीलिया कि समस्या दूर करता है- चुकंदर में पाए जाने वाले एंटी-oxidents पीलिया और कई प्रकार के बुखार से लड़ने में मददगार होते हैं।

उलटी को दूर करता है- उलटी और जी मतलाने की समस्या में इसके जूस का सेवन जरुर करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को रोज एक गिलास चुकंदर का जूस पीना चाहिए इससे उन्हें एनर्जी भी मिलेगी और उलटी भी नही आएगी।

कब्ज़ से राहत दिलाता है- चुकंदर का जूस पाचन क्रिया में मदद करता है जिससे कब्ज़ कि समस्या उत्पन्न नही होती।

बवासीर में है लाभदायक- चुकंदर का जूस बवासीर के क्रियाओं को रोकता है और इसे खत्म करने में मदद करता है।

गेस्ट्रिक अलसर- चुकंदर का रस गेस्ट्रिक अलसर को खत्म करने मे मदद करता है।

रूसी- अगर आप रूसी कि समस्या से परेशान हैं तो चुकंदर का जूस आपको मदद कर सकता है। इसके जूस को सेब के सिरके के साथ मिक्स करके बालों में लगाने से रूसी कि समस्या दूर हो जाती है।

ट्यूमर को कम करता है- ट्यूमर के मरीजों को चुकंदर का रस देने से ट्यूमर फैलने की संभावना काफी कम हो जाती है। इसमें बिटेन नामक एक तत्वा मौजूद होता है जो ट्यूमर को फैलने से रोकता है। ब्रेन ट्यूमर के मरीजों को इसके रस का सेवन जरुर करना चाहिए।

मोच- चुकंदर को पीस कर हल्का गर्म कर लें अब इसे मोच वाले स्थान पर रखकर सूती कपडा या पट्टी बाँध लें। यह कुछ ही समय में यह सारे दर्द को खींच लेगा और मोच ठीक हो जाएगी।

हाँथ पैर फटना- चुकंदर को गर्म पानी में उबाल लें और गुनगुना हो जाने पर उस पानी में अपने हाँथ और पैर रखें इससे दर्द कम होगा। अगर आपके पूरे शरीर में दर्द है तो इसी पानी से आप नहाएं आपको काफी राहत मिलेगी।

त्वचा के रंग को साफ़ करता है- अगर आपके त्वचा में धब्बे हैं तो चुकंदर के रस में हल्दी पाउडर और टमाटर का रस मिक्स करके पी लें इससे त्वचा में मौजूद सारे दाग और धब्बे जल्द ही दूर हो जाएँगे।

फोड़ों को दूर करता है- फोड़े पर चुकंदर को पीस कर लगाने से फोड़े फूट कर जल्द सूख जाते हैं।

जलन को दूर करता है- अगर शरीर के बाहरी भाग में कहीं पर भी जलन है तो चुकंदर को पीस कर जलन वाले स्थान पर लगाने से जलन कम होती है।

मुहांसों को दूर करता है- सफ़ेद चुकंदर को पानी में उबाल कर पानी पीने से मुहांसों कि समस्या दूर होती है।

बालों को मजबूत बनाता है- चुकंदर के पत्तियों को पीस कर बाल में लगाने से बाल झड़ने कि समस्या दूर हो जाती है और बाल मजबूत होते हैं।

नाखूनों को मजबूत बनता है- रोज चुकंदर खाने या जूस पीने से नाखून मजबूत और साफ़ हो जाते हैं।

दाद दूर करता है- चुकंदर के पेस्ट को दाद में लगाने से दाद जल्द ही दूर हो जाते हैं।

मासपेसिया मजबूत होती हैं- चुकंदर के जूस को पीने से माशपेशियाँ मजबूत होती है और हड्डियाँ मजबूत बनती हैं।

सूजन कम करता है- चुकंदर के जूस को पीने से सूजन कम होता है और सूजन का दर्द दूर हो जाता है।

सावधानियाँ:
  • चुकंदर के जूस को हमेशा किसी अन्य चीज जैसे गाजर, नीम्बू, अदरक आदि के साथ मिक्स करके बनना चाहिए। सिर्फ चुकंदर का जूस पीने से वोकल कोर्ड में समस्या उत्पान हो सकती है।
  • ज्यादा चुकंदर का जूस नही पीना चाहिए वरना इससे आपका ब्लड प्रेशर कम हो सकता है।
  • किडनी में पथरी के मरीजों को इसके जूस का सेवन नही करना चाहिए।
  • चुकंदर के जूस को ज्यादा न पिएँ वरना शरीर में शुगर की मात्रा में इजाफा हो सकता है।
  • इसके जूस का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेशाब के रंग में बदलाव नज़र आ सकता है।
  • इसे पीते समय इसकी खुराक पर ध्यान देना बहुत ही आवश्यक है, अन्यथा बॉडी में कई तरह के साइड-इफ़ेक्ट नजर सकते हैं।
  • एक बेहतर खुराक के लिए डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक है।

अन्य संबंधित लेख –

  • करेले के जूस के फायदे | नुकसान | बनाने की विधि
  • गिलोय जूस के फायदे | नुकसान | बनाने की विधि
  • रोज सुबह भीगे हुए चने खाने के फायदे
  • लहसुन को तकिये के नीचे रखकर सोने से ये होते है फायदे

Related posts:

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस उद्देश्य, महत्त्व, थीम , इतिहास और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के तरी...
मेटाबॉलिज्म क्या है और यह कैसे काम करता है
भांग के फायदे | Benefits Of Cannabis
समोसे, जलेबी, पानीपुरी और कचौड़ी को English में क्या कहते हैं
अश्वगंधा के फायदे | Benefits of Ashwagandha
वायरल फीवर के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार
गिलोय के फायदे | Benefits Of Giloy
मधुमेह के रोगियों के लिए डाइट प्लान | Diet Plan for Diabetes Patient
सुखी खांसी के घरेलू उपाय
शुगर का इलाज | Sugar Ka Desi Ilaaj

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme