Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

एड हुबन – मोस्ट प्रोलिफिक स्पर्म डोनर, बन चुके है 99 बच्चों के पिता

Posted on September 6, 2014December 9, 2019 by Pankaj Goyal

ED Houben – Most Prolific Sperm Donner  Story in Hindi : आप सबको कुछ समय पहले आई फिल्म विक्की डोनर तो याद ही होगी जिसमें आयुष्मान खुराना एक प्रोलिफिक स्पर्म डोनर (उर्वर शुक्राणु दाता, Prolific Sperm Donner) का रोल अदा करते है। वो तो थी फ़िल्मी बात लेकिन यदि हम बात करें रियल लाइफ की तो 44 वर्षीय एड हुबन (Ed Houben) को यूरोप के मोस्ट प्रोलिफिक स्पर्म डोनर का खिताब प्राप्त है।  वो अब तक कम से कम 99 बच्चों के पिता बन चुके है। अन्य स्पर्म डोनर की तरह वो इस बात को छुपाते नहीं है बल्कि फख्र से बताते है। और सबसे बड़ी बात अन्य स्पर्म डोनर के विपरीत वो यह सब काम बिना किसी फीस के करते है, एक दम मुफ्त !

ED Houben - Most Prolific Sperm Donner  Story in Hindi , Hindi, Real, True, News, Story, History, Most Prolific Sperm Donner,

कौन है एड हुबन
नीदरलैंड के रहने वाले 44 वर्षीय एड हुबन पेशे से एक टूर गाइड है जो की नीदरलैंड के एक शहर Masstricht में काम करते है। देखने में यह एक आम इंसान की तरह ही है लेकिन इनकी खासियत इनका हाई प्रोलिफिक स्पर्म है जो की इन्हे असाधारण बनाता है।

99 बच्चों के बन चुके है पिता
एड हुबन अपने स्पर्म डोनेट का पूरा रिकॉर्ड रखते है जैसे की किस महिला को उनके स्पर्म से कितने बच्चे पैदा हुए वो बच्चे अब कहाँ है और क्या कर रहे है। एड हुबन के इस रिकॉर्ड के अनुसार वो अब तक कम से कम 99 बच्चों के पिता बन चुके है, हालांकि यह संख्या ज्यादा भी हो सकती है क्योकि शुरुआत में किये गए डोनेट का उनके पास कोई रिकॉर्ड नहीं है। एड हुबन के यह बच्चे ऑस्ट्रेलिया, इज़रायल, कनाडा, ऑस्ट्रिया,जर्मनी, फ़्रांस, इटली, इंगलैंड सहित कई देशों में है।

18 साल की उम्र में किया था पहला स्पर्म डोनेट
एड हुबन ने 18 साल की उम्र में पहली बार ऐसे महिला को स्पर्म डोनेट किया था जिसे की वो पिछले 10 सालो से जानता था। हालांकि इसके बाद अगले 11 साल तक उसने कोई स्पर्म डोनेट नहीं किया। फिर 1999 से 2005 तक उसने Masstricht के हॉस्पिटल में 25 बार गुमनाम रूप से स्पर्म डोनेट किया। जब हॉस्पिटल की अधिकतम सीमा पूरी हो गई तो उसने कई अन्य हॉस्पिटल में भी स्पर्म डोनेट किये।

2002 में शुरू करी वेबसाइट
जहाँ एक और स्पर्म डोनेट करने वाले गुमनाम रहना पसंद करते है वही एड हुबन ने 2002 में एक वेबसाइट बनाकर अपने काम को सार्वजनिक और वैश्विक बना दिया। इस वेबसाइट पर उन्होंने अपनी फोटो, मेडिकल हिस्ट्री, अब तक का उनकी स्पर्म डोनेट की सक्सेस रेट, आदि सारी बातें डाल रखी है। उनकी इस वेबसाइट पर विशव के किसी भी कोने से महिला स्पर्म के लिए आवेदन कर सकती है। वर्तमान में उन्हें लगभग 100 आवेदन हर महीने मिलते है, हालांकि वो बहुत सोचने समझने के बाद ही कोई आवेदन स्वीकार करते है।

शारीरिक संबंध के द्वारा भी करवाते है गर्भधारण
एड हुबन के अनुसार उसके स्पर्म से कृत्रिम तरीके से गर्भधारण करने में 1 से 12 महीने तक लगते है। जबकि उसके साथ सामन्य तरीके से गर्भधारण करने में 1 से 3 चांस काफी है। इसलिए हुबन, यदि महिला चाहती है तो शारीरिक सम्बन्ध के द्वारा भी गर्भधारण करने में मदद करते है। हालांकि उसके अनुसार यह काम काफी मुश्किल होता है की जिसे आप 2 घंटे पहले तक जानते नहीं हो उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाए।  इस सुविधा का प्रयोग अधिकतर विदेश की महिलाएं करती है।

नहीं पीते है शराब सिगरेट
स्पर्म की क्वालिटी खराब नहीं हो इसलिए हुबन शराब, सिगरेट, तम्बाकू किसी का भी सेवन नहीं करते है और हर समय खुश रहते है।

नहीं लेते है पैसे
हुबन ने स्पर्म डोनेट के लिए आज तक किसी से भी एक पैसा नहीं लिया है।  वो ये काम फ्री में करते है।  इसके दो कारण है।  पहला की नीदरलैंड किसी भी ह्यूमन पार्ट्स  खरीद फरोख्त अवैध है।  लेकिन यह इतनी बड़ी समस्या नहीं है यदि वो पैसे कमाना चाहे तो अपना काम नीदरलैंड के बाहर से ऑपरेट कर सकते है। दूसरा और सबसे प्रमुख कारण यह है की वो चाहते है की उसे ऐसे इंसान के रूप में याद रखा जाए जिसने हमेशा जरुरतमंदो की मदद करी।

Other Interesting Post :

  • 10 अद्भुत और विचित्र सेक्स रिकॉर्ड
  • सेक्स से सम्बंधित 20 अनूठे कानून
  • 16 पौराणिक कथाएं – पिता के वीर्य और माता के गर्भ के बिना जन्मे पौराणिक पात्रों की
  • अजूबा – लीना मदीना जो की मात्र पांच साल की उम्र में बन गई थी स्वस्थ बच्चे की माँ
  • 1972 एंडीज फ्लाइट डिजास्टर – इंसानी हौसलों और मजबूरियों कि रियल स्टोरी – जिन्दा रहने के लिए खानी पड़ी अपनी साथियों कि लाशें

Related posts:

उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
दुनिया की सबसे जहरीली मछली, जिसका एक बूंद जहर पूरा शहर मिटा सकता है
Paise Wala Ped | पैसे वाला पेड़ | इस पेड़ पर लगे है दुनियाभर के हज़ारों सिक्के
OMG! इंडोनेशिया में एक लड़का 2 साल से दे रहा है अंडे, डॉक्टर्स भी हुए हैरान
क्यों पैदा होते हैं ट्रांसजेंडर
इस बार में इंसान का कटा अंगूठा मिलाकर पी जाती है शराब
प्राचीन काल में प्याज के होते थे ये अनोखे यूज़
इस सीरियल किलर का सिर 150 सालों से रखा है प्रिज़र्व, जानिए क्यों
यहां खुला है दुनिया का पहला सेक्स स्कूल, सिखाएंगे छात्रों को बेहतर प्रेमी बनना
चाना फैमिली - मिलिए दुनिया की सबसे बड़ी फैमिली से जो रहती है भारत में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/19/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme