Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

सुबह जल्दी नहाने से होते है ये 10 लाभ

Posted on August 13, 2015January 9, 2018 by Pankaj Goyal

Benefits of taking bath early morning as per Hindu granth : अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोज नहाना बहुत जरूरी है। ये बात तो सभी जानते हैं, लेकिन सुबह जल्दी नहाने से 10 अलग-अलग लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं, ये बात कम लोग ही जानते हैं। यहां जानिए एक श्लोक के अनुसार सुबह जल्दी नहाने से कौन-कौन से 10 लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं…

taking_bath_1_1435312748

श्लोक

गुणा दश स्नान परस्य साधो रूपञ्च तेजश्च बलं च शौचम्।
आयुष्यमारोग्यमलोलुपत्वं दु:स्वप्रनाशश्च यशश्च मेधा:।।

1. इस श्लोक के अनुसार जो लोग सुबह जल्दी स्नान करते हैं, उन्हें पहला लाभ ये मिलता है कि वे सदैव सुंदर बने रहते हैं। ऐसे लोग लंबे समय तक जवान नजर आते हैं।

2. ऐसे स्नान से व्यक्ति के तेज में वृद्धि होती है। तेज यानी चमक। त्वचा का आकर्षण बढ़ता है।

3. सुबह जल्दी स्नान से शरीर शक्तिशाली बनता है। रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है और कई मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

4. सुबह जल्दी नहाने के लिए जल्दी उठना होता है, इस कारण वैचारिक पवित्रता बढ़ती है। गलत विचार नष्ट होते हैं। अधिकांश परिस्थितियों में सुबह-सुबह के समय में विचारों की पवित्रता भंग होती है।

5. जल्दी नहाएंगे तो रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ेगी और इस कारण हमें श्रेष्ठ स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होंगे।

6. जल्दी उठेंगे तो मानसिक शक्ति भी बढ़ेगी, बुद्धि का विकास होगा। बुद्धि के विकास से परिस्थितियों के अनुसार सही निर्णय लेने की क्षमता भी बढ़ेगी।

7. जो लोग सुबह-सुबह सोते रहते हैं, उन्हें बुरे सपनों का सामना करना पड़ता है। ब्रह्म मुहूर्त में बिस्तर छोड़ देने से अशुद्ध विचार और बुरे सपनों से मुक्ति मिल जाती है।

8. आलस्य दूर होता है। सुबह जल्दी जागने और नहाने का ये ऐसा लाभ है जो तत्काल प्राप्त होता है। जल्दी जागने से पूरे दिन आलस्य से मुक्ति मिलती है, काम करने के लिए श्रेष्ठ शक्ति प्राप्त होती है।

9. जल्दी उठेंगे तो स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होंगे, ये लाभ मिलेंगे तो हमारी आयु भी बढ़ेगी।

10. शास्त्रों की मान्यता है कि जल्दी नहाने वाले व्यक्ति को घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। जल्दी नहाएंगे तो दिन की शुरुआत जल्दी हो जाएगी, काम करने के लिए अधिक समय मिलेगा, काम सही होगा तो स्वतः: ही सम्मान प्राप्त होगा।

Other Similar Posts-

  • रोज प्रातः काल कर लेने चाहिए ये 10 काम
  • भागवत पुराण- इसलिए होता है महिलाओं को मासिक धर्म
  • विष्णु पुराण- रात के समय नहीं करने चाहिए ये तीन काम
  • मनु स्मृति- इन 15 लोगों के साथ कभी वाद-विवाद नहीं करना चाहिए
  • मनुस्मृति- रास्ते में ये 8 लोग सामने आ जाएं तो पीछे हट जाना चाहिए

Benefits Taking Bath In The Early Morning

Related posts:

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस उद्देश्य, महत्त्व, थीम , इतिहास और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के तरी...
मेटाबॉलिज्म क्या है और यह कैसे काम करता है
भांग के फायदे | Benefits Of Cannabis
अश्वगंधा के फायदे | Benefits of Ashwagandha
वायरल फीवर के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार
गिलोय के फायदे | Benefits Of Giloy
मधुमेह के रोगियों के लिए डाइट प्लान | Diet Plan for Diabetes Patient
सुखी खांसी के घरेलू उपाय
शुगर का इलाज | Sugar Ka Desi Ilaaj
गले में खराश के घरेलू इलाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/19/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme