Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

हेल्थ टिप्स: खाना खाने के तुरंत बाद कभी न करें ये 6 काम

Posted on September 20, 2015July 15, 2016 by Pankaj Goyal

Hindi Health Tips : Never do these 6 thing after eating – कहते हैं कि हमारी लाइफ स्टाइल का हमारे शरीर पर बहुत गहरा असर पड़ता है। आयुर्वेद के अनुसार, कुछ काम ऐसे होते हैं, जिन्हें करने से पाचन क्रिया तीव्र हो जाती है व खाना जल्दी पच जाता है। इसके ठीक विपरीत कुछ काम ऐसे भी होते हैं, जिन्हें करने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है व हम बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। इन 6 कामों को खाना खाने के तुरंत बाद नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है।

1. फल न खाएं

 Never eat fruit after eating meal in Hindi

कहा जाता हैं कि फल भोजन करने के बाद खाना चाहिए, लेकिन ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि खाना खाने के तुरंत पहले या तुरंत बाद फल खाना लाभदायक नहीं होता। खाने के तुरंत बाद फल खाना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसा करने से गैस की समस्या हो सकती है।

2. चाय-कॉफी न पीएं

 Never drink tea coffe after eating meal in Hindi

जो लोग चाय-कॉफी पीने के शौकीन होते हैं, वे खाने के बाद इन्हें पीना पसंद करते हैं। खाने के तुरंत बाद चाय-कॉफी भूलकर भी नहीं पी

3. नहाना नहीं चाहिए

 Never bath after eating meal

सही समय पर नहाना और खाना शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं, जिनका नहाने व खाना खाने दोनों का ही निश्चित समय नहीं होता है। खाने के तुरंत बाद नहाना तो सबसे ज्याद हानिकारक माना जाता है। ऐसा करने से पेट के चारो और रक्त प्रवाह बढ़ जाता है और पाचन क्रिया धीमी हो जाती है।

4. बेल्ट को लूज न करें

 Never do these 6 thing after eating meal

कुछ लोगों की आदत होती हैं कि वो अपनी क्षमता से अधिक खाना खा लेते हैं और फिर खाने के तुरंत बाद अपना बेल्ट ढीला कर देते हैं। ऐसा करना पेट के लिए अच्छा नहीं माना जाता। ऐसा करने से शरीर की पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है और खाना ठीक से न पचने पर कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

5.स्मोकिंग न करें

 Never smoking after eating meal

वैसे तो किसी भी समय स्मोकिंग करना शरीर के लिए नुकसानदायक ही होती है, लेकिन खाने के तुरंत बाद स्मोकिंग करना जानलेवा हो सकता है। खाने के बाद स्मोकिंग करने से शरीर को बहुत हानि होती है। इससे कैंसर की संभावना भी कई गुना बढ़ जाती है।

6. सोना नहीं चाहिए

 Never sleep after eating meal

कई लोग खाना खाने के बाद सोना पसंद करते हैं, लेकिन खाने के तुरंत बाद सोना शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। खाने के तुरंत बाद सोने से भोजन का पाचन ठीक से नहीं होता है और मोटापा, गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Other Similar Posts-

  • आयुर्वेद के अनुसार पानी पीते समय जरूर ध्यान रखनी चाहिए ये बातें
  • सेक्स से सम्बंधित 10 कॉमन सवाल और उनके जवाब
  • रोज़ खाए मूंगफली के कुछ दाने, ये होंगे 10 बड़े फायदे
  • दूध में शहद मिलाकर पीने से होते हैं ये बड़े फायदे
  • इन 10 कारणों से अवश्य पिए तांबे के बर्तन में रखा पानी (ताम्रजल)

Tag- Hindi, Eating, Health, Tips,

Related posts:

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस उद्देश्य, महत्त्व, थीम , इतिहास और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के तरी...
मेटाबॉलिज्म क्या है और यह कैसे काम करता है
भांग के फायदे | Benefits Of Cannabis
समोसे, जलेबी, पानीपुरी और कचौड़ी को English में क्या कहते हैं
अश्वगंधा के फायदे | Benefits of Ashwagandha
वायरल फीवर के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार
गिलोय के फायदे | Benefits Of Giloy
मधुमेह के रोगियों के लिए डाइट प्लान | Diet Plan for Diabetes Patient
सुखी खांसी के घरेलू उपाय
शुगर का इलाज | Sugar Ka Desi Ilaaj

1 thought on “हेल्थ टिप्स: खाना खाने के तुरंत बाद कभी न करें ये 6 काम”

  1. Pingback: खाना खाने के तुरंत बाद कभी न करें ये 6 काम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme