Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

शास्त्रानुसार अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए इन 8 कामों से बचना चाहिए

Posted on August 16, 2015August 3, 2016 by Pankaj Goyal

Health Tips in Hindi According to Shastra : शास्त्रों में कुछ काम ऐसे बताए गए हैं, जिनकी वजह से इंसान अस्वस्थ रहता है। यहां जानिए 8 ऐसे काम, जिनसे बचना चाहिए। इनसे बचेंगे तो लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं।

Health Tips in Hindi According to Shastra, Granth,

1. चिंता या मानसिक तनाव
जो लोग लगातार चिंतित रहते हैं, उनका शरीर कम उम्र में ही बुढ़ापे से संबंधित रोगों की गिरफ्त में आ सकता है। अधिक चिंता की वजह से बाल जल्दी सफेद हो जाते हैं, चेहरे की चमक गायब हो जाती है और शरीर कमजोर होने लगता है। इसीलिए अधिक चिंता नहीं करनी चाहिए।

2. अनजाना भय
कुछ लोगों में असुरक्षा की भावना काफी अधिक होती है। अनजाना डर लगातार सताता रहता है, इस कारण ठीक से नींद नहीं आती है। भय की वजह से कोई काम भी ठीक से नहीं कर पाते हैं। स्वयं को सुरक्षित करने के लिए हमेशा सोचते रहते हैं। नींद की कमी और डर से स्वास्थ्य कमजोर होता है। ऐसा ही लंबे समय तक चलता रहेगा तो इससे हमारी उम्र कम हो सकती है।

3. ईर्ष्या या जलन
आजकल प्रतिस्पर्धा का दौर है, ऐसे में काफी लोग ईर्ष्या भाव से प्रभावित हैं। अपने साथ काम करने वाले लोगों की उन्नति और सुख देखकर काफी लोग दुखी होते हैं, उनसे जलते हैं। इससे भी शरीर पर बुरा असर होता है। जलन के कारण लोग लगातार अपने साथियों को नीचा दिखाने के लिए प्रयास करते रहते हैं और खुद के काम पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। इस कारण उनका व्यक्तिगत काम भी खराब होता है। चिंता बढ़ती है। चिंता से शरीर कमजोर होता है।

4. क्रोध यानी गुस्सा
क्रोध को इंसान का सबसे बड़ा शत्रु माना जाता है। इससे हमारे रिश्ते खराब होते हैं, साथ ही स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा असर होता है। जो लोग हमेशा क्रोध में रहते हैं, वे कम उम्र में ही किसी वृद्ध की तरह दिखने लगते हैं। क्रोध से हमारे शरीर की बहुत ज्यादा ऊर्जा खर्च होती है। इस कारण लंबी उम्र के लिए इसे नियंत्रित करना बहुत जरूरी है।

5. आलस्य
आलस्य भी एक बुराई है। इससे बचना चाहिए। जो लोग आलसी हैं, उन्हें देवी-देवताओं की कृपा भी प्राप्त नहीं हो पाती है। आलस्य के कारण शरीर की सही देखभाल नहीं हो पाती है और शरीर समय से पहले ही कमजोर होने लगता है। शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ रखने के लिए हर रोज कुछ देर शारीरिक मेहनत भी करनी चाहिए। थोड़ा पैदल चलना चाहिए, व्यायाम करना चाहिए, सुबह जल्दी उठना चाहिए। ये काम करते रहने से शरीर स्वस्थ रहता है और उम्र भी बढ़ सकती है।

6. गलत बातें सोचते रहना
जो लोग हमेशा गलत बातों में यानी कामवासना के विचारों में ही खोए रहते हैं, वे भी समय से पहले बुढ़े दिखाई देने लगते हैं। कामवासना से भी शरीर की शक्ति कम होती जाती है। ये विचार गलत काम करने के लिए भी प्रेरित करते हैं। इनसे बचना चाहिए। गलत चीजों को देखने और पढ़ने से बचें। अच्छा साहित्य पढ़ेंगे और अच्छे लोगों से मिलेंगे तो इन विचारों से छुटकारा मिल सकता है।

7. मित्रों से दुश्मनी
दोस्तों की मदद से कठिन से कठिन काम भी आसानी से पूरा किया जा सकता है। दोस्त को हमारी अच्छी-बुरी सभी बातें मालूम होती हैं, इसीलिए कहा जाता है कि दोस्तों से दुश्मनी नहीं करनी चाहिए। दोस्त यदि नाराज हो जाए तो किसी भी तरह उसे मना लेना चाहिए। अन्यथा हमारी राज की बातों से वह हमें नुकसान पहुंचा सकते है। यदि किसी दोस्त से दुश्मनी हो जाती है तो इससे हमेशा की चिंता बढ़ जाएगी। चिंता के कारण स्वास्थ्य को भी नुकसान होता है।

8. खान-पान में असावधानी
अधिकांश बीमारियां पेट से ही शुरू होती हैं, इसीलिए खान-पान में पूरी सावधानी रखनी चाहिए। ऐसा खाना न खाएं, जो आसानी से पचता न हो। संतुलित आहार लेना चाहिए। समय-समय पर व्रत-उपवास भी करते रहना चाहिए, जिससे पाचन तंत्र को भी आराम मिलता रहे। पेट के स्वास्थ्य का ध्यान रखने पर हम लंबी उम्र तक स्वस्थ रह सकते हैं।

Other Similar Posts-

  •  शास्त्रों के अनुसार ये 6 बातें होना किसी भी पुरुष के लिए अच्छा नहीं होता है
  • भागवत पुराण- इसलिए होता है महिलाओं को मासिक धर्म
  • विष्णु पुराण- सड़क पर चलते समय दिखाई दें ये 6 चीजें, तो दूर से निकलना चाहिए
  • मनु स्मृति- इन 15 लोगों के साथ कभी वाद-विवाद नहीं करना चाहिए
  • मनुस्मृति- रास्ते में ये 8 लोग सामने आ जाएं तो पीछे हट जाना चाहिए

Related posts:

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस उद्देश्य, महत्त्व, थीम , इतिहास और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के तरी...
मेटाबॉलिज्म क्या है और यह कैसे काम करता है
भांग के फायदे | Benefits Of Cannabis
अश्वगंधा के फायदे | Benefits of Ashwagandha
वायरल फीवर के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार
गिलोय के फायदे | Benefits Of Giloy
मधुमेह के रोगियों के लिए डाइट प्लान | Diet Plan for Diabetes Patient
सुखी खांसी के घरेलू उपाय
शुगर का इलाज | Sugar Ka Desi Ilaaj
गले में खराश के घरेलू इलाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/19/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme