Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

Healthy Eating Tips : अच्छे स्वास्थ्य के लिए खाना खाते वक़्त ध्यान रखे ये 9 बातें

Posted on May 26, 2015August 13, 2016 by Pankaj Goyal

Healthy eating tips in Hindi : अच्छे स्वास्थ्य के लिए खाना खाते वक़्त ध्यान रखे ये 9 बातें – वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, लेकिन ऐसा हो नहीं पाता। इसके कारण कई तरह की बीमारियां होती हैं। मोटापा इसका मुख्य लक्षण है। चिकित्सकों के अनुसार यदि हम भोजन करते समय या भोजन में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें तो न तो हम मोटे होंगे और न ही बीमार। आइए जानें खाना खाते समय किन बातों का ध्यान रखकर रहा जा सकता है स्वस्थ…..

Food-300x261

1. भोजन खूब चबाकर करें
वजन कम करने वाले लोगों के लिए यह जरूरी है कि खाने को कम से कम 30-35 बार तक चबाकर खाएं। कई बार पौष्टिक और संतुलित खाना खाते समय लोग उसे सिर्फ दस से पंद्रह बार ही चबाते हैं। जिससे पेट से जुड़ी समस्याए दूर होती हैं। खाना चबाकर खाने से कब्ज दूर होती है, दांत मजबूत होते हैं, भूख बढ़ती है आैर कब्ज व एसिडिटी नहीं होती है।

2. बैठकर खाएं
भोजन बैठकर ही खाएं, क्योंकि चलते-चलते खाना खाने से पाचन क्रिया पर असर पड़ता है। बैठकर खाते समय हम सुखासन की स्थिति में होते हैं, जिससे कब्ज, मोटापा, एसिडिटी आदि पेट संबंधित बीमारियां नहीं होती हैं।

3. मोटापा दूर करें
भूखा रहने से वजन कम नही होता, बल्कि वजन बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। दिनभर में अगर हम निश्चित अंतराल पर अच्छे से चबाकर खाना खाते हैं तो पाचन क्रिया संतुलित रहती है। जो लोग सुबह नाश्ता नहीं करते उनकी पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, जिससे खाना अच्छे से पच नहीं पाता है और वजन तेजी से बढ़ने लगता है।

4. खाते वक्त पानी न पिएं
भोजन के समय पानी पीने से पाचन क्रिया पर असर होता है। इसलिए खाने के आधे या एक घंटे पहले या बाद में पानी पिएं।

5.एक्सरसाइज के तुरंत बाद न खाएं
वर्कआउट या एक्सरसाइज करने के तुरंत बाद खाना न खाएं। शरीर को नार्मल टेंपरेचर पर आने दें, उसके बाद ही खाना खाएं।

6. भूख लगने पर ही खाएं
कुछ लोग स्वाद लेने के लिए बार-बार खाना खाते हैं। पहले का खाना पचा नहीं कि दोबारा खा लिया। ऐसा करने से पेट की बीमारियां शुरू हो जाती हैं, खाना अच्छे से पच नहीं पाता और मोटापा घेर लेता है।

7. नियमित अंतराल पर खाएं
खाने के बीच में कम से कम 6 घंटे का अंतराल होना चाहिए। रात्रि के भोजन के पचने में समय लगता है, इसलिए डिनर जल्दी कर लेना चाहिए। नियमित रूप से दिन में तीन बार भोजन करने से एकाग्रता बढ़ती है।

8. मधुमेह से बचाव
खाने के तरीके में बदलाव करके मधुमेह से बचा जा सकता है। धीरे-धीरे और चबाकर खाने से ग्लूकोज को जोड़ने का काम दोगुनी गति से होता है जिससे मधुमेह का खतरा कम होता है।

9. खाने से पहले हाथ जरूर धोएं
भोजन करने से पहले अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह से धोएं। जिससे हाथों में मौजूद बैक्टीरिया खाने के साथ आपके शरीर में प्रवेश कर नुकसान न पहुंचाएं।

Other Similar Posts-

  • आयुर्वेद – यौन शक्ति बढ़ाने के कुछ सरल घरेलू उपाय
  • आयुर्वेद- इन चीजों को कभी नहीं खाना चाहिए एक साथ, सेहत पर पड़ता है बुरा असर
  • मोटापा घटाने के लिये रात में करने चाहिए ये 4 जरुरी काम
  • इन 10 कारणों से अवश्य पिए तांबे के बर्तन में रखा पानी (ताम्रजल)
  • पौराणिक कहानी: सेक्स कौन ज़्यादा एंजाय करता है – स्त्री या पुरुष?

Tag- Hindi, Eating Tips For Good Health, Khana Khate waqt dhyan rakhe ye baatein,

Related posts:

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस उद्देश्य, महत्त्व, थीम , इतिहास और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के तरी...
मेटाबॉलिज्म क्या है और यह कैसे काम करता है
भांग के फायदे | Benefits Of Cannabis
समोसे, जलेबी, पानीपुरी और कचौड़ी को English में क्या कहते हैं
अश्वगंधा के फायदे | Benefits of Ashwagandha
वायरल फीवर के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार
गिलोय के फायदे | Benefits Of Giloy
मधुमेह के रोगियों के लिए डाइट प्लान | Diet Plan for Diabetes Patient
सुखी खांसी के घरेलू उपाय
शुगर का इलाज | Sugar Ka Desi Ilaaj

2 thoughts on “Healthy Eating Tips : अच्छे स्वास्थ्य के लिए खाना खाते वक़्त ध्यान रखे ये 9 बातें”

  1. Anil Kumar Maurya says:
    June 28, 2017 at 3:45 pm

    V. Good suggestion. I really liked your very much.

    Reply
  2. Virendra says:
    April 2, 2017 at 1:01 pm

    Dear weight kaise badta h ye bhi bata do….?

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/19/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme