Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

चाना फैमिली – मिलिए दुनिया की सबसे बड़ी फैमिली से जो रहती है भारत में

Posted on June 1, 2017 by Pankaj Goyal

World Biggest Family | Chana Family in Mizoram |दुनिया का सबसे बड़ा परिवार भारत में रहता है। मिजोरम की राजधानी आइजोल के पास बख्तवांग गांव में रहने वाली इस एक फैमिली में 167 सदस्य हैं और सभी एक ही मकान में रहते हैं।

यह भी पढ़े –  कोडिन्ही (केरल) – ये है जुड़वों का गाँव, रहते है 350 से ज्यादा जुड़वाँ

World Biggest Family, Chana Family in Mizoram, India, Hindi, Information, Kahani, History, Story, Jankari, Guinness Book of \World Record,

इस घर के मुखिया हैं जियोना चाना जिनकी 39 पत्नियां, 94 बच्चे और 33 पोते और पोतियां है।

इस परिवार के सभी लोगों के लिए एक ही किचन में खाना पकता है। एक ही डायनिंग हॉल में सभी लोग खाना खाते हैं। एक बड़े डायनिंग हाल में 50 टेबलों पर खाना परोसा जाता है।

छोटे बच्चे जमीन पर बैठकर खाना खाते हैं। डिनर का टाइम शाम 6 बजे के आसपास शुरू होता है।चाना की बीवियां भी बड़ी आज्ञाकारी हैं। सभी एक साथ एक ही घर में रहती हैं और आपस में बहुत प्रेम करती हैं। जियोन की पत्नियां खाना बनाती हैं।

जबकि बेटियां घर के दूसरे काम देखती हैं, और साफ-सफाई की जिम्मेदारी बहुएं संभालती हैं। कपड़े धोने का काम परिवार के सभी मेंबर मिलकर करते हैं।

जियोना दुनिया के सबसे बड़े परिवार के साथ जीवन यापन करने वाले शख्स है। वह अपने परिवार के साथ 100 कमरों के घर में रहते हैं। 167 मेंबर्स की फैमिली जिस घर में रहती है, उसका नाम छौन थर रन (न्यू जेनरेशन होम) है। जियोन की फैमिली एक 4 मंजिला मकान में रहती है, जिसमें 100 से ज्यादा कमरे हैं।

जियोना की 167 सदस्यों के इस परिवार में रोजाना 130 किलो से ज्यादा अनाज और सब्जी पकता है। एक दिन के राशन में 45 किलो चावल, 25 किलो दाल, 20 किलो फल, 30 से 40 मुर्गे और 50 अंडों की जरूरत पड़ती है।

जिओना ऐसे संप्रदाय से ताल्लुक रखते हैं जो अपने सदस्यों को असीमित शादी की अनुमति देता है। इनकी इतनी सारी पत्नियों की यही वजह है।

इनके परिवार का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है। 39 पत्नियों के पति जियोना इसे ईश्वर का वरदान और खुद को किस्मत का धनी मानते हैं।

Other Similar Post –

  • भारत की इन जगहों पर आज भी होता है काला जादू
  • हॉन्टेड हारंगुल गांव – जहां से 500 वर्ष पूर्व हुई थी डायन की शुरुआत 
  • एक गांव जहाँ बच्चें खेलते है ज़हरीले सांपो से, खिलोनो की तरह
  • मैकलुस्कीगंज- इंडिया की यह जगह कहलाती है ‘मिनी लंदन’, जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी
  • मेघालय का एक गाँव जिसे कहते है भगवान का अपना बगीचा, है एशिया का सबसे स्वच्छ गाँव

Related posts:

झंडा फहराने के दिशानिर्देश नियम और महत्वपूर्ण जानकारी
उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
दुनिया की सबसे जहरीली मछली, जिसका एक बूंद जहर पूरा शहर मिटा सकता है
यहाँ औरतें 5 दिन रहती है निर्वस्त्र, जानिये क्यों ?
Paise Wala Ped | पैसे वाला पेड़ | इस पेड़ पर लगे है दुनियाभर के हज़ारों सिक्के
व्हिसलिंग विलेज जहां सिर्फ सीटी बजाकर एक-दूसरे को बुलाते हैं लोग
जानिये "कहां राजा भोज और कहाँ गंगू तेली" के पीछे की कहानी
OMG! इंडोनेशिया में एक लड़का 2 साल से दे रहा है अंडे, डॉक्टर्स भी हुए हैरान
लंका मीनार - भाई-बहिन एक साथ नहीं जा सकते इस मीनार के ऊपर
भारत के 10 प्रसिद्ध गुरूद्वारे | Famous Gurdwaras in India

1 thought on “चाना फैमिली – मिलिए दुनिया की सबसे बड़ी फैमिली से जो रहती है भारत में”

  1. Shabdbeej says:
    July 12, 2017 at 4:31 am

    बाप रे बाप ! घर है या मोहल्ला, फिर भी घर चल रहा है.

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/18/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme