Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

रोज सुबह हल्दी का पानी पीने से ये होते है फायदे

Posted on September 13, 2016September 13, 2016 by Pankaj Goyal

Health Benefits of Turmeric Water, Haldi ke pani ke fayde: हम में से बहुत से लोग सुबह उठते ही हल्का गर्म पानी पीते हैं, ताकि पेट अच्छी तरह साफ हो। लेकिन एक अमेरिकन स्टडी के मुताबिक, उठते ही गुनगुने पानी में हल्दी मिलाकर पी जाए तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन डाइजेशन में मदद करता है, जिससे पेट की बीमारियों को खतरा टलता है। इसके अलावा हल्दी की एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबायोटिक प्रॉपर्टी से भी हमें कई फायदे मिलते हैं। आयुर्वेद कहता है कि हल्दी शरीर के वात, पित्त और कफ तीनों तरह दोष नष्ट करती है। इससे इम्यूनिटी बढ़ती है और इन्फेक्शन का खतरा टलता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि रोज सुबह हल्दी वाला पानी पीने से आपके शरीर को क्या फायदे होते है।

Must Read- आयुर्वेद – यौन शक्ति बढ़ाने के कुछ सरल घरेलू उपाय

Health Benefits of Turmeric Water, Haldi ke pani ke fayde, Hindi, Health Benefits,

कैसे बनाएं यह पानी- हल्दी वाला पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी गुनगुना करें। इसमें आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिला लें। इसे छानकर पी सकते हैं। रेग्युलर सुबह खाली पेट ये पानी पीने से कई फायदे मिलते हैं।

Health Benefits of Turmeric Water : हल्दी का पानी पीने के फायदे

हेल्दी हार्ट- हल्दी वाला पानी पीने से ब्लड प्यूरीफाई होता है और क्लोटिंग की आशंका घटती है। इससे बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और हार्ट हेल्दी रखने में मदद मिलती है।

टॉक्सिन्स- हल्दी वाला पानी पीने से शरीर के टॉक्सिन्स निकालने में मदद मिलेगी। इससे बॉडी फंक्शन्स बेहतर बनेंगे।लिवर और किडनी से जुडी प्रॉब्लम्स का खतरा भी टलेगा।

मेमोरी- हल्दी मौजूद करक्यूमिन ब्रेन फंक्शन्स को बेहतर बनाता है। रोज़ इसका पानी पिएंगे, तो दिमाग तेज़ होगा और बढ़ती उम्र में भी मेमोरी स्ट्रांग बनाए रखने मिलेगी।

उम्र का असर- हल्दी के पानी में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। रेग्युलर इसे पीने से बढ़ती उम्र का असर कम होता है और लंबे समय तक यंग बने रहने में मदद मिलती है।

हेल्दी स्किन- हल्दी वाला पानी पीने से खून साफ़ होता है जिससे पिम्पल्स और स्किन इंफेक्शन जैसी प्रॉब्लम्स से बचाव होता है। स्किन का ग्लो बढ़ाने में भी मदद मिलती है।

सूजन- बॉडी के किसी हिस्से में सूजन आने से परेशान हैं, तो हल्दी वाला पानी पीने से काफी फायदा होगा। इसमें मौजूद करक्यूमिन सूजन दूर करने में मदद करता है।

कैंसर- हल्दी में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स होते है, जो कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकते हैं। रेग्युलर इसका पानी पिएंगे, तो कैंसर का खतरा टलेगा।

दर्द से राहत- हल्दी के पानी मौजूद करक्यूमिन जोड़ों का दर्द दूर करने में मदद करता है।

डाइजेशन- रोज़ हल्दी वाला पानी पीने से डाइजेशन बेहतर होता है। इससे गैस और कब्ज़ की प्रॉब्लम दूर होती है।

वजन- हल्दी वाला पानी बॉडी के टॉक्सिन्स बाहर निकालने और मेटाबॉलिज़्म बढ़ाने में मदद करता है। इससे मोटापा घटाने में मदद मिलती है।

डायबिटीज़- रेग्युलर हल्दी वाला पानी पीने से बॉडी जा ग्लूकोस बैलेंस होता है। इससे डायबिटीज़ कण्ट्रोल में रहती है। इसका खतरा भी टलता है।

Other Similar Posts

  • रोज सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने से ये होते है फायदे
  • दूध में हल्दी मिलाकर पीने से शरीर को होते हैं ये फायदे
  • रोज सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से ये होते है फायदे
  • मोटापा घटाने के लिये रात में करने चाहिए ये 4 जरुरी काम
  • लहसुन और शहद साथ खाने से ये होते है फायदे

Health Benefits of Turmeric Water, Haldi ke pani ke fayde, Hindi, Health Benefits,

Related posts:

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस उद्देश्य, महत्त्व, थीम , इतिहास और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के तरी...
मेटाबॉलिज्म क्या है और यह कैसे काम करता है
भांग के फायदे | Benefits Of Cannabis
अश्वगंधा के फायदे | Benefits of Ashwagandha
वायरल फीवर के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार
गिलोय के फायदे | Benefits Of Giloy
मधुमेह के रोगियों के लिए डाइट प्लान | Diet Plan for Diabetes Patient
सुखी खांसी के घरेलू उपाय
शुगर का इलाज | Sugar Ka Desi Ilaaj
गले में खराश के घरेलू इलाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/15/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme