Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

दुनिया की खूंखार माएं जिन्होंने किया अपने ही बच्चों का निर्दयता से कत्ल

Posted on October 9, 2016 by Pankaj Goyal

एक माँ के लिए अपने बच्चों से बढ़कर कुछ नहीं होता है। एक बच्चा सबसे ज्यादा अपनी मां के हाथ में ही सुरक्षित रहता है। यदि बच्चे पे कोई मुसीबत आए तो मां उसकी जान बचाने के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर देती है। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसी मां भी होती हैं, जो अपने हाथों ही बच्चों का खून कर देती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी ही खूंखार मांओं के बारे में, जिन्होंने बड़ी बेरहमी से अपने बच्चों का खून कर दिया था।

अवश्य पढ़े- पति को मारा, पकाया और बच्चों को खाने में परोसा : पढ़िए कुछ ऐसी ही क्रूर पत्नियों की कहानियां

बच्चे के रोने से गेम खेलने में हो रही थी दिक्कत तो कर दिया मर्डर

Dangerous Mothers Hindi Stories, Hindi Kahani, Nirdayi Maa,

फ्लोरिडा में रहने वाली एलेक्जेंड्रा टोबियास ने अपने 3 महीने के बेटे को बड़ी बेरहमी से मार डाला था। दरअसल, एलेक्जेंड्रा फेसबुक पर गेम खेल रही थी। बेटे के रोने की आवाज से उसका ध्यान गेम से हट रहा था। इस बात से चिढ़कर उसने अपने बेटे को उठा कर बुरी तरह झकझोर दिया। फिर एलेक्जेंड्रा ने आराम से स्मोक किया और दुबारा बच्चे को उठाकर हिलाया। इससे बच्चे के दिमाग पर काफी जोर का झटका लगा और उसकी मौत हो गई। अपने 3 महीने के बच्चे का मर्डर करने के जुर्म में एलेक्जेंड्रा को उम्रकैद की सजा सुनाई गई।

ओवेन में 2 मिनट तक तड़पती रही 7 हफ्ते की बच्ची

42

कैलिफोर्निया में रहने वाली का यांग ने फरवरी 2012 में अपनी 7 हफ्ते की बेटी को 2 मिनट माइक्रोवेव में पका कर मार डाला था। इस दो मिनट में बच्ची की अतड़ियां और पेट पूरी तरह जल गए थे। कोर्ट में का यांग के वकील ने बचाव में दलील देते हुए कहा था कि उस समय वो किसी और के वश में थी।

अपनी 4 साल की बेटी से जलती थी मां, पीटकर किया मर्डर

43

टेक्सास में रहने वाली स्टेसी मैरी पार्सन्स ने अपनी 4 साल की बेटी को बड़ी बेरहमी से मार डाला था। 25 साल की इस मां ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया था कि उसे अपनी बेटी से जलन होती थी। इसलिए उसने अपनी बेटी का मर्डर कर दिया। उसने अपनी बेटी की बॉडी को हस्बैंड के कार के ट्रंक में डाल दिया था।

2 महीने की बच्ची का पीटकर किया मर्डर

44
2009 में क्लेयर बैग्स ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपनी 2 महीने की बच्ची को पीटकर मार डाला था। क्लेयर को ड्रग्स की आदत थी। इस वजह से वो अपने एक बच्चे की कस्टडी पहले ही खो चुकी थी। इसके बाद 2 महीने की बच्ची की कस्टडी क्लेयर को दी गई थी। लेकिन ड्रग्स के नशे में क्लेयर ने बच्ची को बुरी तरह पीटा। इससे बच्ची का कंधा, कलाई और कई हड्डियां टूट गई थी। हॉस्पिटल में बच्ची ने दम तोड़ दिया था।

अपने 7 में से 6 बच्चों का किया मर्डर

45

उटाह की मेगन हंट्समैन ने अपने हाथों से 6 बच्चों को जन्म देने के बाद मार डाला था। मेगन ने 1996 से 2006 के बीच 7 बच्चों को जन्म दिया। इनमें से मेगन ने 6 को मारकर अपने घर की गैराज में बॉक्स में डालकर छुपा दिया था। बाद में पुलिस को गैराज से बच्चों की बॉडीज मिली जिसके बाद सारा मामला सामने आया।

जन्म देने के 1 मिनट बाद मार डाला बच्चों को

46

नार्थ कैरोलिना की रहने वाली लिंडसे लॉव ने टॉयलेट में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इसके एक मिनट के बाद उसने अपने दोनों बच्चों के मुंह पर हाथ रखकर उन्हें मार डाला। लिंडसे ने इन नवजात बच्चों की बॉडीज अपने रूम में छुपाई थी। मामला सामने आने पर लिंडसे ने पुलिस को बयान दिया कि वो नहीं चाहती थी की उसके प्रेग्नेंट होने की बात किसी को पता चले। इसलिए उसने दोनों बच्चों को मार डाला।

Other Similar Posts-

  • दुनिया के सबसे खतरनाक 10 माफिया गैंग, जिनके नाम से थर्राती है दुनिया
  • ये हैं भारत के 10 सबसे खतरनाक ‘सीरियल किलर’
  • मध्ययुग में सजा देने के 10 खौफनाक तरीके
  • कहानी माफिया क्वीन ‘जेनाबाई दारुवाला’ की- जिनके इशारों पर नाचते थे कभी दाऊद और हाजी मस्तान
  • अपराधियों को दी जाने वाली दुनिया की 10 सबसे भयानक सजाएं

Related posts:

उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
दुनिया की सबसे जहरीली मछली, जिसका एक बूंद जहर पूरा शहर मिटा सकता है
Paise Wala Ped | पैसे वाला पेड़ | इस पेड़ पर लगे है दुनियाभर के हज़ारों सिक्के
OMG! इंडोनेशिया में एक लड़का 2 साल से दे रहा है अंडे, डॉक्टर्स भी हुए हैरान
क्यों पैदा होते हैं ट्रांसजेंडर
इस बार में इंसान का कटा अंगूठा मिलाकर पी जाती है शराब
प्राचीन काल में प्याज के होते थे ये अनोखे यूज़
इस सीरियल किलर का सिर 150 सालों से रखा है प्रिज़र्व, जानिए क्यों
यहां खुला है दुनिया का पहला सेक्स स्कूल, सिखाएंगे छात्रों को बेहतर प्रेमी बनना
चाना फैमिली - मिलिए दुनिया की सबसे बड़ी फैमिली से जो रहती है भारत में

1 thought on “दुनिया की खूंखार माएं जिन्होंने किया अपने ही बच्चों का निर्दयता से कत्ल”

  1. Md Shahnawaz Ansari says:
    October 11, 2016 at 12:41 pm

    Aisi maaon ko to phansy ki saza milny chahiye

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/18/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme