Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

Lahsun Ke Fayde In Hindi : जरूर खाए लहसुन, शरीर को होते हैं ये बड़े फायदे

Posted on July 31, 2015March 26, 2016 by Pankaj Goyal

Lahsun Ke Fayde In Hindi : जरूर खाए लहसुन, शरीर को होते हैं ये बड़े फायदे –  लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता है, बल्कि इसके बहुत सारे हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं। लहसुन को कच्चा खाने से कई प्रकार की बीमारियों की संभावना कम हो जाती है। साथ ही, लहसुन का इस्तेमाल घरेलू नुस्खों से लेकर मेडिकल ट्रीटमेंट में भी किया जाता रहा है। बहुत सारे गुणों का खजाना लहसुन सेहत से जुड़ी किन समस्याओं को दूर करने में कारगर है ये जानेंगे।

Lahsun Ke Fayde In Hindi

बाल झड़ने से रोके

लहसुन में एलीसिन नाम का सल्फर कंपाउंड होता है, जो बाल झड़ने से रोकने के लिए काफी फायदेमंद होता है। बाल झड़ रहे हों तो लहसुन की कली को अपने सिर की खाल यानी खोपड़े में रगड़ें और थोड़ी देर पर बाद धो लें। लहसुन का रस निकालकर खोपड़े की मसाज भी कर सकते हैं।

मुहांसे से निजात

लहसुन आपको मुंहासे की समस्या से भी निजात दिला सकता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स मुहांसे को खत्म कर देते हैं। इसलिए मुंहासे हैं तो रोजाना उन पर लहसुन को रगड़ें। जल्दी ही मुंहासे खत्म होने लगेंगे।

ब्लडप्रेशर कंट्रोल

अगर आपको हाई ब्लडप्रेशर की समस्या है तो आप अपने खाने में लहसुन को शामिल करें। इससे ब्लड प्रेशर कम होता है। आप कच्चे लहसुन की फांक भी खा सकते हैं। लहसुन हमारे ब्लड वेसल्स के लिए भी बेहद फायदेमंद है।

कोलेस्ट्रॉल करे कम

लहुसन का सेवन कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कम करता है। यह ब्लड के ट्राइग्लीसराइड को कम करता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इसमें कई सारे ऐसे गुण होते हैं, जो हमें हर तरह की एलर्जी से बचाते हैं।

इन्फेक्शन से बचाव

लहसुन त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। इसके नियमित सेवन से रिंगवॉर्म और एथलीट फुट जैसे स्किन के संक्रमण ठीक हो जाते हैं। इसके सेवन से सर्दी-जुकाम से भी राहत मिलती है और सांस की समस्या दूर होती है।

कैंसर से बचाव

रोजाना लहसुन का सेवन कोलन कैंसर से बचाता है। रिसर्च से ये बात सामने आई है कि लहसुन ट्यूमर की संभावनाओं को भी कम करता है। इसके अलावा खाने-पीने की गड़बड़ी से अक्सर पेट का कैंसर होने का डर बना रहता है जिसके लिए लहसुन खाना फायदेमंद रहेगा।

पैर के दर्द में आराम

पैरों में दर्द की समस्या का एक कारण उनमें खराब ब्लड सर्कुलेशन होता है। जिससे आर्टिरीयल डिजीज हो सकती है। लगातर 12 हफ्तों तक लहसुन का सेवन करने से दर्द में आराम मिलने के साथ ही ब्लड का सर्कुलेशन भी सही तरीके से होता है।

अल्जाइमर की बीमारी दूर

लहसुन में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट, बॉडी के डैमेजिंग को रोकता है। इसके सेवन से बॉडी में एंटी ऑक्सीडेंट एंजाइम की मात्रा बढ़ जाती है जो अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी बीमारियों की संभावनाओं को कम करती है।

हड्डियों की मजबूती के लिए

महिलाओं में होने वाले कैल्शियम की कमी की समस्या लहसुन खाकर पूरी की जा सकती है। कच्चा लहसुन खाने से बढ़ती उम्र के साथ होने वाली आर्थराइटिस की समस्या दूर रहती है।

Other Similar Posts-
  • प्याज़ के टुकड़े को मोजे़ में रख कर सोने से ये होते है फायदे
  • रोजाना खाली पेट थोड़ा सा कच्चा लहसुन खाने के, ये होते है जबरदस्त फायदे 
  • जरूर खाए कच्चा प्याज, होंगे ये बड़े फायदे
  • रात को नहीं खानी चाहिए ये 10 चीजें
  • क्या आपने कभी खाई है ‘चापड़ा’ यानी की ‘लाल चींटी की चटनी’ ?

Tag- Health benefits of Garlic, Lahsun ke Fayde in Hindi ,

Related posts:

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस उद्देश्य, महत्त्व, थीम , इतिहास और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के तरी...
मेटाबॉलिज्म क्या है और यह कैसे काम करता है
भांग के फायदे | Benefits Of Cannabis
समोसे, जलेबी, पानीपुरी और कचौड़ी को English में क्या कहते हैं
अश्वगंधा के फायदे | Benefits of Ashwagandha
वायरल फीवर के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार
गिलोय के फायदे | Benefits Of Giloy
मधुमेह के रोगियों के लिए डाइट प्लान | Diet Plan for Diabetes Patient
सुखी खांसी के घरेलू उपाय
शुगर का इलाज | Sugar Ka Desi Ilaaj

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/15/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme