Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

6 बातें, जो आपके दिमाग के लिए फायदेमंद हैं

Posted on May 6, 2015November 14, 2016 by Pankaj Goyal

Tips To Avoid Stress in Hindi : जीवन में उतार-चढ़ाव लगे रहते हैं। जरूरत है तो बस खुद को बैलेंस्ड रखने की। कई बार आस-पास के शोर के कारण परेशानी होती है तो कई बार दिमाग में चल रही हलचल में खुद को बैलेंस्ड रखना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में दिमाग को शांत रखने के लिए कुछ बातें फायदेमंद रहेंगी। जानिए इनके बारे में-

Tips To Avoid Stress in Hindi

1. सोच को काबू में रखिए

हर चीज दो बार बनती है। एक बार दिमाग में और दूसरी बार हकीकत में। इसलिए अपनी सोच को काबू में रखिए, क्योंकि आपकी सोच ही असलियत का रूप लेगी।

2. एक वक्त पर एक ही कदम बढ़ाएं

आज आपके साथ जो कुछ हो रहा है उसमें ऐसा कुछ नहीं है जो आपको आगे बढ़ने से रोकेगा। इसीलिए एक वक्त पर एक ही कदम बढ़ाएं यानी एक वक्त में एक ही काम को पूरी एकाग्रता और ईमानदारी से करें। इससे सफलता मिलने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।

3. किसी एक बुरी बात के कारण दिन बर्बाद न करें

एक पल बुरा था तो उससे बाकी पल बुरे नहीं बन जाते हैं। इसी तरह से अगर दिन में कोई एक घटना बुरी हो गई है तो उससे पूरे दिन को बर्बाद नहीं किया जा सकता है।

4. किसी एक बुरी बात पर न टिकें

पूरी किताब की कहानी उसके एक चैप्टर में नहीं होती है। न ही कोई एक चैप्टर पूरी कहानी बता सकता है। इसी तरह से एक गलती करने से आपके चरित्र के बारे में पता नहीं चलता है। इसलिए जिंदगी के पन्ने बदलते जाएं यानी किसी एक बात या गलती पर टिके न रहें।

5. पुरानी बातों पर अफसोस न करें

गुजरी बातों पर जितना मर्जी अफसोस जताने से भी कोई फर्क नहीं पड़ता है। इसी तरह से आने वाले भविष्य को लेकर चाहे जितना एक्साइटमेंट होगा तो भी फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन आज जो आपके पास है उसके लिए भगवान को शुक्रिया कहने से बहुत फर्क पड़ेगा।

6. ध्यान रखें जिंदगी हर पल बदलती है

आप कहीं फंस गए हैं, यह केवल एक अहसास है कोई हकीकत नहीं। इसलिए यह कभी मत सोचिए कि आप कहीं फंस गए हैं। जिंदगी हर सेकंड बदलती है और उसके साथ आप भी बदलते रहते हैं।

Other Similar Posts-

  • मनोबल ही जीवन शक्ति है (कुछ सच्ची कहानियां)
  • कहानी मेघा की – जिसने अपने दृढ़ संकल्प से अकेले ही थार के रेगिस्तान में बना दिया था तालाब
  • विल्मा रुडोल्फ – अपंगता से ओलम्पिक गोल्ड मैडल तक
  • इच्छाशक्ति का कमाल – बिना हाथ पैरों के बन गया स्टार फ़ुटबाल प्लेयर
  • Hausala Shayari (हौसला शायरी)

Related posts:

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस उद्देश्य, महत्त्व, थीम , इतिहास और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के तरी...
मेटाबॉलिज्म क्या है और यह कैसे काम करता है
भांग के फायदे | Benefits Of Cannabis
अश्वगंधा के फायदे | Benefits of Ashwagandha
वायरल फीवर के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार
गिलोय के फायदे | Benefits Of Giloy
मधुमेह के रोगियों के लिए डाइट प्लान | Diet Plan for Diabetes Patient
सुखी खांसी के घरेलू उपाय
शुगर का इलाज | Sugar Ka Desi Ilaaj
गले में खराश के घरेलू इलाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme