Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

ये है दुनिया में तस्करी होने वाली प्रमुख चीज़ें, अरबो-खरबो का होता है खेल

Posted on May 30, 2015August 13, 2016 by Pankaj Goyal

दुनिया में तस्करी का काम लंबे अरसे से हो रहा है। कई देशों में ये अवैध लेनदेन हजारों अरब डॉलर को पार कर चुका है। अवैध लेन-देन से इन देश की इकोनॉमी पर संकट छा गए हैं। भारत में भी बड़ी मात्रा में तस्करी का खेल चलता है। आप सोच रहे होंगे, सबसे ज्यादा सोना-चांदी और बहुमूल्य हीरे की तस्करी होती है। लेकिन ऐसा नहीं है, दुनिया में सबसे ज्यादा तस्करी जानवरों की होती है। हम आपको बता रहे हैं, ऐसी चार चीजों के बारे में जिनकी दुनियाभर में सबसे ज्यादा तस्करी की जाती है।

1. जानवरों की तस्करी, 126000 करोड़ रुपए सालाना का कारोबार

Hindi Information of Top most smuggled things in the world

जानवरों की तस्करी खासकर विकासशील देशों में हो रही है। भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान जैसे देश में जानवर तस्कर मौजूद हैं। तमाम शिकारी और व्यापारी इससे करोड़ों का लेनदेन करते हैं। इसके अलावा कई आतंकी संगठन भी इस गैर कानूनी तस्करी कारोबार में शामिल हैं। बहुत सारे देशों में जानवरों की तस्करी को लेकर कोई सख्त कानून न होने के वजह से इनकी तस्करी और कालाबाजारी को बढ़ावा मिल रहा है। साल 2005 में ऑस्ट्रेलिया के कस्टम विभाग ने एक महिला को दुर्लभ प्रजाति की 51 ट्रॉपिकल फिश के साथ पकड़ा गया था, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 819 करोड़ रुपए आंकी गई थी। वहीं 2013 में तस्करों से 480 गैंडे के सींग बरामद किए गए, जिसका इस्तेमाल एशियाई देशों में दवाइयां बनाने में किया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्ट्स के मुताबिक जानवरों की तस्करी का कारोबार लगभग 126000 करोड़ रुपए का सालाना कारोबार होता है।

2. खनिज पदार्थों की तस्करी, सोना सबसे ज्यादा

Top most smuggled things in the world - History in Hindi

क्रोमाइट, कोयला, सोना, लोहा, और कीमती पत्थरों और खनिज की तस्करी का नेटवर्क पूरी दुनिया में फैला है। अकेले अफगानिस्तान में ही यह इसके विदेशी व्यापार का कुल 20-25 फीसदी हिस्से के रूप में आंका जाता है। वहीं कांगो जैसे देश में हर साल 3150 करोड़ रुपए तक के सोने की तस्करी की जाती है। भारत में भी सोने की तस्करी बड़े पैमाने पर होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय इतिहास में पहली बार सोने की तस्करी 1000 करोड़ रुपए के पार पहुंच गई है। कस्टम, पुलिस और रेवेन्यू विभाग ने वित्त वर्ष 2014-15 के दौरान तस्करी के लिए लाया ले जाया गया 3500 किलो सोना जब्त किया है। इसकी कीमत 1100 करोड़ रुपए है। 2012-13 के दौरान 100 करोड़ रुपए कीमत का 350 किलो सोना जब्त किया गया था।

3. हथियारों की तस्करी, 60 अरब डॉलर का कारोबार

Top most smuggled things in the world

किसी भी देश की पुलिस और सेना को कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए हथियारों की जरूरत पड़ती है। ये हथियार इन्हें सरकार द्वारा मुहैया कराए जाते हैं। अगर यह हथियार गलत हाथों में चले जाएं तो इसके प्रयोग से काफी काफी जान माल को नुकसान पहुंचाया जा सकता है। दुनिया में आतंकवाद की प्रमुख वजह हथियार और हथियारों की तस्करी है। हर साल हजारों भरी मशीन गन, ग्रेनेड, पोर्टेबल एंटी एयरक्राफ्ट गन, एंटी टैंक्स गन्स और एंटी एयर क्राफ्ट मिसाइल की तस्करी बड़े पैमाने पर एक देश से दूसरे देश मे होती है। गैर कानूनी हथियारों की तस्करी का बाजार 60 अरब डॉलर प्रति वर्ष का है।

4. ड्रग्स

Top most smuggled things in the world

ड्रग्स दुनिया में सबसे अधिक तस्कर होने वाली पांच चीजों में शामिल है। ड्रग्स की तस्करी के लिए सबसे अधिक खच्चरों का इस्तेमाल किया जाता है। खच्चरों के इस्तेमाल से ड्रग्स तस्करों के खुद पकड़े जाने का रिस्क काफी कम हो जाता है, इन पशुओं को बाकायदा इस काम के लिए किराए पर रखा जाता है। वहीं ड्रग्स की तस्करी गाड़ियों से, कपड़ों में छिपाकर और शरीर के विभिन्न अंगों के जरिए भी की जाती है। दुनिया में सबसे ज्यादा अफगानिस्तान अफीम की गैर कानूनी सप्लाई होती है। इसी देश में अफीम का सबसे ज्यादा उत्पादन होता भी है। वहीं नॉर्थ अमेरिका और कनाडा में सबसे अधिक ड्रग्स का सेवन किया जाता है। यहां इन्हें गोलियों के रूप में खाया जाता है।

Other similar posts-

  • नरभक्षी थे इंसान, एक दूसरे को मारकर खाना थी आम बात !
  • अदर वर्ल्ड किंगडम: एक देश जहाँ महिलाएं करती हैं राज और पुरुष करते है गुलामी
  • कहानी ‘चुड़ैलों’ के एक गांव की
  • अलग दिखने की चाहत में खुबसूरत महिला से बन गई वैम्पायर वुमन
  • रियल लाइफ वैम्पायर कपल – प्यार बढ़ाने के लिए पीते है एक दूसरे का खून

Hindi Information about Top most smuggled things in the world, List,

Related posts:

उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
दुनिया की सबसे जहरीली मछली, जिसका एक बूंद जहर पूरा शहर मिटा सकता है
Paise Wala Ped | पैसे वाला पेड़ | इस पेड़ पर लगे है दुनियाभर के हज़ारों सिक्के
OMG! इंडोनेशिया में एक लड़का 2 साल से दे रहा है अंडे, डॉक्टर्स भी हुए हैरान
क्यों पैदा होते हैं ट्रांसजेंडर
इस बार में इंसान का कटा अंगूठा मिलाकर पी जाती है शराब
प्राचीन काल में प्याज के होते थे ये अनोखे यूज़
इस सीरियल किलर का सिर 150 सालों से रखा है प्रिज़र्व, जानिए क्यों
यहां खुला है दुनिया का पहला सेक्स स्कूल, सिखाएंगे छात्रों को बेहतर प्रेमी बनना
चाना फैमिली - मिलिए दुनिया की सबसे बड़ी फैमिली से जो रहती है भारत में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme