Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

लहसुन और शहद साथ खाने से ये होते है फायदे

Posted on May 7, 2016May 7, 2016 by Pankaj Goyal

Health Benefits Of Eating Garlic With Honey  : लहसुन और शहद एक बहुत ही पुरानी दवा है, जिसे बडे़ बडे़ रोगों को दूर करने के लिये खाया जाता था। अगर आप हर वक्‍त बीमार रहते हैं और थकान की वजह से आपका मन किसी काम में नहीं लगता तो, इसका साफ मतलब है कि आपका इम्‍यून सिस्‍टम कमजोर हो गया है। अगर इम्‍यून सिस्‍टम कमजोर हो जाता है तो इंसान को सौ तरह की बीमारियां घेर लेती हैं। पर क्‍या आप जानते हैं कि लहसुन और शहद को एक साथ मिला कर खाने से ये एंटीबायोटिक का काम करते हैं। यह एक प्रकार का सूपर फूड है।

Health Benefits Of Eating Garlic With Honey , Hindi, Information, Fayde,

इसे बानने के लिये 2-3 बड़ी लहसुन की कली को हल्‍का सा दबा कर कूट लीजिये और फिर उसमें शुद्ध कच्‍ची शहद मिलाइये। इसे कुछ देर के लिये ऐसे ही रहने दीजिये, जिससे लहसुन में पूरा शहद समा जाए। फिर इसे सुबह खाली पेट 7 दिनों तक खाइये और फिर देखिये कमाल। हमेशा कच्‍चे और शुद्ध शहद का ही प्रयोग करें क्‍योंकि यह कोलेस्‍ट्रॉल को कम करने के मदद करता है। साथ ही इसे खाने से वजन भी कम होता है। अब आइये जानते हैं कच्‍ची लहसुन और शुद्ध शहद खाने के लाभ-

1. इम्‍यूनिटी बढ़ाए
लहसुन और शहद के मेल से इस घोल की शक्‍ति बढ जाती है और फिर यह इम्‍यून सिस्‍टम को मजबूत कर देता है। इम्‍यून सिस्‍टम मजबूत होने से शरीर मौसम की मार से बचा रहता है और उसे कोई बीमारी नहीं होती।

2. दिल की सुरक्षा करे
इस मिश्रण को खाने से हृदय तक जाने वाली धमनियों में जमा वसा निकल जाता है, जिससे खून का प्रवाह ठीक प्रकार से हृदय तक पहुंच पाता है। इससे हृदय की सुरक्षा होती है।

3. गले की खराश दूर करे
इस मिश्रण को लेने से गले का संक्रमण दूर होता है क्‍योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हैं। यह गले की खराश और सूजन को कम करता है।

4. डयरिया से बचाए
अगर किसी को डायरिया हो रहा हो तो, उसे इसका मिश्रण खिलाएं । इससे उसका पाचन तंत्र दुरुस्‍त हो जाएगा और पेट के संक्रमण मर जाएंगे।

5. सर्दी-जुखाम से राहत दिलाए
इसको खाने से सर्दी-जुखाम के साथ साइनस की तकलीफ भी काफी कम हो जाती है। यह मिश्रण शरीर की गर्मी बढ़ाता है और बीमारियों को दूर रखता है।

6. फंगल इंफेक्‍शन से बचाए
फंगल इंफेक्‍शन, शरीर के कई भागों पर हमला करते हैं, लेकिन एंटीबैक्‍टीरियल गुणों से भरा यह मिश्रण बैक्‍टीरिया को खतम कर के शरीर को बचाता है।

7. डीटॉक्‍स
यह एक प्राकृतिक डीटॉक्‍स मिश्रण है, जिसे खाने से शरीर से गंदगी और दूषित पदार्थ बाहर निकलता है।

Source – hindi.boldsky.com

Other Similar Posts-
  • lahsun ke Gharelu Nuskhe :लहसुन के कुछ उपयोगी घरेलू नुस्खे
  • इन 10 कारणों से अवश्य पिए तांबे के बर्तन में रखा पानी (ताम्रजल)
  • अच्छे स्वास्थ्य के लिए खाना खाते वक़्त ध्यान रखे ये 9 बातें
  • खाने के बाद कभी नहीं करने चाहिए ये 7 काम
  • दूध में हल्दी मिलाकर पीने से शरीर को होते हैं ये फायदे

Related posts:

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस उद्देश्य, महत्त्व, थीम , इतिहास और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के तरी...
मेटाबॉलिज्म क्या है और यह कैसे काम करता है
भांग के फायदे | Benefits Of Cannabis
अश्वगंधा के फायदे | Benefits of Ashwagandha
वायरल फीवर के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार
गिलोय के फायदे | Benefits Of Giloy
मधुमेह के रोगियों के लिए डाइट प्लान | Diet Plan for Diabetes Patient
सुखी खांसी के घरेलू उपाय
शुगर का इलाज | Sugar Ka Desi Ilaaj
गले में खराश के घरेलू इलाज

1 thought on “लहसुन और शहद साथ खाने से ये होते है फायदे”

  1. Pingback: लहसुन और शहद साथ खाने से ये होते है फायदे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme