Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Apple Cider Vinegar In Hindi

Apple Cider Vinegar – सेब का सिरका उपयोग, विधि, गुण

Posted on September 15, 2020September 17, 2020 by Viveka Goyal

Apple Cider Vinegar In Hindi – सेब का सिरका सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar) के नाम से भी जाना जाता है। यह सेब से तैयार एक तरह का मिश्रण है जो कई दिनों तक खराब नहीं होता है। सेब के सिरके के फायदों को देखते हुए पूरी दुनिया में लोग अब खाने में इसका उपयोग करने लगे हैं। हालांकि अम्लीय स्वाद होने के कारण इसे सीधे तौर पर खाने से मना किया जाता है।

यह भी पढ़े – सेब के सिरके के फायदे और नुकसान

Apple Cider Vinegar In Hindi

Apple Cider Vinegar In Hindi

क्या है सेब का सिरका –

सेब का सिरका या ए.सी.वी स्वास्थ्य पर होने वाले फायदों के लिए काफी मांग में रहने वाला स्वास्थ्य उत्पाद है। सेब का सिरका एक तरीके का सिरका है जिसमें साइडर मुख्य हिस्सा है। ये उस लिक्विड से बनता है जो सेब को निचोड़ने से मिलता है। फर्मेंटेशन के बाद जो सिरका बचता है उसे हम सेब का सिरका या ए.सी.वी कहते हैं। अपने ऑर्गेनिक और पैश्चराइज्ड रूप में इसे एप्पल साइडर विनेगर विद मदर कहा जाता है।

आप बोतल के निचले भाग में एक मकड़ी के जाले जैसा तैरता हुआ ढांचा देखकर इसकी पहचान कर सकते हैं। सेब के सिरके के अलग अलग प्रकार बाज़ार में उपलब्ध हैं। जैसे कि मदर के साथ सेब का सिरका, शहद वाला सेब का सिरका, अदरक और नींबू के स्वाद के साथ सेब का सिरका आदि।

सेब के सिरके से मिलने वाले पोषक तत्व –

एप्पल साइडर विनेगर में एसिटिक एसिड की मात्रा काफी ज्यादा होती है और एसिटिक एसिड दिल के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा सेब के सिरके (apple cider vinegar) में कई विटामिन, एंजाइम, प्रोटीन और लाभ पहुंचाने वाले बैक्टीरिया मौजूद होते हैं।

सेब के सिरके के गुण –

सेब के सिरके में ऐसे गुण होते हैं जो हमें कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। यह शरीर में ज़रुरी पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाने में भी मदद करती है। जिससे आप जो भी चीज खातें हैं उसका पूरा फायदा शरीर को मिलता है। पाचन को दुरुस्त रखने के अलावा या डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से बचाव करती है और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंहासो आदि त्वचा संबंधित समस्याओं से आराम दिलाते हैं।

यह भी पढ़े – ड्रैगन फ्रूट के फायदे | उपयोग | नुकसान और पौष्टिक तत्व

सेब के सिरके का उपयोग

त्वचा में निखार लाने, बालों से रुसी हटाने के अलावा मोटापा दूर करने में सेब के सिरका (apple cider vinegar) काफी असरदार माना जाता है। इसी वजह से इसका सबसे अधिक उपयोग मोटापा कम करने के लिए ही किया जाता है। हालांकि सेब के सिरके के फायदों से जुड़े वैज्ञानिक शोध और प्रमाण काफी कम है लेकिन इसके औषधीय गुणों के कारण लोग इसे हेल्थ सप्लीमेंट की तरह इस्तेमाल करते हैं।

सेब के सिरके का उपयोग करने के तरीका –

जब हम सिरके के बारे में सोचते हैं तो हमारे दिमाग में पहली छवी बनती है किसी ऐसिडिक चीज़ की या खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाले फ्लेवर की। लेकिन ये केवल सेब के सिरके का ऊपरी फायदा है। एक शानदार पोषण मात्रा के साथ एसीवी स्वास्थ्य का भंडार है। इसमें वीटामिन ए,सी और ई, पोटेशियम, केल्शियम, मेग्निशियम, ऐसिटिक ऐसिड, एंटी-ऑक्सिडेंट, एंज़ाइम और अमीनो एसिड हैं। सेब के सिरके को इस्तेमाल करने के ऐसे बहुत से तरीके हैं जिनसे स्वादिष्ट, सुंदर और स्वस्थ खाना बनाने में मदद मिलती है।

सेब के सिरके को इस्तेमाल करने के तरीके:

  • सेब का सिरके का प्रयोग चटनी में करें।
  • एसीवी को अपनी स्मूदी में डालें।
  • हाज़मे के लिए अदरक के साथ सेब के सिरके का प्रयोग करें।
  • एक कप पानी में एसीवी डालें और मुंह की दुर्गंध से छुटकारे पाने लिया गरारे करें।
  • थोड़ा सा एसीवी पानी के साथ मिलाकर उसे रुई से अपने चहरे पर लगाएं और फेस क्लिएंज़र की तरह प्रयोग करें।
  • एसीवी को गुनगुने पानी के साथ मिलाकर 15 मिनट तक पैर भिगोकर रखें। ये दुर्गंध फैला रहे बेक्टीरिया से छुटकारा दिलाएगा।
  • अगर आप सेब के सिरके को पीना चाहते हैं तो एक गिलास पानी में एक से दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर खाने के एक घंटे बाद या खाने से आधे घंटे पहले इसका सेवन करना चाहिए।
  •  त्वचा पर इसके इस्तेमाल के लिए सेब के सिरके (apple cider vinegar) और पानी का अनुपात 1:3 का होना चाहिए। मतलब एक भाग सेब के सिरके में तीन गुना पानी मिलाकर इसे पतला कर लें और फिर इसे त्वचा या बालों पर लगाएं।
  • इसे डॉक्टरी परामर्श पर टॉनिक के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए किसी भी विटामिन-सी युक्त जूस को लें और उसमें दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पी सकते हैं।
  • सेब के सिरके को सलाद के ऊपर छिड़कर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • वहीं, कुछ लोग कॉकटेल के रूप में भी सेब के सिरके का उपयोग करते हैं।
  • डॉक्टरी परामर्श पर एक या दो चम्मच सेब के सिरका सोने से पहले ले सकते हैं।
  • एक या डेढ़ चम्मच सेब के सिरके को पानी में मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं।
सेब का सिरका बनाने की विधि – 

बाजार में कई तरह के Apple Cider Vinegar मिलते है। और आप इसे घर में भी बना सकते है। आइये जानते है Apple Cider Vinegar घर में बनाने की विधि –

Apple Cider Vinegar In Hindi

Apple Cider Vinegar In Hindi

  • सबसे पहले 8 से 10 ऑर्गेनिक या अच्छी क्वालिटी के सेब लें।
  • फिर सेब के छिलके और बीजों को निकाल दें।
  • अब सेब को अच्छी तरह से धो लें और फिर उनके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
  • अब सेब के टुकड़ों को किसी साफ ग्लास जार में डाल दें।
  • फिर इस जार में साफ पीने का पानी डालें।
  • पानी इतना डालें कि सारे सेब के टुकड़े उसमें डूब जाएं।
  • अब इस जार को किसी जालीदार कपड़े से ढककर रख दें।
  • ध्यान रहे कि जार को एयर टाइट न करें बल्कि ऐसे बंद करें कि उस जालीदार कपड़े से हवा अंदर तक जाती रहे।
  • अब इस जार को किसी अंधेरी और गर्म जगह पर रख दें।
  • इसे कम से कम 6 महीने तक ऐसे ही रहने दें और हर कुछ दिनों में चम्मच से चलाते रहें।
  • 6 महीनों की लंबी अवधि के बाद जार को निकालें।
  • यह अब फर्मेंटेड हो चुका होगा और ऊपर एक परत जम गई होगी, जो बैक्टीरिया के कारण होती है।
  • अब इस तरल को उसी जालीदार कपड़े की मदद से किसी दूसरे साफ ग्लास जार में छान लें।
  • अब उस नए जार को फिर उसी कपड़े से बंद कर दें।
  • एक बार फिर से इस जार को कुछ हफ्तों के लिए अंधेरी और गर्म जगह पर रख दें।
  • फिर कुछ हफ्ते बाद इसे किसी छोटे बर्तन में निकाल लें और उपयोग के लिए फ्रिज में स्टोर कर के रख लें। इस प्रकार आप सेब का सिरका बना सकते हैं।

अन्य संबंधित लेख –

  • करेले के जूस के फायदे | नुकसान | बनाने की विधि
  • गिलोय जूस के फायदे | नुकसान | बनाने की विधि
  • रोज सुबह भीगे हुए चने खाने के फायदे
  • लहसुन को तकिये के नीचे रखकर सोने से ये होते है फायदे
  • चुकंदर जूस के फायदे | नुकसान | बनाने की विधि
  • एसिडिटी के कारण, लक्षण, उपचार और उपाय
  • हींग के पानी को रोज़ पीने से होते है ये फायदे

Related posts:

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस उद्देश्य, महत्त्व, थीम , इतिहास और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के तरी...
मेटाबॉलिज्म क्या है और यह कैसे काम करता है
भांग के फायदे | Benefits Of Cannabis
अश्वगंधा के फायदे | Benefits of Ashwagandha
वायरल फीवर के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार
गिलोय के फायदे | Benefits Of Giloy
मधुमेह के रोगियों के लिए डाइट प्लान | Diet Plan for Diabetes Patient
सुखी खांसी के घरेलू उपाय
शुगर का इलाज | Sugar Ka Desi Ilaaj
गले में खराश के घरेलू इलाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme