Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

खाने के बाद कभी नहीं करने चाहिए ये 7 काम

Posted on April 19, 2015August 22, 2016 by Pankaj Goyal

Hindi Health Tips :  7 Dangerous Acts After A Meal – कहते हैं लाइफ स्टाइल का हमारे शरीर पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। अनियमित दिनचर्या व खानपान से शरीर में कई तरह की बीमारियां पैदा कर सकता है। इसीलिए आयुर्वेद में मान्यता है कि नियमित दिनचर्या से आयु लंबी होती है। कुछ काम ऐसे होते हैं, जिन्हें करने से पाचन क्रिया तीव्र हो जाती है व खाना जल्दी पच जाता है। इसके ठीक विपरीत कुछ काम ऐसे भी होते हैं, जिन्हें करने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है व कई तरह के रोग शरीर को घेर लेते हैं। आयुर्वेद के अनुसार कुछ काम ऐसे है जो हमें खाने के तुरंत बाद नहीं करने चाहिए, आइए जानते है 7 ऐसे ही कामो के बारे में-

1. फल न खाएं-

7 Dangerous Acts After A Meal Hindi Health Tips
आपने ये तो सुना होगा कि फल भोजन करने के बाद खाना चाहिए, लेकिन ये सच्चाई बहुत कम लोग जानते हैं कि खाने के पहले व तुरंत बाद, दोनों ही स्थितियों में फलों का सेवन लाभदायक नहीं होता। खाने के तुरंत बाद फल खाना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। खाने के तुरंत बाद फल खाने से गैस की समस्या हो सकती है।

2. नींद से बचें-

83
अधिकतर लोगों को खाने के बाद आलस आता है। ऐसे में वे सोना पसंद करते हैं, लेकिन खाने के तुरंत बाद सोना शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। खाने के बाद तुरंत सोने से भोजन का पाचन ठीक से नहीं होता है और मोटापा बढ़ जाता है।

3. स्मोकिंग न करें-

84
खाने के तुरंत बाद कई लोग स्मोकिंग का शौक रखते हैं। खाने के बाद स्मोकिंग करने से बहुत हानि होती है। इससे कैंसर की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

4. चाय न पीएं-

85
जो लोग चाय पीने के शौकीन होते हैं, वे खाने के बाद चाय पीते हैं। लेकिन जरा ध्यान दीजिए, खाने के तुरंत बाद चाय न पीएं, क्योंकि खाने के तुरंत बाद चाय पीने से खाना पचने में दिक्कत होती है व एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है।

5. नहाना नहीं चाहिए-

86
सही समय पर नहाना और खाना शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं, जिनका नहाने व खाना खाने दोनों का ही निश्चित समय नहीं होता है। खाने के तुरंत बाद नहाना तो सबसे अधिक हानिकारक माना जाता है। दरअसल, ऐसा करने से पेट के चारो और रक्त प्रवाह बढ़ जाता है व पाचन क्रिया धीमी हो जाती है।

6. बेल्ट को लूज नहीं करना चाहिए-

87
कुछ लोगों की आदत होती है कि वो अपनी क्षमता से अधिक खाना खा लेते हैं और फिर खाने के तुरंत बाद अपना बेल्ट ढीला कर देते हैं। ऐसा करना पेट के लिए अच्छा नहीं है। ऐसा करने से पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है।

7. चलना नहीं चाहिए-

Khane ke baad na kare ye kaamn
कई लोग ये मानते हैं कि खाना खाने के तुरंत बाद कम से कम सौ कदम चलना चाहिए। लेकिन ये पूरी तरह एक भ्रांति है। खाना खाने के तुरंत बाद चलने से भोजन का संपूर्ण पोषण शरीर को नहीं मिल पाता है। यह पाचन क्रिया को कमजोर करता है।

Other Similar Posts-

  • आयुर्वेद – यौन शक्ति बढ़ाने के कुछ सरल घरेलू उपाय
  • मोटापा कम करने के 50 आयुर्वेदिक उपाय
  • रोज़ खाए मूंगफली के कुछ दाने, ये होंगे 10 बड़े फायदे
  • प्‍याज के टुकड़े को मोजे़ में रख कर सोने से ये होते है फायदे
  • उबाल कर खाए इन 10 सब्जियों को, मिलेंगी दुगनी ताकत

Tag- Hindi, Ayurveda, Information, Rules, Niyam, 7 Dangerous Acts After A Meal,

Related posts:

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस उद्देश्य, महत्त्व, थीम , इतिहास और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के तरी...
मेटाबॉलिज्म क्या है और यह कैसे काम करता है
भांग के फायदे | Benefits Of Cannabis
समोसे, जलेबी, पानीपुरी और कचौड़ी को English में क्या कहते हैं
अश्वगंधा के फायदे | Benefits of Ashwagandha
वायरल फीवर के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार
गिलोय के फायदे | Benefits Of Giloy
मधुमेह के रोगियों के लिए डाइट प्लान | Diet Plan for Diabetes Patient
सुखी खांसी के घरेलू उपाय
शुगर का इलाज | Sugar Ka Desi Ilaaj

7 thoughts on “खाने के बाद कभी नहीं करने चाहिए ये 7 काम”

  1. neera parihar says:
    November 1, 2019 at 10:53 am

    1.nivadan or aap sab logo se ki sardiyo ke dino ma aap sab log subah tea ager pio to gud bali chai pio apse nivadan bah bahut hi labhdayak hai esse na to kabhi pet ma gas banegi na hi pet ma dard or jalan na koi bhi pet judi bhimari nhi hogi or ha motapa sirf or sirf meeetha khane se hota hai or poha and maidha ye chod do bas sab suyasth ho jayenge or kabhi koi mota nhi hoga hoga khane kahne ke baad pure all india ma sab log sote hai baithe rahte hai to bah kabhi bhi acche nhi rahh skte hai bah hamesa thode time ke baad bhimar hote rahenge GUD pet ki charbi ko katam kerta hai or sardiyo ma subah moongfali khao gud ke sath or tili khao gud ke sath 3 mahina esa kiya to ache acche se motapa katam ho jayega yah 100 % sahi hai sahi sab se nivadan hai baat mano nhi to pura desh ese hi bhimari ma docter ka ghar bharte rahenge or ha aap Raat ko pani maithidana pani ma daalker 1 spoon subah bah khao hamesa sukhi nirogi rahoge ye sab god ki naturally krapa hai aapse nivadan hai aap esa hi kre aapse all sardio ma suyasth rahoge thx

    Reply
  2. NEERAJ PARIHAR says:
    November 1, 2019 at 10:40 am

    khana khane ke baad 100 kadam (NHI) balki 1000 kadam chalna chahiye
    parantu ;10 minutes ya 15 minutes bajra Aasan ma baithna chahiye esse khana pachane bali nadi start ho jati hai or fir uske baad ghumna chahiye hai kam se kam 100 kadam yah ma apne Nitiya kriya ma roj kerta hu mujhe bahut bahut jyada labh hai ma mota nhi hu middle hu thoda pet nikla tha sab level per hai same yahi kerta hu roj sab bhai bade bujarg se hath jodker ker nivaden hai aap roj esa hi kre thanbks by..neeraj parihar…from…GWALIOR..MP.. Sir ko pocho baithne se ya sone se ya bina chalene se khana kaise digest ho skta hai this is wrong sir maaf kerna

    Reply
  3. prahlad singh says:
    September 6, 2016 at 3:19 pm

    nice information

    Reply
  4. Deepak says:
    March 6, 2016 at 4:32 pm

    बहुत ही उपयोगी एवम् ज्ञानवधर्क जानकारियां मिली । बहुत बहुत धन्यवाद

    Reply
  5. Veer yadav says:
    February 24, 2016 at 4:25 pm

    Very nice information.
    Thanks.

    Reply
  6. Arun Pal says:
    September 26, 2015 at 1:49 pm

    Accha hai

    Reply
  7. Vijay Bagla says:
    September 7, 2015 at 10:31 am

    Very nice information, useful thanks for sharing

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme