Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

इस बार में इंसान का कटा अंगूठा मिलाकर पी जाती है शराब

Posted on August 4, 2017 by Pankaj Goyal

Amazing Bar Where You Can Drink Whiskey With Human Toe | उत्तरी कनाडा के डॉसन शहर स्थित एक बार में आप इंसानी पैर का अंगूठा (या उंगली) मिली ड्रिंक का ‘आनंद’ उठा सकते हैं। इस स्पेशल ड्रिंक को सॉरटो कॉकटेल कहा जाता है। डाउनटाउन होटल स्थित बार में यह खास ड्रिंक 40 साल से भी अधिक समय से पिलाई जा रही है। हाल ही में यह तब चर्चा में रही, जब पिछले महीने एक ग्राहक ड्रिंक पीने के बाद अंगूठे को चुराकर भाग गया। हालांकि होटल के पास रिजर्व में अंगूठा और उंगलियां थीं, इसलिए वह लगातार सॉरटो कॉकटेल सर्व करता रहा।

यह भी पढ़े  – रेड वाइन फाउंटेन- इस फाउंटेन से हर समय निकलती है शराब, लोग फ्री में लेते हैं मजा

Amazing Bar

ऐसे हुई इस स्पेशल ड्रिंक की शुरुआत
अंगूठे की कहानी शुरू होती है 1920 के दशक में, जब लुई और ओट्टो नामक दो भाई शराब की तस्करी करते थे। एक बार वे बर्फीले तूफान में फंस गए। इसके चलते लुई के पैर का अंगूठा शीतदंश का शिकार हो गया।

अंगूठे पर घाव हो गया था और वह गलने लगा था। लुई को गैंगरीन से बचाने बचाने के ओट्टो ने उस अंगूठे को काटकर अलग कर दिया। इसके बाद दोनों भाइयों ने बतौर यादगार, उस अंगूठे को एक अल्कोहल के जार में प्रिजर्व कर दिया।

करीब 50 साल बाद कैप्टन डिक स्टीवेंसन को कैबिन की सफाई करते वक्त वह अंगूठा मिला। वे उसे डाउनटाउन होटल ले आए। बहरहाल, वहां उसे ड्रिंक में मिलाकर पीने का चलन कैसे शुरू हुआ, इसके बारे में ठीक-ठीक जानकारी नहीं है।

गायब होते रहते हैं अंगूठे
होटल के पास रिजर्व में अंगूठे और उंगलियां रहती हैं। ये उसे ग्राहकों से दान में मिलते हैं। उसे अब तक ऐसे 10 अंगूठे और उंगलियां मिल चुकी हैं, लेकिन इनमें से 8 या तो गटक लिए गए या चोरी हो गए।

पहले यह परंपरा थी कि ड्रिंक करने वाले उस अंगूठे को मुंह में लेते थे और फिर उलग देते थे। इस चक्कर में कई बार लोग उसे गटक जाते थे।

बाद में अंगूठे (या उंगली) को मुंह में लेना प्रतिबंधित कर दिया गया और उसे निगलने पर 500 कनाडाई डॉलर (करीब 25 हजार रुपए) का फाइन लगा दिया गया।

लेकिन 2013 में होटल मालिकों को बड़ी हैरानी हुई, जब एक ग्राहक ने ड्रिंक खत्म किया, अंगूठे को जानबूझकर निगला और शांति से 25 हजार रुपए के बराबर फाइन देकर चला गया। इस घटना के बाद फाइन बढ़ाकर 1.25 लाख रुपयों के बराबर कर दिया गया है।

बीते जून महीने में एक शख्स अंगूठे को चुराकर भाग गया। कनाडा की पुलिस उसे तलाश कर रही है। हालांकि होटल के पास रिजर्व में अंगूठा होने के कारण सॉरटो कॉकटेल जारी है।

 कस्टमर ड्रिंक में मिले पैर के अंगूठे (या उंगली) को होंठों से छू लेते हैं, उन्हें होटल एक प्रमाणपत्र भी देता है।

Other Similar Posts-

  • पहाड़ की चोटी पर स्तिथ इस होटल तक पहुंचने के लिए चढ़नी पड़ती है 60000 सीढ़ियां
  • होटल प्रोरा – दुनिया का सबसे बड़ा होटल – इसमें हैं 10,000 कमरे – कभी नहीं हो सका शुरू
  • कूबर पेडी – ऑस्ट्रेलिया – एक अंडरग्राउंड कस्बा
  • गेट टावर बिल्ड़िंग – जिसके बीच में से गुजरता है एक्सप्रेस हाईवे
  • एक गाँव जो की 1300 सालों से बसा है समुद्र पर

Related posts:

उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
दुनिया की सबसे जहरीली मछली, जिसका एक बूंद जहर पूरा शहर मिटा सकता है
Paise Wala Ped | पैसे वाला पेड़ | इस पेड़ पर लगे है दुनियाभर के हज़ारों सिक्के
OMG! इंडोनेशिया में एक लड़का 2 साल से दे रहा है अंडे, डॉक्टर्स भी हुए हैरान
क्यों पैदा होते हैं ट्रांसजेंडर
प्राचीन काल में प्याज के होते थे ये अनोखे यूज़
इस सीरियल किलर का सिर 150 सालों से रखा है प्रिज़र्व, जानिए क्यों
यहां खुला है दुनिया का पहला सेक्स स्कूल, सिखाएंगे छात्रों को बेहतर प्रेमी बनना
चाना फैमिली - मिलिए दुनिया की सबसे बड़ी फैमिली से जो रहती है भारत में
वीयर्ड जॉब - यह महिला मर्दों को टॉर्चर करके, करती है अच्छी-खासी कमाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/15/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme