Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

प्रेग्नेंसी से जुड़े 10 कॉमन मिथक और तथ्य

Posted on September 3, 2016June 29, 2017 by Pankaj Goyal

Myth And Reality About Pregnancy in Hindi : महिलाओं के प्रेग्नेंट होते ही होने वाले बच्चे को लेकर कई तरह के अनुमान लगाए जाते हैं। लड़का होगा या लड़की होगी, ट्विन्स होगें या सिंगल बेबी ऐसे कई कयास लोग लगाने लगते हैं। महिलाओं के फिजिकल स्ट्रक्चर और उनके व्यवहार को देखकर भी कई तरह के भ्रम माने जाते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही मिथक और उनकी रियल्टी बताने जा रहे हैं।

Myth And Reality About Pregnancy in Hindi

Myth And Reality About Pregnancy

Myth 1 : प्रेग्नेंसी के दौरान सेक्स करने से बच्चे को नुकसान पहुंचता है।
Reality- बच्चे को प्रोटेक्ट करने के लिए पेट के अंदर एब्डॉमिनल वाल से एमनियोटिक थैली तक सात लेयर्स होती हैं। साथ ही गर्भाशय ग्रीवा गर्भाशय में कुछ भी जाने से रोकती है। इसको क्लीन और इंफेक्शन फ्री रखती है। सेक्स करने पर कुछ भी बेबी तक नहीं पहुंचता ना ही उसे छूता है। इसलिए उसे किसी तरह का नुकसान नहीं होता। अगर डॉक्टर ने मना नहीं किया है तो सेक्स कर सकते हैं।

Myth 2 : अगर महिला का पेट का साइज ज्यादा बड़ा है तो लड़की पैदा होगी और साइज छोटा है तो लड़का।
Reality – एक्सपर्ट्स के अनुसार पेट के आकार को देखकर बच्चे के लिंग का र्निधारण नहीं किया जा सकता। पेट का शेप महिला की मसल्स साइज, स्ट्रक्चर, भ्रूण की पॉजिशन, पॉश्चर, पेट के आसपास जमा फेट पर र्निभर करता रहता है।

Myth 3 : नमकीन खाने की इच्छा होने पर लड़का और मीठा खाने की इच्छा होने पर लड़की पैदा होती है।
Reality – एक्सपर्ट्स के अनुसार खाने की इच्छा से बच्चे के लिंग से कोई लेना-देना नहीं है।

Myth 4 : अगर महिलाओं को हार्टबर्न की प्रॉब्लम होती है तो माना जाता है कि होने वाले बच्चे के बाल ज्यादा और अच्छे होंगे।
Reality – प्रेग्नेंसी के वक्त हार्टबर्न होना आम बात है। इससे बच्चों के बालों के कम या ज्यादा होने से कोई संबंध नहीं है।

Myth 5 : अगर आपकी मां की प्रेग्नेंसी आसानी से हुई है तो आपकी भी वैसी ही होगी।
Reality-हेरेडिटी से प्रेग्नेंसी का कोई लेना देना नहीं है। प्रेग्नेंसी कैसी होगी यह बेबी का साइज और पोजिशन, मां की डाइट और लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है।

Myth 6 : पीठ के बल सोने से बेबी को नुकसान पहुंचेगा।
Reality-इस स्थिति में सोने से बच्चे को कोई नुकसान नहीं होता। एक्सपर्ट लेफ्ट साइड सोने के लिए कहते हैं ताकि गर्भाशय और नाल में रक्त प्रवाह बढ़ सके।

Myth 7 : पहला बच्चा देर से ही पैदा होता है।
Reality-बच्चे का जल्दी और देर से पैदा होना महिला के मेन्स्ट्रूअल साइकल पर निर्भर करता है। अगर किसी का यह साइकल छोटा है तो बच्चा जल्दी पैदा होने की संभावना होती है और अगर साइकल बड़ा है तो बच्चे देर से पैदा होते हैं।

Myth 8 : प्रेग्नेंट महिला के पास अंगूठी में धागा बांधकर ले जाने पर अगर अंगूठी पीछे की तरफ जाती है तो लड़का और अगर गोल घेरे में घूमती है तो लड़की होगी।
Reality- यह सिर्फ के कोरी कल्पना है। ऐसा कुछ नहीं होता।

Myth 9: अगर नमकीन खाने की इच्छा हो रही है तो पेट में लड़का है। अगर मीठा खाने की इच्छा हो रही है तो लड़की है।
Reality- शोध से पता चलता है कुछ भी खाने की इच्छा का होने वाले बच्चे के लिंग से कोई लेना-देना नहीं है।

Myth 10: प्रेगनेंसी की पहली और आखिरी तिमाही में आप हवाई सफर नहीं कर सकती।
Reality- इस बात में भी कोई दम नहीं है। आप जब चाहें हवाई यात्रा कर सकते हैं। अगर आपकी प्रेगनेंसी आखिरी तिमाही में है तो कुछ एयरलाइन आपको यात्रा की अनुमति नहीं देगी। उन्हें इस बात का डर रहता है कि कहीं यात्रा के दौरान ही आपकी डिलिवरी न हो जाए और प्लेन को लैंड न कराना पड़े।

Other Similar Post :- 

  • क्या होता है काला जादू, जानिए इससे जुड़े Myths & Facts
  • Myths & Facts of Snakes : सांपो से जुड़े 10 भ्रम और अंधविश्वास
  • अच्छे स्वास्थ्य के लिए खाना खाते वक़्त ध्यान रखे ये 9 बातें
  • खाने के बाद कभी नहीं करने चाहिए ये 7 काम
  • दूध में हल्दी मिलाकर पीने से शरीर को होते हैं ये फायदे

Myth And Reality About Pregnancy in Hindi

Related posts:

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस उद्देश्य, महत्त्व, थीम , इतिहास और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के तरी...
मेटाबॉलिज्म क्या है और यह कैसे काम करता है
भांग के फायदे | Benefits Of Cannabis
अश्वगंधा के फायदे | Benefits of Ashwagandha
वायरल फीवर के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार
गिलोय के फायदे | Benefits Of Giloy
मधुमेह के रोगियों के लिए डाइट प्लान | Diet Plan for Diabetes Patient
सुखी खांसी के घरेलू उपाय
शुगर का इलाज | Sugar Ka Desi Ilaaj
गले में खराश के घरेलू इलाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme