Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

मोटापा कम करने में फायदेमंद है ये 10 चाय

Posted on September 12, 2016September 26, 2016 by Pankaj Goyal

10 Best Weight Loss Tea: अगर आप पेट की चर्बी या बढ़ते हुए वजन से परेशान है तो अपनी चाय में थोड़ी सी फेरबदल करके तेजी से वजन कम कर सकते हैं। हम बता रहे हैं ऐसी ही 10 चाय के बारे में। इन्हें कम शक्कर डालकर पिएंगे तो ज्यादा फायदा होगा। शक्कर के बजाय 1 चम्मच शहद यूज कर सकते हैं। इन्हें रोज 2-3 बार पीना पर्याप्त है।

Must Read- मोटापा घटाने के लिये रात में करने चाहिए ये 4 जरुरी काम

10 Best Weight Loss Tea, Motapa kam karne wali chay,

10 Best Weight Loss Tea : वजन कम करने वाली चाय

1. तुलसी की चाय (Tulsi Tea)- इसमें फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं जो फैट सेल्स को खत्म करने में मदद करते हैं।

कैसे बनाएं – गर्म पानी में चाय की पत्ती, दूध, अदरक का टुकड़ा और तुलसी के पत्ते मिलाकर उबाल लें। इसे छानकर पिएं।

2. पुदीने की चाय (Mint Tea)- इसमें मेंथॉल होता है जो फैट सेल्स को कम करने में फायदेमंद है।

कैसे बनाएं – गर्म पानी में पुदीने के पत्ते डालकर दस मिनट तक उबालें। अब इसे छानकर पिएं।

3. दालचीनी चाय (Dalchini Tea)- इसमें मौजूद पॉलीफेनॉल्स कैलोरी बर्न करके वजन घटाते हैं।

कैसे बनाएं – उबलते पानी में चाय की पत्ती, दालचीनी पाउडर और दूध डालें। इसे पांच मिनट तक उबालें और छानकर पिएं।

4. जीरे की चाय (Jeera Tea)- इसमें कैलोरी की मात्रा काम होती है जो वजन कम करके वेट लॉस में मदद करती है।

कैसे बनाएं- गर्म पानी में जीरा डालकर उबाल लें। अब शहद या नींबू का रस डालकर पिएं।

5. कालीमिर्च की चाय (Black pepper Tea)- इसमें मौजूद पाइपेरिन फैट बर्न करने में फायदेमंद है।

कैसे बनाएं- कालीमिर्च और अदरक को गर्म पानी में पांच मिनट तक उबालें। अब इसे छान लें। इसमें शहद या नींबू का रस मिलाकर सर्व करें।

6. जिंजर टी (Ginger Tea)- इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते है जो वजन कम करने में फायदेमंद है।

कैसे बनाएं- उबलते हुए पानी अदरक के टुकड़े, तुलसी की पत्तियों को डालकर पांच मिनट तक उबालें। इसे छान लें और शहद डालकर पिएं।

7. अजवाइन की चाय (Ajwain Tea)- इसमें राइबोफ्लेविन होते हैं जो फैट बर्न करने में इफेक्टिव है।

कैसे बनाएं- गर्म पानी में अजवाइन, सौंफ, इलायची और अदरक डालकर पांच मिनट तक उबाल लें। इसे छानकर पिएं।

8. लेमन टी (Lemon Tea)- इसमें डी लेमोनेन होता है जो बैली फैट को कम करने में फायदेमंद है।

कैसे बनाएं- पानी में चाय की पत्ती, निम्बू का रस और दालचीनी डालकर उबालें। अब चाय को छानकर सर्व करें।

9. ग्रीन टी (Green Tea)- इसमें कैटचीन होता है जो फैट सेल्स को कम करके पेट की चर्बी घटाता है।

कैसे बनाएं- एक कप गर्म पानी में ग्रीन टी बैग्स डालें। इसे दो मिनट बाद निकाल लें और पिएं।

10. ब्लैक टी (Black Tea)- इसमें मौजूद पॉलीफेनॉल्स फैट कम करके वेट लॉस में मददगार है।

कैसे बनाएं- पानी को उबालकर उसमें चाय की पत्ती डालें। इसे कुछ देर तक उबालकर छान लें और सर्व करें।

Other Similar Posts-

  • मोटापा घटाने के लिये रात में करने चाहिए ये 4 जरुरी काम
  • यह है जापानियों का वजन कम करने का सबसे पापुलर तरीका, तेजी से घटता है वजन
  • पेट की चर्बी कम करने के लिए ये है 5 बेहतरीन एक्सरसाइज
  • अच्छे स्वास्थ्य के लिए खाना खाते वक़्त ध्यान रखे ये 9 बातें
  • वजन और Fat बढ़ाने में फायदेमंद हैं ये 15 टिप्स

10 Best Weight Loss Tea, Motapa kam karne wali chay,

Related posts:

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस उद्देश्य, महत्त्व, थीम , इतिहास और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के तरी...
मेटाबॉलिज्म क्या है और यह कैसे काम करता है
भांग के फायदे | Benefits Of Cannabis
समोसे, जलेबी, पानीपुरी और कचौड़ी को English में क्या कहते हैं
अश्वगंधा के फायदे | Benefits of Ashwagandha
वायरल फीवर के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार
गिलोय के फायदे | Benefits Of Giloy
मधुमेह के रोगियों के लिए डाइट प्लान | Diet Plan for Diabetes Patient
सुखी खांसी के घरेलू उपाय
शुगर का इलाज | Sugar Ka Desi Ilaaj

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme