Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Benefits Of Aloe Vera Juice In Hindi

एलोवेरा जूस के फायदे | नुकसान | बनाने की विधि

Posted on May 22, 2018May 22, 2018 by Kuldeep Mishra

Benefits Of Aloe Vera Juice In Hindi | Aloe Vera Juice Ke Fayde | कई तरह के गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने के लिए एलोवेरा जूस का इस्तेमाल करना उचित होगा। यह शरीर में कई तरह के दोषों को आसानी से बाहर कर सकता है। एक शोध के मुताबिक़ जो व्यक्ति एलोवेरा के जूस को अपने डाइट में शामिल करता है वह अपने आपको काफी तंदुरुस्त और एनेर्जेटिक महसूस करता हैं। इसके और भी कई गुण हैं जो पुरुष और महिला स्वास्थ्य को कई तरीके से स्वस्थ बनाए रखने में अपना योगदान अच्छी तरह से निभाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि एलोवेरा के जूस को कैसे बनाया जाए और इसे पीने से कौन-कौन से फायदे होते हैं। साथ में यह भी जानेंगे कि एलोवेरा जूस को पीते वक्त कौन सी सावधानियों का ख़याल रखना होगा।

Benefits Of Aloe Vera Juice In Hindi

कैसे बनाए एलोवेरा जूस?

एलोवेरा जूस बनाना बहुत आसान है बस आपको कुछ टिप्स फॉलो करने पड़ेंगे जो नीचे दिए गए हैं:

  • एलोवेरा की पत्तियों को धो लें।
  • चाकू की मदद से पत्तियों में मौजूद काटों को छाँट दें।
  • अब जब काँटा अच्छी तरह से निकल जाए तो पत्तियों की स्लाइस बना दें।
  • स्लाइस बनाने के बाद आप ऊपर की पतियों को निकल दें।
  • पत्तियों के साथ इसमें मौजूद पीले परत को निकालना कभी न भूलें।
  • अब एलोवेरा का जेल बचेगा।
  • एलोवेरा के जेल को मिक्सर में अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें।
  • अब एलोवेरा के जेल जूस में बदल चुका है।
  • एलोवेरा के 30 ग्राम जूस को एक गिलास पानी के साथ मिलाकर खाली पेट पियें।
एलोवेरा जूस पीने के फायदे:

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है
एलोवेरा के जूस को पीने सी शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता में काफी वृद्धि हो जाती है। इससे किसी भी बीमारियों का संक्रमण आसानी से नहीं होता है। यह कहा जा सकता है कि आपका शरीर कई तरह की बीमारियों से हमेशा लड़ने के लिए उतारू रहता है। इसके लिए बस आपको रोज सुबह नास्ते के पहले खाली पेट एक गिलास एलोवेरा के जूस को पीना होगा।

खून साफ़ करता है
एलोवेरा का जूस शरीर में मौजूद कई तरह के toxis मैटेरियल्स को आसानी से शरीर के बाहर कर देता है। जैसे ही शरीर से toxins मैटेरियल्स का निष्काशन होता है आपके शरीर में मौजूद ब्लड से toxins आसानी से निकल जाता है। इसके खातिर भी आप रोज सुबह खाली पेट एलोवेरा के जूस को पिएँ।

बैक्टीरियल इन्फेक्शन से बचाता है
एलोवेरा के जूस के सेवन मात्र से आपके शरीर से bacteria को आसानी से बाहार किया जा सकता है। इससे आपके शरीर का कार्य नियमित रूप से सही निरूपित रहता है। अगर आप एलोवेरा के जूस में एक चम्मच शहद मिलाकर एलोवेरा के जूस का सेवन करते हैं तो आसानी से बैक्टीरियल इन्फेक्शन से शरीर को बचा सकते हैं।

त्वचा सम्बन्धी समस्याएँ
एलोवेरा के जूस के सेवन से कई तरह की त्वचा सम्बन्धी समस्याओं को दूर करना बहुत आसान है। जैसे की हमने ऊपर बताया कि इसका सेवन करने से खून में मौजूद इम्पुरिटी चली जाती है। खून के शुद्ध होते ही त्वचा की कई समस्याओं को बड़े ही आसानी से दूर किया जा सकता है। इससे त्वचा में निखार भी आता है।

वजन घटता है
एलोवेरा के जूस को पीनी से शरीर में मेटाबोलिज्म रेट को आसानी से बढ़ा सकते हैं। मेटाबोलिज्म रेट बढ़ जाने कि वजह से शरीर में जमा हुआ एक्स्ट्रा फैट शरीर द्वारा कैलोरी के रूप में इस्तेमाल हो जाता है। इस वजह से आप एलोवेरा के जूस का नियमित सेवन करने के बाद 1 महीने में ही काफी फर्क देख सकते हैं।

कब्ज को दूर करता है
एलोवेरा जूस को नियमित पीने से कब्ज दूर होता है। इससे पाचनक्रिया दुरुस्त हो जाती है। कब्ज दूर करने के लिए आप एलोवेरा जूस को रात में सोते वक्त और सुबह खाली पेट पियें। इसे इस्तेमाल करते ही आपको इसका रिजल्ट कुछ ही सप्ताह के भीतर नजर आ जाएगा।

मधुमेह में है कारगर
एलोवेरा के जूस से मधुमेह रोगियों को काफी इजाफा हो सकता है। यह मधुमेह को आसानी से दूर कर सकता है। इसके खातिर आप एलोवेरा जूस में बराबर मात्रा में आमले के जूस को मिलाकर पियें। कुछ हे दिनों में आपको फर्क नजर आ जाएगा।

बाल झड़ने की समस्या को रोका जा सकता है
एलोवेरा के जीन्स में कई मिनरल्स और विटामिन्स मौजूद होते हैं जो बालों की केयर करने में सहायक होते हैं। इससे बाल काले होते हैं, बालों का झड़ना बंद हो जाता है, दोमुहे बालों की समस्या दूर होती है, बाल मजबूत होते हैं। रोज सुबह एक गिलास एलोवेरा जूस और आमले के जूस के मिश्रण का सेवन करे।

जोड़ों के दर्द को ख़तम करती है
जोड़ों में असहनीय दर्द या गठिया की समस्या बढ़ते उम्र में एक आम बात हो गई है। एलोवेरा के जूस का सेवन करने से हड्डियों को उनके पोषक तत्वों स परिचित कराया जाता है। इसकी वजह से जोड़ों का असहनीय दर्द चुटकियों में दूर हो जाता है।

पीलिया की समस्या दूर होती है
एलोवेरा में कुछ ऐसे ख़ास तत्व मौजूद होते हैं जो किडनी के कार्य को सही ढंग से निरूपित करते हैं। जैसे ही किडनी अपना कार्य सही ढंग से करने लगती है, पीलिया भी दूर हो जाती है।

हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करता है
खून में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर कट पूर्ती करने का कम एलोवेर जूस की मदद से किया जा सकता है। बस आपको शुद्ध और सुरक्षित एलोवेरा जूस का सेवन करें।

सावधानियां –
कफ की शिकायत है, तो मानसून या सर्दी के मौसम में इसे नहीं पीना चाहिए, क्योंकि कई बार इससे गले में खराश, खांसी और सीने में दर्द की शिकायत भी हो सकती है। एलोवेरा शरीर में नए सेल्स को बनाता है और उनकी ग्रोथ भी करता है, इसलिए कैंसर रोगी इसे न पिएं।

अन्य संबंधित लेख –

  • करेले के जूस के फायदे | नुकसान | बनाने की विधि
  • गिलोय जूस के फायदे | नुकसान | बनाने की विधि
  • रोज सुबह भीगे हुए चने खाने के फायदे
  • लहसुन को तकिये के नीचे रखकर सोने से ये होते है फायदे

Related posts:

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस उद्देश्य, महत्त्व, थीम , इतिहास और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के तरी...
मेटाबॉलिज्म क्या है और यह कैसे काम करता है
भांग के फायदे | Benefits Of Cannabis
अश्वगंधा के फायदे | Benefits of Ashwagandha
वायरल फीवर के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार
गिलोय के फायदे | Benefits Of Giloy
मधुमेह के रोगियों के लिए डाइट प्लान | Diet Plan for Diabetes Patient
सुखी खांसी के घरेलू उपाय
शुगर का इलाज | Sugar Ka Desi Ilaaj
गले में खराश के घरेलू इलाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/19/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme