Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

इन 5 हर्बल जूस को पीते वक़्त रखे सावधानी, वरना फायदे की जगह आप हो सकते है बीमार

Posted on October 23, 2015July 10, 2016 by Pankaj Goyal

Herbal juice benefits and side effects in Hindi: नेचुरल प्रोडक्ट्स हमें फायदा जरूर पहुंचाते हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल शुरू करने से पहले ये सोच लेना जरूरी है कि ये आपके लिए फायदेमंद हैं या नहीं? इसकी वजह ये है कि कई बार ये दवाएं आपको बीमार भी कर सकती हैं। दूसरी ओर, आयुर्वेदिक दवाएं उम्र, बॉडी की पावर और बीमारी, उसकी स्टेज, सही मात्रा और मौसम के अनुसार लेने पर ही फायदेमंद साबित होती हैं। इसलिए जब भी ऐसी दवाओं को खाना जरूरी लगे तो सबसे पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह-मशविरा जरूर करें।

Herbal juice benefits and side effects in Hindi

सेहतमंद बने रहने के लिए तरह-तरह के नेचुरल जूस का सेवन शुरू करने से पहले उनकी प्योरिटी और इस्तेमाल के लिए हिदायतों पर गौर करना जरूरी होता है। वरना फायदे की जगह आपको हो सकता है नुक्सान।

1. एलोवेरा जूस (Aloevera juice)

Alovera Juice

लाभ- यह ठंडा होता है। इसे पीना स्किन और बालों के ही लिए बहुत ही फायदेमंद है। शरीर की इम्यूनिटी पावर और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में भी ये मददगार होता है। यह दिल और लिवर से जुड़ी कई प्रकार की बीमारियों के खतरे को कम करता है।

कब-कितना लें- सुबह खाली पेट पानी के साथ 10 से 30 मिली.।

एहतियात- कफ की शिकायत है, तो मानसून या सर्दी के मौसम में इसे नहीं पीना चाहिए, क्योंकि कई बार इससे गले में खराश, खांसी और सीने में दर्द की शिकायत भी हो सकती है। एलोवेरा शरीर में नए सेल्स को बनाता है और उनका ग्रोथ भी करता है, इसलिए कैंसर रोगी इसे न पिएं।

2. आंवला जूस (Amla juice)

Amala Juice

लाभ- वजन कंट्रोल करता है, आंखों, बालों और स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इम्यूनिटी और डाइजेशन सिस्टम को मज़बूत बनाता है। शरीर की गर्मी को बाहर करने के साथ-साथ एसिडिटी और कोलेस्ट्रॉल की शिकायत भी दूर करता है।

कब-कितना लें- सुबह खाली पेट पानी के साथ 20 से 40 मिली.।

एहतियात- गर्मियों में तो इसे कोई भी व्यक्ति पी सकता है, लेकिन कफ की समस्या से जूझ रहे व्यक्ति को बारिश और ठंड के दिनों में इससे परहेज करना चाहिए।

3. जामुन का रस (Jamun juice)

Jamun Juice

लाभ- डायबिटीज रोगियों के लिए खासतौर से फायदेमंद। ब्लड में शुगर की मात्रा को कंट्रोल करता है। डाइजेशन सिस्टम को सही रखने में मददगार होता है।

कब-कितना लें- सुबह खाली पेट पानी के साथ 20 मिली.।

एहतियात- कसैला होने के कारण वात प्रकृति के लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है। गले में खराश या दर्द की शिकायत होने पर भी इसका सेवन न करें।

4. करेले का रस (Karele ka juice)

Bittergourd juice

लाभ- डायबिटीज का खतरा कम करता है।

कब-कितना लें- सुबह खाली पेट पानी के साथ 20 मिली.।

एहतियात- ठंड खत्म होने का दौर में इससे परहेज करना चाहिए। इससे पेट दर्द और गैस की शिकायत हो सकती है। दस्त होने पर भी इसे पीना अवॉयड करना चाहिए।

5. जवारे का रस (Jaware ka ras)

Jaware ka juice

लाभ- खून की कमी दूर करता है। कैंसर मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।

कब-कितना लें- सुबह खाली पेट पानी के साथ 40 मिली.।

एहतियात- डायबिटीज की शिकायत हो, तो इससे परहेज करें।

Other Similar Posts-

  • व्हीट ग्रास का इस्तेमाल सेहत के लिए है बहुत ही फायदेमंद, ये होते है 14 बेहतरीन फायदे
  • आयुर्वेद – यौन शक्ति बढ़ाने के कुछ सरल घरेलू उपाय
  • आयुर्वेद- इन चीजों को कभी नहीं खाना चाहिए एक साथ, सेहत पर पड़ता है बुरा असर
  • मोटापा घटाने के लिये रात में करने चाहिए ये 4 जरुरी काम
  • दूध में हल्दी मिलाकर पीने से शरीर को होते हैं ये फायदे

Related posts:

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस उद्देश्य, महत्त्व, थीम , इतिहास और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के तरी...
मेटाबॉलिज्म क्या है और यह कैसे काम करता है
भांग के फायदे | Benefits Of Cannabis
अश्वगंधा के फायदे | Benefits of Ashwagandha
वायरल फीवर के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार
गिलोय के फायदे | Benefits Of Giloy
मधुमेह के रोगियों के लिए डाइट प्लान | Diet Plan for Diabetes Patient
सुखी खांसी के घरेलू उपाय
शुगर का इलाज | Sugar Ka Desi Ilaaj
गले में खराश के घरेलू इलाज

9 thoughts on “इन 5 हर्बल जूस को पीते वक़्त रखे सावधानी, वरना फायदे की जगह आप हो सकते है बीमार”

  1. surendra jain says:
    July 24, 2019 at 2:52 am

    gadhiya ke liya aurvedic upchar bataye.

    surendra jain

    Reply
  2. Pingback: करेले के जूस के 21 फायदे-Bitter Gourd Juice - Health Beauty Nuskhe
  3. Ritesh sharma says:
    April 16, 2017 at 4:21 am

    Alovera juce kase le mera blood p hai kaya le sakte hai orkaise

    Reply
  4. Nk srivastava says:
    April 5, 2017 at 12:36 am

    Kyaa Karaila aur Amala ke juice ko mila Kar ek sath pee skate Hai.

    Reply
  5. ajay says:
    December 25, 2016 at 2:02 am

    Kya him aamble me rash ka paryog subeh shaam giloy me rash k saath kar sakte hai..

    Reply
  6. सुभाष says:
    September 18, 2016 at 5:16 am

    क्या पित्त प्रकृति वाले भी दूध मे हल्दी डालकर पि सकते ह

    Reply
  7. Pingback: इन 5 हर्बल जूस को पीते वक़्त रखे सावधानी, वरना फायदे की जगह आप हो सकते है बीमार – Health Cure Naturally
  8. Pingback: इन 5 हर्बल जूस को पीते वक़्त रखे सावधानी, वरना फायदे की जगह आप हो सकते है बीमार
  9. Pingback: इन 5 हर्बल जूस को पीते वक़्त रखे सावधानी, वरन ा फायदे की जगह आप हो सकते है बीमार - Healthzag.com

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme