Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

शरीर से जहरीले केमिकल खत्म करने में मदद करते है ये 5 फूड

Posted on August 11, 2015November 14, 2016 by Pankaj Goyal

Foods which detoxify body : खाने-पीने और हवा के जरिए शरीर में ऐसे कई केमिकल्स प्रवेश कर सकते हैं, जो हेल्थ के लिए नुकसानदेह होते हैं। वैसे तो लिवर और किडनी द्वारा इन्हें फिल्टर कर दिया जाता है, लेकिन कुछ फूड आइटम ऐसे हैं, जो इनके टॉक्सिक इफेक्ट को खत्म कर देते हैं।

हरी प्याज़

Foods which detoxify body

एंटी-ऑक्सीडेंट्स और सल्फर से भरपूर हरी प्याज़ डिटॉक्सिफिकेशन (प्वाइजनस केमिकल के प्रभाव को खत्म करना) में मदद करने वाले एंजाइम्स को एक्टिवेट कर देता है। साथ ही, इसमें कैलोरी भी बहुत कम होती है, जिससे ये वजन को भी कंट्रोल करता है। हरी प्याज़ के सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। साथ ही, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम रहता है। ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी से बचने के लिए भी इसे खाना फायदेमंद रहेगा।

अखरोट

52

इसमें ओमेगा-3 ऑयल होता है। यह दिल को तो हेल्दी रखता ही है, साथ में डिटॉक्सिफिकेशन का काम भी बखूबी करता है। इसमें मौजूद कॉपर, मैग्नीशियम और बॉयोटीन कैंसर की बीमारी को दूर रखता है। इसे खाने से प्रोस्टेट कैंसर की संभावना को कम किया जा सकता है। एंटी-ऑक्सीडेंट हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होता है। यह फ्री रैडिकल्स को दूर कर असमय आने वाले बुढ़ापे की समस्या को भी दूर करता है।

हरा धनिया

53

इसके एंटी फंगल, एंटी सेप्टिक इन्ग्रीडिएंट्स नुकसानदायक तत्वों को सेल्स से दूर रखते हैं। साथ में लिवर की सफाई करने वाले एंजाइम्स को बढ़ाते हैं। इसकी पत्तियों को कच्चा चबाकर, खाने में डालकर या इसके बीजों को भी खाने से शरीर में मौजूद हानिकारक केमिकल्स को आसानी से दूर किया जा सकता है।

सूरजमुखी के बीज

54

सेलेनियम केमिकल और विटामिन-ई से भरपूर ये बीज लिवर के काम करने की क्षमता को बढ़ाते हैं। ये शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बनने से भी रोकते हैं। इसमें मौजूद मैग्नीशियम दिल को हेल्दी रखने का काम करता है। यह ब्लड प्रेशर बढ़ाने वाले केमिकल डोपामाइन डी-1 को भी कम करता है।

खीरा

55

इनमें मौजूद 95 प्रतिशत पानी यूरिन के माध्यम से खतरनाक केमिकल्स और एसिडिक पदार्थों को बाहर कर देता है। इसे सलाद के रूप में खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। बॉडी के लिए जरूरी पानी की कमी को ककड़ी खाकर काफी हद तक पूरा किया जा सकता है। पानी शरीर के आधे नुकसानदायक चीजों को डिटॉक्सीफाई करने का काम करता है।

Other Similar Posts-
  • याददाश्त बढ़ाने में लाभदायक है ये 20 चीजें
  • इन 10 कारणों से अवश्य पिए तांबे के बर्तन में रखा पानी (ताम्रजल)
  • अच्छे स्वास्थ्य के लिए खाना खाते वक़्त ध्यान रखे ये 9 बातें
  • आयुर्वेद – यौन शक्ति बढ़ाने के कुछ सरल घरेलू उपाय
  • दही खाने से होते हैं, ये 14 बड़े फायदे

Related posts:

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस उद्देश्य, महत्त्व, थीम , इतिहास और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के तरी...
मेटाबॉलिज्म क्या है और यह कैसे काम करता है
भांग के फायदे | Benefits Of Cannabis
समोसे, जलेबी, पानीपुरी और कचौड़ी को English में क्या कहते हैं
अश्वगंधा के फायदे | Benefits of Ashwagandha
वायरल फीवर के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार
गिलोय के फायदे | Benefits Of Giloy
मधुमेह के रोगियों के लिए डाइट प्लान | Diet Plan for Diabetes Patient
सुखी खांसी के घरेलू उपाय
शुगर का इलाज | Sugar Ka Desi Ilaaj

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme