Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

सेक्स के बाद करें ये 10 रोमांटिक चीजें

Posted on July 21, 2015October 2, 2021 by Pankaj Goyal

बहुत सारे कपल्स ऐसे हैं जो कि सेक्स के तुरंत बाद एक-दूसरे की तरफ पीठ करके सो जाते हैं। जबकि वो चाहें तो इन मोमेंट्स को और भी ज्यादा इंजॉय कर सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं 10 ऐसे रोमांटिक ऐक्ट्स के बारे में, जो सेक्स के बाद के आपके मोमेंट्स में भी ढेर सारा प्यार भर देते हैं… Do these 10 romantic things after sex in Hindi बेड में ही कुछ खाएं एक अच्छे सेक्स सेशन के बाद बेड में कुछ खाना इंजॉय करना एक अच्छा आइडिया है। सेक्स भी वर्कआउट की तरह होता है, जिसमें ढेर सारी कैलरीज बर्न होती हैं। इसीलिए, अगली प्यार उन प्यार के पलों के बाद साथ-साथ बेड में ही कुछ खाने का बंदोबस्त भी कर लें।

बातें करें सेक्स के बाद एक-दूसरे से बात करना आपके प्यार को और मजबूत करता है। हालांकि सीरियस टॉपिक्स पर बात करने से बचें क्योंकि कभी-कभी ये आपके अच्छे मूड का भी कबाड़ा कर सकते हैं। इसीलिए जहां तक हो बातचीत का टॉपिक हल्का-फुल्का ही रखें।

खुद की तस्वीरें लें एक खूबसूरत अहसास को पा लेने के बाद आपकी बॉडी और चेहरे पर भी एक खास किस्म की चमक आ जाती है। ऐसे में कैमरे को भी कुछ करने का मौका दें और अपनी शानदार तस्वीरें उतारें। और हां, ऐसे आप ये खूबसूरत पल हमेशा के लिए याद रख पाएंगे।

एक-दूसरे को टच करें सेक्स के बाद भी एक-दूसरे को टच करने का अहसास ही काफी रोमांटिक होता है। टीवी देखते हुए या बातें करते हुए अगर आप अपने पार्टनर को हल्के-हल्के टच करते हैं तो उसे काफी अच्छा लगेगा।

उनको बाहों में ले लें हालांकि यह कहने की यहां कोई जरूरत नहीं थी, क्योंकि आमतौर पर सेक्स के बाद थोड़ी देर तक सभी कपल्स ऐसा जरूर करते हैं। हां, अगर ऐसा नहीं करते हैं तो… समझ रहे हैं ना…;)

एक-दूसरे की तरफ प्यार से देखें अपने पार्टनर की आंखों में झांके, अपने आपको उनमें तलाश करें। उनके शरीर पर अपनी गर्म सांसों को छोड़ें। सेक्स के तुरंत बाद अलग न होकर थोड़ी देर तक उनको प्यार से देखते रहें। यकीन मानिए, रोमांस का मजा दोगुना हो जाएगा।

साथ-साथ हंसे जी हां, एक अच्छे सेक्स के बाद एक-दूसरे को जोक सुनाकर हंसने औऱ हंसाने का आइडिया जाहिर तौर पर अच्छा है। साथ-साथ हंसना आपको एक-दूसरे के और पास लाएगा।

फ्यूचर डिस्कस करें ये कहने से हमारा मतलब यह नहीं कि कोई भारी-भरकम बात की जाए। मसलन, आप उनसे अपने सपनों, अपनी उम्मीदों के बारे में बात कर सकते हो। ऐसी बातें शेयर करने से भी उन पलों का मजा कई गुना बढ़ जाता है।

मूवी देखें सेक्स के बाद मूवी देखना बी एक अच्छा आइडिया है। और हां, रोने-धोने वाली मूवीज से दूर ही रहें। कॉमिडी या रोमांटिक मूवीज देखें और एक अच्छा समय बिताएं।

साथ-साथ सोएं सेक्स के बाद एक-दूसरे की बाहों में बाहें डालकर एक छोटी सी नींद लें। ऐसा करना बहुत से लोगों को पसंद भी है। और हां, जागने के बाद आप एक और राउंड का मजा ले सकते हैं…;) सेक्स से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े – 18+

Other Similar Posts-

  • आयुर्वेद – यौन शक्ति बढ़ाने के कुछ सरल घरेलू उपाय
  • पौराणिक कहानी: सेक्स कौन ज़्यादा एंजाय करता है – स्त्री या पुरुष?
  • सेक्स से जुड़े 20 आश्चर्यजनक तथ्य
  • पुरुष द्वारा सेक्स में की जाने वाली 10 कॉमन गलतियां
  • सेक्स से सम्बंधित 10 कॉमन सवाल और उनके जवाब

Related posts:

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस उद्देश्य, महत्त्व, थीम , इतिहास और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के तरी...
मेटाबॉलिज्म क्या है और यह कैसे काम करता है
भांग के फायदे | Benefits Of Cannabis
अश्वगंधा के फायदे | Benefits of Ashwagandha
वायरल फीवर के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार
गिलोय के फायदे | Benefits Of Giloy
मधुमेह के रोगियों के लिए डाइट प्लान | Diet Plan for Diabetes Patient
सुखी खांसी के घरेलू उपाय
शुगर का इलाज | Sugar Ka Desi Ilaaj
गले में खराश के घरेलू इलाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/18/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme