Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Apple Cider Vinegar Benefits And Side Effects In Hindi

Apple Cider Vinegar Benefits And Side Effects In Hindi, सेब के सिरके के फायदे और नुकसान

Posted on September 17, 2020September 17, 2020 by Viveka Goyal

Apple Cider Vinegar Benefits And Side Effects In Hindi, सेब के सिरके के फायदे और नुकसान – स्वास्थ्य और खूबसूरती के सेगमेंट में ये सबसे ज़्यादा फायदेमंद उत्पादों में से एक है। जब ऐसा सवाल आए कि सेब का सिरका किस किस चीज़ के लिए फायदेमंद है, तो इसका उत्तर जानने के बाद हैरान हो जाएंगे और यही कहेंगे कि किस चीज़ के लिए ये फायदेमंद नही है।  आज के लेख में हम सेब के सिरके के फायदे और नुकसान (Apple Cider Vinegar Benefits And Side Effects In Hindi) दोनों बताने जा रहे है।

यह भी पढ़े – Apple Cider Vinegar – सेब का सिरका उपयोग, विधि, गुण

Apple Cider Vinegar Benefits In Hindi

सेब के सिरके के फायदे Apple Cider Vinegar Benefits In Hindi

सेब के सिरके के अनगिनत फायदे इसे बहुत लोकप्रिय बनाते हैं। फिर चाहे वो आम स्वास्थ्य हो, स्वाद, खूबसूरती, फिटनेस या फिर कोई भी अन्य घरेलू लाभ, सेब के सिरके के फायदे और इसे प्रयोग करने के तरीके अनगिनत हैं। आइये जानते है सेब के सिरके के फायदे-

नाक

क्या आपका साइनस आपको परेशान कर रहा है? क्या आप आम सर्दी के कारण बहती हुई अपनी नाक से परेशान हो गए हैं? तो ये सेब का सिरका आपकी मदद कर सकता है। 1 चम्मच शहद और 2 चम्मच एसीवी गुनगुने पानी के साथ लेने से साइनस इन्फेक्शन और बंद नाक से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।

त्वचा के निखार के लिए 

कई लोगों का मानना है कि एप्पल साइडर विनेगर (apple cider vinegar) के उपयोग से त्वचा और गोरी होती है जबकि ऐसा नहीं है। गोरा करने की बजाय यह चेहरे और त्वचा पर मौजूद दाग धब्बों को कम करती है जिससे त्वचा पहले से ज्यादा साफ़ और चमकदार नजर आती है।

सेब के सिरके और पानी को 1:3 के अनुपात में मिला लें। अब इस मिश्रण में रुई भिगोयें और उसे सीधे त्वचा के प्रभावित हिस्से पर लगाएं, अगर ज़रुरत हो तो पूरे चेहरे पर लगाएं। इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। अगर आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील है तो मिश्रण में पानी की मात्रा बढ़ा दें।

चहरे की त्वचा
एक फेस क्लिएंज़र के तौर पर सेब का सिरका काफी मददगार हो सकता है अगर इसे पानी के साथ मिलाकर रुई की मदद से चेहरे पर लगाया जाए। ये आपके चहरे को अच्छी रंगत भी देता है। एक बढ़िया डिटॉक्स टॉनिक होने के कारण सेब का सिरका चहरे के दानों से छुटकारा पाने में भी मदद करता है।

मुंहासों से आराम 

सेब के सिरके का इस्तेमाल मुंहासे दूर करने में भी बहुत उपयोगी है। आमतौर पर मुंहासो की समस्या बैक्टीरिया के कारण होती है। सेब के सिरके (apple cider vinegar) में मौजूद एसिड की अधिक मात्रा बैक्टीरिया को खत्म कर देती है साथ ही संक्रमण को और फैलने से रोकती है। यह त्वचा के pH लेवल को भी नियंत्रित रखती है। मुंहासो के कारण चेहरे पर जो धब्बे या निशान पड़ जाते हैं उन पर सेब का सिरका लगाने से उनका रंग हल्का हो जाता है।

मुंहासो से आराम पाने के लिए एक से तीन एमएल सेब के सिरके में थोडा पानी मिलाकर इसे सीधे मुंहासो पर लगाएं और रात भर सूखने दें। सुबह ठंडे पानी से धो लें। ऐसा कुछ दिन करने से मुंहासे पूरी तरह खत्म हो जाते हैं।

डैंड्रफ दूर करने में

खूबसूरत और कोमल बाल चाहते हैं? सेब के सिरका आपकी मदद कर सकता है। सेब के सिरके से बाल धोना आपके बालों की खो चुकि काली चमक वापस लाने में आपकी मदद करता है। बालों को शैम्पू करने के बाद Apple Cider Vinegar और पानी के मिश्रण से धोएं।

अगर आप बालों में डैंड्रफ होने से परेशान हैं तो अब परेशान होने की ज़रुरत नहीं है क्योंकि सेब के सिरके (Apple Cider Vinegar) से आप डैंड्रफ की समस्या को खत्म कर सकते हैं। सेब के सिरके में मौजूद एसिड, डैंड्रफ को बढ़ने से रोकते हैं और बालों में मौजूद तेल की अधिक मात्रा को कम करते हैं।

डैंड्रफ और ऑयली हेयर से छुटकारा पाने के लिए 10-15 ml एप्पल साइडर विनेगर में एक से दो गिलास पानी मिलाकर इसे पतला कर लें और फिर इसे सिर की त्वचा और बालों की जड़ों में लगाएं। बेहतरीन परिणाम के लिए हफ्ते में दो बार इसका प्रयोग करें।

हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में

सेब का सिरका बैक्टीरिया को खत्म करने में असरदार भूमिका निभाती है। इसी गुण के कारण सेब के सिरके को फ़ूड प्रिजरवेटिव के रुप में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह खाने पीने वाली चीजों में बैक्टीरिया को फैलने और संक्रमण फैलाने से रोक देती है। यही कारण है कि अचार या खाने पीने की कुछ ख़ास चीजों को लम्बे समय तक खराब होने से बचाने के लिए उसमें सिरका डाला जाता है.

कोलेस्ट्रॉल कम करने में –

दिल के रोगियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है और इसकी सबसे मुख्य वजह शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल का अधिक होना है। जानवरों पर किये कुछ शोधों के अनुसार एप्पल साइडर विनेगर (apple cider vinegar)  कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लिसराइड के स्तर को कम करता है। और रक्तचाप काबू में रखता है। इससे दिल से जुड़ी कई बीमारियों से बचाव होता है। एक गिलास सादे पानी में एक से दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर खाना खाने से आधे घंटे पहले दिन में दो बाद इसका सेवन करें।

गले की खराश-

मौसम में बदलाव होना से या ठंडी गरम चीजें खा लेने से गले में खराश होना एक आम समस्या है। एक सुखदायक प्रभाव देने से लेकर खराश वाले गले और खाँसी से लड़ने के लिए Apple Cider Vinegar जादुई साबित होता है। आप शहद के साथ सेब का सिरका ले सकते हैं, या फिर रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच सेब का सिरका डालकर पियें। या फिर गुनगुने पानी के साथ मिलाकर गरारे कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण गले की खराश से जल्दी आराम दिलाते हैं।

लिवर और गुर्दे-

हमारे शरीर में लिवर और गुर्दो का काम बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसीलिए ये बहुत ज़रूरी है कि ये दोनो अच्छे ढंग से काम करें। और लिवर और गुर्दों का स्वस्थ और अच्छी तरह से काम करने के लिए डिटॉक्सिफेकेशन एक तरीका है। एक चम्मच बिना छना हुआ एप्पल साइडर विनेगर मदर को 300 मि.ली गरम पानी के साथ खाना खाने से पहले दिन में दो बार लें। ये लिवर की सूजन, लिवर डिटॉक्सिफिकेशन और लिवर का फैट घटाने में मदद करता है। इस तरह यह लीवर की कार्यक्षमता बढ़ाती है और उसे स्वस्थ रखने में मदद करती है।
गुर्दों का डिटॉक्सिफिकेशन ना केवल शरीर को सुचारू रूप से चलाने का काम करता है बल्कि सेब के सिरके के एसिडिक स्वभाव के कारण गुर्दों की पथरियों को भी खत्म कर देता है।

मुंह-

एप्पल साइडर विनेगर दांतो को सफेद करने और मुंह की दुर्गंध से छुटकारा पाने में काफी लाभदायक है। इसे पानी के साथ मिलाकर पतला करने के बाद कुल्ला करें। इस मिश्रण के गरारे करना भी मददगार है।

डायबिटीज-

विशेषज्ञों के अनुसार एप्पल साइडर विनेगर (apple cider vinegar) में ऐसे गुण होते हैं जो डायबिटीज को नियंत्रित रखने में मदद करती है। यह ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में प्रभावी भूमिका निभाती है। इसलिए डायबिटीज के मरीज इसका सेवन कर सकते हैं।

एक गिलास सादे पानी में एक से दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर खाना खाने से आधे घंटे पहले दिन में दो बाद इसका सेवन करें। रात में सोने से पहले इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

पेट –

क्या लगातार हो रही बदहज़मी आपको परेशान कर रही है? जूस या पानी के साथ एप्पल साइडर विनेगर लेना काफी मददगार हो सकता है। आप इस मिश्रण में शहद भी डाल सकते हैं। ये ना केवल आपका हाज़मा ठीक करेगा बल्कि खाना खाने से आधे घंटे पहले इसे लेने से आप बदहज़मी से भी बच पाएंगे।

वजन कम करने में मदद 

सेब के सिरके का सबसे ज्यादा उपयोग वजन कम करने के लिए ही किया जाता है। लोगों की अच्छी खासी तादात इस समय मोटापे से परेशान है, ऐसे में सेब का सिरका उनकी समस्या दूर करने में काफी हद तक लाभकारी है। सेब का सिरका भूख को दबाने में और शरीर का मेटाबॉलिज़म बढ़ाने में मदद करता है। यह शरीर की अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करती है और खासतौर पर बेली फैट को कम करने में मदद करती है। वजन कम करने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक से दो चम्मच सेब का सिरका मिलाकर सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।

पैर और जोड़ों का दर्द-

हमारे पूरे शरीर का संतुलन पैरों और जोड़ों की शक्ति पर टिका है। लगातार हो रही ऐंठन और जोड़ों का दर्द रोज़मर्रा के कामों में शरीर के लिए बाधा बन सकता है। सेब का सिरका पोटेशियम का अच्छा स्त्रोत है जो आपके पैरों को दर्दनाक ऐंठन से आराम दिलाएगा। साथ ही, सेब का सिरका में मैगनीशियम जैसे बेहद मिनेरल और अलग अलग एंटी-ऑक्सिडेंट होते हैं जो आपके जोड़ों को दर्द-मुक्त और लचीला बनाते हैं।

हाथ और पैर से दुर्गंध आना –

पैरों से दुर्गंध आना एक ऐसी समस्या है जिसका सामना कोई नहीं करना चाहता। लेकिन अगर आपके पास सेब का सिरका है तो फिर परेशान क्यूं होना। एक टब या बालटी में गरम पानी के साथ एसीवी (1/2 कप) का मिश्रण बनाएं। अब कुछ मिनटों के लिए अपने हाथ और पैर इसके अंदर डालें। इसके बाद जब आप अपने हाथ पैर धोयेंगे, तो आप जान पाएंगे कि सेब का सिरका दुर्गंध और मरे हुए सैल्स से छुटकारा पाने में मदद करता है। ये आपको एक तनाव मुक्त और आराम का एहसास भी कराता है।

सेब के सिरके से नुकसान (Side Effects of Apple Cider Vinegar in Hindi)

ज़्यादा लेने की स्थिति- किसी भी चीज़ की अति गलत है और ये बात सेब के सिरके के लिए भी सच है। किसी स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह लेने के बाद सीमित मात्रा में सेब के सिरका लेना ज़्यादा सेब के सिरका लेने से सुरक्षित है। ज़रूरत से ज़्यादा सेब के सिरका सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसा नहीं है कि सेब के सिरके से सिर्फ फायदे ही फायदे हैं बल्कि अगर आप इसके सेवन से जुड़ी सावधानियां नहीं बरतते हैं तो आपको सेब के सिरके के साइड इफ़ेक्ट झेलने पड़ सकते हैं। आइये जानते हैं कि सेब के सिरके का सेवन करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

यह भी पढ़े – ड्रैगन फ्रूट के फायदे | उपयोग | नुकसान और पौष्टिक तत्व

Side Effects of Apple Cider Vinegar in Hindi

 

आर्थराइटिस या ऑस्टियोपोरोसिस वाले मरीज करें परहेज :

अगर आपकी बोन मिनरल डेंसिटी कम है या आप ऑस्टियोपोरोसिस और ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं तो एप्पल साइडर विनेगर (apple cider vinegar) का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह ज़रुर लें।

फलों के जूस के साथ सेवन से परहेज करें :

सेब के सिरके का सेवन नींबू या संतरे जैसे खट्टे फलों के जूस के साथ नहीं करना चाहिए क्योंकि सिरके में पहले से ही एसिटिक एसिड की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करने से पहले इसमें पानी मिलाकर इसे पतला कर लें।

चाय या कॉफ़ी के तुरंत बाद ना करें सेवन :

चाय या कॉफ़ी पीने के तुरंत बाद एप्पल साइडर विनेगर (apple cider vinegar) का सेवन करने से परहेज करना चाहिए क्योंकि इन पेय पदार्थों में मौजूद कैफीन आपकी पाचक अग्नि को प्रभावित कर सकती है।

त्वचा पर लगाने में सावधानी बरतें :

अगर आप त्वचा पर एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करने जा रहे हैं तो जान लें कि यह बहुत तीव्र अम्लीय (एसिडिक) होता है। अगर इसमें बिना पानी मिलाये आप इसे सीधे त्वचा पर लगायेंगे तो आपकी त्वचा को नुकसान हो सकता है। इसलिए हमेशा यह सलाह दी जाती है कि सेब के सिरके का इस्तेमाल करने से पहले त्वचा पर इसका पैच टेस्ट कर लें उसके बाद ही इसे उपयोग में लायें।

दांतों के लिए नुकसानदायक :

अगर सेब के सिरके में बिना पानी मिलाये ही आप इसका सेवन कर रहे हैं तो इसमें मौजूद एसिड की अधिक मात्रा दांतों की ऊपरी परत को बहुत नुकसान पहुंचाती है। इससे दांतों में कैविटी का खतरा भी बढ़ जाता है। एप्पल साइडर विनेगर का मुंह द्वारा सेवन करते समय इन टिप्स को आजमाएं।

A: एक कप पानी में 2-3 चम्मच सेब का सिरका मिलाएं।

B– इसे पीने के लिए स्ट्रॉ का प्रयोग करें जिससे एसिड का दांतों से संपर्क कम होता है।

C– सिरके का सेवन करने के तुरंत बाद ब्रश ना करें क्योंकि सेवन के तुरंत बाद इनेमल (दांतों की ऊपरी परत) बहुत कमजोर अवस्था में रहती है और ऐसे में अगर आप ब्रश करते हैं तो वे पूरी तरह हट सकती है।

प्रेगनेंन्सी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान-

अगर आप प्रेगनेंन्ट हैं या ब्रेस्टफीडिंग कर रहे हैं तो उस स्थिति में एसीवी के सुरक्षा मानकों के बारे में ज़्यादा नहीं कहा जा सकता। तो ये बहुत ज़रूरी है कि आप ज़रा सा भी एसीवी लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। और अगर उसके बाद भी कोई शंका है तो इसे ना लेकर सुरक्षित रास्ता अपनाना बहतर है।

इलाज के दौरान-

आप जब भी किसी बिमारी से गुज़र रहे हैं और कुछ दवाएं ले रहे हैं तो एसीवी लेने से जुड़े किसी भी सवाल को अपने डॉक्टर से ज़रूर पूछें। हालांकी एसीवी प्राकृतिक है लेकिन इसका स्वभाव एसिडिक है, तो अगर आप किसी तरह की दवाईयां ले रहे हैं तो एसीवी लेने से पहले किसी स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर लें।

आशा है इस लेख को पढ़ने के बाद आप सभी सेब के सिरके के फायदे और नुकसान (Apple Cider Vinegar Benefits And Side Effects In Hindi) दोनों अच्छी तरह से समझ गए होंगे।

अन्य संबंधित लेख –

  • करेले के जूस के फायदे | नुकसान | बनाने की विधि
  • गिलोय जूस के फायदे | नुकसान | बनाने की विधि
  • रोज सुबह भीगे हुए चने खाने के फायदे
  • लहसुन को तकिये के नीचे रखकर सोने से ये होते है फायदे
  • चुकंदर जूस के फायदे | नुकसान | बनाने की विधि
  • एसिडिटी के कारण, लक्षण, उपचार और उपाय
  • हींग के पानी को रोज़ पीने से होते है ये फायदे

Related posts:

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस उद्देश्य, महत्त्व, थीम , इतिहास और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के तरी...
मेटाबॉलिज्म क्या है और यह कैसे काम करता है
भांग के फायदे | Benefits Of Cannabis
अश्वगंधा के फायदे | Benefits of Ashwagandha
वायरल फीवर के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार
गिलोय के फायदे | Benefits Of Giloy
मधुमेह के रोगियों के लिए डाइट प्लान | Diet Plan for Diabetes Patient
सुखी खांसी के घरेलू उपाय
शुगर का इलाज | Sugar Ka Desi Ilaaj
गले में खराश के घरेलू इलाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/19/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme