Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

विश्व इतिहास की 10 कम चर्चित मगर सफल महिला शासक

Posted on April 20, 2017 by Pankaj Goyal

जब विश्व इतिहास में महिला शासकों की बात चलती है तो कुछ गिने चुने नाम जैसे कि क्लियोपेट्रा, रजिया सुल्तान, क्वीन विक्टोरिया ही ध्यान में आते हैं। लेकिन इतिहास में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में कई महिलाओं ने राज किया है। इन महिला रानियों ने साजिशों का सामना किया और खुद साजिशें रचीं भी। उन्होंने राजनीति के सारे दांव-पेंच आजमाए। इनमें से कई महिला शासकों ने तो बड़े-बड़े साम्राज्यों को संभाला। आज इस लेख में हम कुछ ऐसी ही काम चर्चित पर सफल महिला शासकों की बात करेंगे।

यह भी पढ़े –  एलिजाबेथ बाथरी – कुंवारी लड़कियों को मारकर नहाती थी उनके खून से

तुर्की की तुरहान सुल्तान (Turhan)

10 Successful Woman Emperor in World History , Turhan, Hindi, Story, History, Kahani, Itihas, Information, Jankari,
तुरहान और उसकी सास कोसेम तुर्की के ओटोमन साम्राज्य में राज करने वाली दो महिलाएं हैं। तुरहान अपने शौहर सुल्तान इब्राहिम की मुख्य बेगम थी। अपने बेटे महमूद चतुर्थ के शासनकाल (1648-1687) के बीच 1651 से 1656 के दौरान वह मुख्य शासक रही। तुरहान ने अपनी सास कोसेम की हत्या करवाकर अपने बेटे को गद्दी पर बिठाया था। दरअसल, कोसेम महमूद को मारकर अपने दूसरे पोते को सुल्तान बनाना चाहती थी।

तुर्की की सुल्तान कोसेम (Kosem Sultan)

Kosem Sultan, Hindi, Story, History, Kahani, Itihas, Information, Jankari,
कोसेम सुल्तान को 17वीं सदी की सबसे पॉवरफुल महिला कहा जाता है। लेकिन तुर्की की राजधानी इंस्तांबुल में उसका आगमन एक दासी के रूप में हुआ था। वह ग्रीक मूल की थी। वह ओटोमन सुल्तान अहमद प्रथम की मुख्य प्रेयसी और बाद में मलिका बनी थी। अहमद की मौत के बाद कोसेम ने उसके मंदबुद्धि भाई को गद्दी पर बिठा दिया और खुद वास्तविक शासक बन गई थी।

मिस्र की रानी आर्सिनोए सेकंड (Arsinoe)

Arsinoe, Hindi, Story, History, Kahani, Itihas, Information, Jankari,
आर्सिनाेए द्वितीय एक ग्रीक प्रिंसेस थी, जिसने प्राचीन मिस्र पर राज किया। पहले वह किंग लिसीमेकस से शादी करके थ्रास, एशिया माइनर और मेसिडोनिया की रानी बनी। फिर बाद में अपने भाई टॉलेमी सेकंड फिलाडेल्फस की पत्नी बनकर उसने उसके साथ मिस्र पर शासन किया।

चीन की एम्प्रेस वेई (Empress Wei)

Empress Wei, Hindi, Story, History, Kahani, Itihas, Information, Jankari,
एम्प्रेस वेई चीन के टैंग राजवंश की रानी थी। वह किंग झांगजोंग की दूसरी रानी थी। झांगजोंग ने दो बार राज किया। उसके दूसरे शासनकाल में वेई का अच्छा दखल था। 710 ईस्वी में झांगजोंग की मौत के बाद वेई ने शासन की कमान अपने हाथों में ली। माना जाता है कि उसी ने अपनी पति को जहर दिलवा दिया था। हालांकि कुछ ही समय बाद झांग के भतीजे ली लोंगजी ने उसकी हत्या करके गद्दी हथिया ली।

मिस्र की रानी एहोतेप प्रथम (Ahhotep)

Ahhotep, Hindi, Story, History, Kahani, Itihas, Information, Jankari,
एहोतेप का जीवनकाल ईसा पूर्व 1560 से 1530 माना जाता है। वह क्वीन तेतीशेरी और फराओ शेनाख्तेरने की बेटी थी। वह फराओ सेक्वेनेनरे टाओ की मुख्य रानी थी। माना जाता है कि वह उसकी बहन भी थी।

मलिका ए हिंदुस्तान नूरजहां (Nur Jahan)

Nur Jahan, Hindi, Story, History, Kahani, Itihas, Information, Jankari,
नूरजहां ने भारत पर राज किया। हालांकि 1620 के दशक में शहंशाह उसका पति जहांगीर था, लेकिन राज नूरजहां का चलता था। उसके नाम से शाही फरमान जारी होते थे और वह शाही सील-मुहर भी रखती थी।

मंगोल रानी सोरघाघतानी (Sorghaghtani)

Sorghaghtani, Hindi, Story, History, Kahani, Itihas, Information, Jankari,
सोरघाघतानी चंगेज खां के छोटे बेटे तोलुई की वाइफ थी। तोलुई की मौत के बाद सोरघाघतानी को उसके क्षेत्र का संरक्षक घोषित किया गया था। वह 13वीं सदी की सबसे फेमस महिलाओं में से एक है। पर्शियन इतिहासकार राशिद अल दीन ने लिखा है कि अमीर और सैनिक बिना एक पल गंवाए उसकी आज्ञा का पालन करते

मंगोलिया की शासक तोरेगेन (Toregene)

Toregene, Hindi, Story, History, Kahani, Itihas, Information, Jankari,
चंगेज खान की मौत के बाद उसके तीसरे बेटे आेगेदेई को सत्ता मिली। आेगेदेई शराबी था, लेकिन उसे इसलिए चुना गया, क्योंकि उसके अन्य भाई एक-दूसरे से नफरत करते थे। अगर उनमें से किसी एक को राजा बनाया जाता, तो मंगोलिया में गृहयुद्ध शुरू हो जाता। इसलिए ओगेदेई के नाम पर सबकी सहमति बनी। उसकी पत्नी तोरेगेन ही राज चलाती थी। आगेदेई की मौत के बाद वह वास्तविक शासक बन गई। सन् 1246 में उसकी मौत हुई।

बायजेंटाइन एम्पायर की रानी ज़ोए (Zoe)

Zoe, Hindi, Story, History, Kahani, Itihas, Information, Jankari,
ज़ाेए ने बाल्कान से एशिया तक फैले बायजेंटाइन एंपायर की कमान संभाली। इस दौरान एक-एक करके उसके कई पति हुए और उसे अपनी बहन से भी सत्ता को लेकर कॉम्प्टीशन करना पड़ा। ज़ोए और उसकी छोटी बहन थियोडोरा कॉन्स्टेंटाइन अष्टम की बेटियां थीं। उसका कोई बेटा नहीं था, इसलिए ज़ोए ने ताकतवर रोमानोज से शादी की। कॉन्स्टेंटाइन के मरने के बाद रोमानोज राजा बना। बाद में ज़ोए ने अपनी बहन को देशनिकाला दे दिया और पति को ज़हर देकर मरवा दिया। इसके बाद उसने अपने महल के एक अधिकारी से शादी की।

Other Similar Posts- 

  • कहानी हाड़ा रानी की – जिसने खुद अपने हाथो से अपना शीश काटकर पति को भिजवाया था निशानी के रुप में
  • एक भारतीय राजकुमारी जो बनी दुनिया की जांबाज जासूस
  • कहानी आम्रपाली की, जिसे उसकी खूबसूरती ने बना दिया था नगरवधू
  • अयोध्या की राजकुमारी जो बनी थी कोरिया की महारानी

Related posts:

विश्व महासागर दिवस का इतिहास, उद्देश्य और महत्व
National Doctors Day History In Hindi, How to Celebrate?, When and Where Doctors Day is Celebrated
रानी कर्णावती की कहानी और इतिहास
अप्रैल फूल डे का इतिहास | April Fool Day History In Hindi
मतीरे की राड़ - जब एक मतीरे (तरबूज) के लिए लड़ा गया खुनी युद्ध
पद्मिनी-गोरा-बादल | Padmini-Gora-Badal | Poem By Pandit Narendra Mishra
कहानी रानी पद्मनी (पद्मावती) की | Rani Padmani Story & History
भारत के 10 प्रसिद्ध गुरूद्वारे | Famous Gurdwaras in India
लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से जुड़े रोचक और प्रेरक किस्से
इस सीरियल किलर का सिर 150 सालों से रखा है प्रिज़र्व, जानिए क्यों

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme