Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

बालों को नुकसान पहुंचाती है ये 10 आदतें

Posted on December 23, 2016 by Pankaj Goyal

10 Habits That Can Damage Your Hair: बालों की सही तरीके से देखभाल न करने के कारण हेयर फॉल, हेयर ड्राय और डैंड्रफ जैसी प्रॉब्लम होने लगती हैं। साथ ही दिनभर में हम कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिनका बालों पर बुरा असर पड़ने लगता है। आज हम आपको बता रहे है आपकी 10 ऐसी आदतों के बारे में जो आपके बालों को पहुंचाती है।

यह भी पढ़े–  कम उम्र में सफेद हुए बालों को काला करने के 25 घरेलू नुस्खे

10 Habits That Can Damage Your Hair, Hindi, Hair loss,

ऑयल लगाकर सोना
रातभर ऑयल लगाकर सोने से बालों के टूटने और डस्ट लगने की प्रॉब्लम होने लगती है। इसलिए नहाने के एक घंटे पहले ही बालों में ऑयल लगाना चाहिए।

टॉवेल से बालों को रगड़ना
गीले बालों को टॉवेल से ज्यादा रगडने पर ये टूटने लगते हैं। इसलिए पहले बालों को हवा में सुखाएं इसके बाद टॉवेल से हल्के हाथों से पोछें।

मसाज न करना
स्कैल्प पर रेग्युलर मसाज न करने से जड़ें कमजोर होती है। इसलिए ऑलिव ऑयल से स्कैल्प पर हलके हाथों से मसाज करें।

ज्यादा हीट देना
बालों को सुखाने के लिए जरुरत से ज्यादा हीट देने पर बाल डैमेज होने और झड़ने लगते हैं। इससे बालों के कलर पर भी इफेक्ट पड़ता है।

हेयर ट्रिमिंग न करवाना
सही समय पर हेयर ट्रिमिंग न करवाने पर बाल पतले होना और दो मुंहे होने की प्रॉब्लम होने लगती है। इसलिए लड़कों को महीने में एक बार और लड़कियों को 2 महीने में एक बार ट्रिमिंग करवाना चाहिए।

कंडीशनर का गलत यूज़
बालों पर कंडीशनर लगाने के बाद कम पानी से धोने पर हेयर फॉल, डैंड्रफ और दो मुंहे बाल होने की प्रॉब्लम होने लगती है। इससे बचने के लिए बालों को ज्यादा पानी लेकर अच्छे से धोएं।

गीले बालों को बांधना
जब हमारे बाल गीले होते हैं तो इनमें और इनकी जड़ों में नमी होती है। अगर इन्हें तुरंत बांधते हैं तो ये टूटने लगते है और डैंड्रफ की भी प्रॉब्लम होने लगती है।

डाइट
बैलेंस्ड डाइट न फॉलो करने से बाल झड़ना, ड्राय और दो मुंहे होने की प्रॉब्लम होने लगती हैं। इसलिए डाइट में फ्रूट, हरी पत्तेदार सब्ज़ियां जरूर शामिल करें और जंक फ़ूड खाने से बचे।

रोज़ शैम्पू करना
रोज़ बालों में शैम्पू करने से बाल कमजोर होते हैं और टूटने लगते हैं। अधिकतर शैम्पू में केमिकल्स का यूज़ होता है जो बालों को ड्राय करते हैं।

मशीनों का गलत यूज़
बालों को स्ट्रेट करने के लिए जिस मशीन का यूज़ किया जाता है उसे सही टेम्प्रेचर पर सेट करना जरुरी होता है। ऐसा न करने पर बाल डैमेज होना, झड़ना और दो मुंहे होने की प्रॉब्लम होने लगती है।

Other Similar Posts-

  • मोटापा कम करने के 50 आयुर्वेदिक उपाय
  • सेक्स से सम्बंधित 10 कॉमन सवाल और उनके जवाब
  • रोज़ खाए मूंगफली के कुछ दाने, ये होंगे 10 बड़े फायदे
  • रोज एक चम्मच शहद खाने से होते हैं ये हेल्दी फायदे
  • उबाल कर खाए इन 10 सब्जियों को, मिलेंगी दुगनी ताकत

Related posts:

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस उद्देश्य, महत्त्व, थीम , इतिहास और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के तरी...
मेटाबॉलिज्म क्या है और यह कैसे काम करता है
भांग के फायदे | Benefits Of Cannabis
अश्वगंधा के फायदे | Benefits of Ashwagandha
वायरल फीवर के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार
गिलोय के फायदे | Benefits Of Giloy
मधुमेह के रोगियों के लिए डाइट प्लान | Diet Plan for Diabetes Patient
सुखी खांसी के घरेलू उपाय
शुगर का इलाज | Sugar Ka Desi Ilaaj
गले में खराश के घरेलू इलाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme