Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

How to drink milk: आयुर्वेद के अनुसार दूध पीते समय ध्यान रखे ये जरुरी बातें

Posted on September 24, 2015July 15, 2016 by Pankaj Goyal

Ayurveda : How to drink milk – दूध आयुर्वेद में बहुत ही महत्वपूर्ण और कीमती भोजन है। यह हमारे शरीर और दिमाग को जरुरी पोषण प्रदान करता है। यह ठंडा, वात और पित्त दोष को बैलेंस करने का काम करता है। आयुर्वेद के अनुसार गाय का दूध सबसे ज्यादा पौष्टिक होता है। दूध भूख को शांत करता है और मोटापे से भी छुटकारा दिलाने में मददगार है। गाय का दूध शिशुओं के लिये अच्छा  है पर अगर आपको नींद नहीं आती तो आपके लिये भैंस का दूध अच्छा रहेगा।

Ayurveda : How to drink milk

कई लोगों को दूध पीने के बाद हजम नहीं हो पाता। उन्हें पेट फूलने या फिर बार खराब होने की समस्या से जूझना पड़ता है। पहले ज़माने के मुकाबले आज कल दूध की क्वालिटी में गिरावट आने की वजह से ऐसा होता है। यदि आपका पाचन तंत्र मजबूत नहीं है तो भी आपको दूध ठीक से हजम नहीं हो पाएगा।

आयुर्वेद के अनुसार दूध पीने के कुछ नियम हैं, जिन्‍हें पालन करने से आपको दूध अच्छी तरह हज़म हो जाएगा। आइए जानते है क्या है ये नियम-

1. रात में बिना शक़्कर  के दूध पियें अगर हो सके तो उसमें गाय का घी १- २ चम्मच डाल कर लें।

2. ताजा, जैविक और बिना हार्मोन की मिलावट वाला दूध सबसे अच्छा होता है। पैकेट में मिलने वाला दूध नहीं पीना चाहिये।

3. दूध को गरम या उबाल कर पियें। अगर दूध पीने में भारी लगे तो उसे उसमें थोड़ा पानी मिला कर उबालें।

4. दूध में एक चुटकी अदरक, लौंग, इलायची, केसर, दालचीनी और जायफल आदि की मिलाएं। इससे आपके पेट में अतिरिक्त गर्मी बढ़ेगी जिसकी मदद से दूध हजम होने में आसानी मिलेगी।

5. प्रयत्न करे की देशी गाय का दूध ले।

6. अगर आप को डिनर करने का मन नहीं है तो आप रात को एक चुटकी जायफल और केसर डाल कर दूध पियें। इससे नींद भी अच्छी आती है।

7. किसी भी नमकीन चीज़ के साथ दूध का सेवन ना करें। क्रीम सूप या फिर चीज़ को नमक के साथ ना खाएं। दूध के साथ खट्टे फल भी नहीं खाने चाहिये।

8. दूध और मछली एक साथ सेवन नहीं करना चाहिये, इससे त्वचा खराब हो जाती है।

Other Similar Posts-

  • आयुर्वेद – यौन शक्ति बढ़ाने के कुछ सरल घरेलू उपाय
  • आयुर्वेद- इन चीजों को कभी नहीं खाना चाहिए एक साथ, सेहत पर पड़ता है बुरा असर
  • आयुर्वेद के अनुसार पानी पीते समय जरूर ध्यान रखनी चाहिए ये बातें
  • इन 10 कारणों से अवश्य पिए तांबे के बर्तन में रखा पानी (ताम्रजल)
  • अच्छे स्वास्थ्य के लिए खाना खाते वक़्त ध्यान रखे ये 9 बातें

Related posts:

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस उद्देश्य, महत्त्व, थीम , इतिहास और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के तरी...
मेटाबॉलिज्म क्या है और यह कैसे काम करता है
भांग के फायदे | Benefits Of Cannabis
समोसे, जलेबी, पानीपुरी और कचौड़ी को English में क्या कहते हैं
अश्वगंधा के फायदे | Benefits of Ashwagandha
वायरल फीवर के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार
गिलोय के फायदे | Benefits Of Giloy
मधुमेह के रोगियों के लिए डाइट प्लान | Diet Plan for Diabetes Patient
सुखी खांसी के घरेलू उपाय
शुगर का इलाज | Sugar Ka Desi Ilaaj

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme