Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

सोते समय करे ये उपाय, वजन कम करने में मिलेगी मदद

Posted on September 26, 2016September 26, 2016 by Pankaj Goyal

Sleeping Time Tips For Weight Loss: कुछ वैज्ञानिक शोधों से यह ज्ञात हुआ है कि अगर सोते समय हम कुछ बातों का ध्यान रखें तो वजन कम करने में मदद मिलती है। इसमें सबसे बड़ा नियम तो अच्छी और साउंड स्लीप लेने का है। इसके अलावा भी हमें कुछ अन्य बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते है क्या है ये बातें –

अवश्य पढ़े– मोटापा कम करने के 50 आयुर्वेदिक उपाय

Sleeping Time Tips For Weight Loss

Sleeping Time Tips For Weight Loss

1. डार्क रूम

क्या करें : नाइट लाइट का यूज़ न करें। कमरे को पूरी तरह डार्क करके सोएं।

क्या होगा : नाइट लाइट में सोने से नींद डिस्टर्ब होती है। कम गहरी नींद होने से वजन बढ़ता है। बॉडी में बनने वाला मेलाटॉनिन हॉर्मोन नींद लाने में मदद करता है। लाइट में सोने से यह कम बनता है। (द अमेरिकन जर्नल ऑफ़ इपिजिमियोलॉजी की रिपोर्ट)

2. ठंडक

क्या करें : सोते समय कमरे को ठंडा रखें। अगर AC हो, तो कम टेम्परेचर पर चलाएं।

क्या होगा : रात को सोते समय टेम्परेचर जितना ठंडा रखेंगे, उतना टमी फैट कम करने में मदद मिलेगी। ठंडे टेम्परेचर में बॉडी को गर्म रखने के लिए बॉडी में जमा फैट बर्न होता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। (डायबिटीज़ जर्नल)

3. प्रोटीन शेक

क्या करें : सोने से पहले प्रोटीन शेक पिएं। डिनर में भी प्रोटीन वाले फ़ूड ले सकते हैं।

क्या होगा : सोने से पहले प्रोटीन शेक लेने से बॉडी इसे डाइजेस्ट करने के लिए ज्यादा कैलोरी बर्न करती है। साथ ही सुबह उठने पर भी बॉडी का मेटाबॉलिक रेट हाई रहेगा, जिससे वजन घटाने में मदद मिलेगी। (फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी की स्टडी)

4. अमीनो एसिड्स

क्या करें : अमीनो एसिड्स के सोर्स वाले फूड्स जैसे फिश, चिकन, नट्स, दालें, अंडें डाइट में शामिल करें।

क्या होगा : अमीनो एसिड्स गहरी नींद लाने में मदद करते हैं। ये फूड्स डिनर में शामिल करने से अच्छी नींद आती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। (प्रोग्रामिंग एंड ऑपरेशन्स जर्नल)

5. मिंट

क्या करें : सोने से पहले कमरे में मिंट की खुशबू वाली कैंडल जला लें या मिंट ऑयल तकिए पर लगा लें।

क्या होगा : मिंट की खुशबू वजन कम करने में मदद करती है। अगर दिन में भी हर 2 घंटे में मिंट की खुशबू ली जाएं तो इससे मदद मिलेगी। (जर्नल ऑफ़ न्यूरोलॉजी एंड ऑर्थोपीडिक मेडिसिन की स्टडी)

6. होल ग्रेन

क्या करें : दिन के किसी भी मील में होलग्रेन शामिल करें, ये हेल्दी कार्ब्स होते हैं। डिनर में कार्ब्स न लें।

क्या होगा : कार्ब्स में मौजूद सेरेटॉनिन, मेलाटॉनिन में बदल जाते हैं, जो अच्छी नींद लाने में मदद करते हैं। गहरी नींद लेने से वजन कम करने में मदद मिलती है। (व्हिसलर फिटनेस वेकेशन्स की रिपोर्ट)

7. डिनर टाइम

क्या करें : रात को 8 बजे तक डिनर कर लें। सोने के २ घंटे पहले खाना बंद कर दें।

क्या होगा : दिन में हैवी खाने के बाद भी अगर रात को 8 बजे के बाद न खाएं, तो सोते समय वजन कम करने में मदद मिलती है। सोने के पहले खाने से फ़ूड ट्रायग्लासराइड्स में बदल जाता है और वजन बढ़ाता है। (जर्नल सेल मेटाबॉलिज़्म की रिपोर्ट)

Other Similar Posts-

  • मोटापा कम करने के 50 आयुर्वेदिक उपाय
  • यह है जापानियों का वजन कम करने का सबसे पापुलर तरीका, तेजी से घटता है वजन
  • पेट की चर्बी कम करने के लिए ये है 5 बेहतरीन एक्सरसाइज
  • अच्छे स्वास्थ्य के लिए खाना खाते वक़्त ध्यान रखे ये 9 बातें
  • वजन और Fat बढ़ाने में फायदेमंद हैं ये 15 टिप्स

Sleeping Time Tips For Weight Loss

Related posts:

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस उद्देश्य, महत्त्व, थीम , इतिहास और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के तरी...
मेटाबॉलिज्म क्या है और यह कैसे काम करता है
भांग के फायदे | Benefits Of Cannabis
अश्वगंधा के फायदे | Benefits of Ashwagandha
वायरल फीवर के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार
गिलोय के फायदे | Benefits Of Giloy
मधुमेह के रोगियों के लिए डाइट प्लान | Diet Plan for Diabetes Patient
सुखी खांसी के घरेलू उपाय
शुगर का इलाज | Sugar Ka Desi Ilaaj
गले में खराश के घरेलू इलाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme