Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

500 साल पुराना यह बरगद का पेड़, कहलाता है मौत का पेड़

Posted on May 29, 2015August 13, 2016 by Pankaj Goyal

Amazing Deadliest Banyan Tree at Punjab : पंजाब के जिला फतेहगढ़ साहिब के चरोटी कलां गांव में एक एेसा बरगद है जिसकी जड़ें जिस खेत में जाती हैं वहां किसान खेती बंद कर देते हैं। इतना ही नहीं लोगों की मान्यता है कि अगर कोई इस पेड़ की जड़ें काटता है तो उसकी या उसके परिवार के किसी न किसी सदस्य की मौत हो जाती है। यह जगह चंडीगढ़ से करीब 40 किमी दूर है। यहां के लोगों ने बताया कि सालों से इस मान्यता के चलते खेती पर संकट बना हुआ है। कोई भी इस पेड़ को काटने की हिम्मत नहीं करता।

Maut Ka ped Hindi Story

लोग बरगद के पेड़ को ही समर्पित कर देते हैं अपने खेत

गांव वालों के मुताबिक बरगद का यह पेड़ सैकड़ों साल पुराना है जो लगातार बढ़ रहा है। गांव वाले बताते हैं कि पहले तो हमें इस पेड़ की इस तरह की कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन, जब एक किसान के खेत में इस पेड़ के जड़ें पहुंची तो उसने वो काट दीं, कुछ ही दिनों बाद उसकी मौत हो गई। इसे श्रद्धा कहें या अंधविश्वास लेकिन गांव वाले इसे काटने की भूल नहीं करते बल्कि चुपचाप अपनी जमीन छोड़ देते हैं जिस जगह ये पेड़ उगा है।

ये है मान्यता

Amazing Deadliest Banyan Tree at Punjab

बरगद के पेड़ के समीप शिव का मंदिर है। लोगों का कहना है कि सैकड़ों साल पहले इस जगह पर एक संत आए थे जिन्होंने संतान प्राप्ति के लिए एक किसान को भस्म दी थी। उसकी पत्नी ने से इसे खाने से मना कर दिया। उस किसान ने यह भस्म संत को लौटाना चाही तो संत ने भस्म लेने से मना कर दिया। किसान ने भस्म को जमीन पर रख दिया। कहते हैं इसी स्थान पर एक बरगद का पौधा उग आया जो सदियों से विराट रूप धारण करता जा रहा है। ऐसी मान्यता है कि यहां पर सच्चे मन मन्नत करने पर इंसान की हर मुराद पूरी होती है।

Amazing Deadliest Banyan Tree at Punjab Hindi History
दूर से बरगद के पेड़ का दृश्य

क्या कहते हैं गांव के लोग

गांव के लोगों का कहना है कि बरगद का यह पेड़ पांच सौ साल से अधिक पुराना है। उनका कहना है कि इस पेड़ की जड़ें जिस किसी के खेत में जाती है वह खेत को छोड़ देता है। गांव के अस्सी वर्षीय बजूर्ग करनैल सिंह ने इस पेड़ की मान्यता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अनहोनी और मौत के डर से इस पेड़ को कोई नहीं काटता। इसके बढ़ने पर भूमि को छोड़ देना ही गांव के लोगों के हित में है।

Other Similar Posts-

  • मेंचीलीन – धरती का सबसे विषैला पेड़ – इसके फल खाने से हो सकती है इन्सान कि मौत
  • यह जंगल नहीं एक पेड़ है
  • ” काला अंब ” एक आम का पेड़ जिसको काटने से निकलता था खून
  • 6 अमेजिंग आर्किड जो दीखते है पक्षियों और जानवरो कि तरह
  • धरती पर मौजूद 20 खुबसूरत, अलौकिक रास्ते

Tag- Hindi, Real ,Story, Kahani, History, Itihas, Maut ka ped, Bargad ka ped, Deadliest Banyan tree,

Related posts:

उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
दुनिया की सबसे जहरीली मछली, जिसका एक बूंद जहर पूरा शहर मिटा सकता है
Paise Wala Ped | पैसे वाला पेड़ | इस पेड़ पर लगे है दुनियाभर के हज़ारों सिक्के
OMG! इंडोनेशिया में एक लड़का 2 साल से दे रहा है अंडे, डॉक्टर्स भी हुए हैरान
क्यों पैदा होते हैं ट्रांसजेंडर
इस बार में इंसान का कटा अंगूठा मिलाकर पी जाती है शराब
प्राचीन काल में प्याज के होते थे ये अनोखे यूज़
इस सीरियल किलर का सिर 150 सालों से रखा है प्रिज़र्व, जानिए क्यों
यहां खुला है दुनिया का पहला सेक्स स्कूल, सिखाएंगे छात्रों को बेहतर प्रेमी बनना
चाना फैमिली - मिलिए दुनिया की सबसे बड़ी फैमिली से जो रहती है भारत में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme