Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

National Doctors Day History In Hindi, How to Celebrate?, When and Where Doctors Day is Celebrated

Posted on June 27, 2020June 28, 2020 by Pankaj Goyal

National Doctors Day History In Hindi – सबसे पहले आप सभी को ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ ‘नेशनल डॉक्टर्स डे’ की हार्दिक शुभकामनाएं। भारत में प्रति वर्ष 1 जुलाई को ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ ‘नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। भारत में सबसे पहले ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ ‘नेशनल डॉक्टर्स डे 1 July 1991 में मनाया गया था। और विश्व में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ ‘नेशनल डॉक्टर्स डे सबसे पहले जार्जिया [यूएस] में 30 मार्च 1933 को मनाया गया। भारत के अलावा क्यूबा, अमेरिका, वियतनाम, ब्राज़ील, नेपाल, ईरान आदि देशो में भी ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ ‘नेशनल डॉक्टर्स डे’ मनाया जाता है।

Doctors Day Quotes Images In Hindi, Quotes Of Thinkers On Doctors Day, Doctors Day Quotes In Hindi

Doctors Day History In Hindi

दुनिया में चिकित्सकों को बहुत सम्मान दिया जाता है, जिसमें भारत में तो उन्हें पूजा जाता है। वैसे इन्सान इस काबिल नहीं कि उसकी तुलना भगवान से की जाये, लेकिन चिकित्सकों ने अपने काम से ये दर्जा हासिल कर लिया है। वैसे तो जीवन मृत्यु इन्सानो के नहीं भगवान के हाथ में ही होती है, लेकिन भगवान ने इन्सान को डॉक्टर बनाकर उसे भी जीवन देने का हक दे दिया है। इस जीवन दानी को हम चिकित्सक या डॉक्टर कहते है।

Happy National Doctor’s Day,Doctors Day Wishes Images

जो हमें कई बार मौत के मुहं में जाने से बचाता है और नया जीवन देता है। चिकित्सा के क्षेत्र में चिकित्सकों ने दिन पे दिन तरक्की ही की है। आज बड़े से बड़ी बीमारी को चिकित्सक ठीक कर सकता है। विज्ञान के चमत्कारों की मदद से आज चिकित्सक यहाँ तक पहुँच पायें है। डॉक्टर के समर्पण, कार्य के प्रति, निष्ठा, ईमानदारी, लगन को सम्मान देने के लिए और उन्हें सलाम करने के लिए जश्न मनाया जाता है।

भारत में डॉक्टर्स डे की शुरुआत कैसे हुई Doctors Day History In Hindi

भारत में डॉक्टर्स डे की शुरुआत सन 1991 में तत्कालिक भारत सरकार द्वारा की गई। तब से हर साल जुलाई की पहली तारीख राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के रूप में पहचाने जाने और मनाये जाने के लिए स्थापित है। इस दिन को पूरे भारत में पौराणिक चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दुसरे मुख्यमंत्री का सम्मान करने एवं उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सुनिश्चित किया गया, जिनका नाम डॉ बिधान चंद्र रॉय है। इनका जन्म 1 जुलाई 1882 को बिहार के पटना शहर में हुआ था, और इसी दिन 80 साल बाद 1962 में इनकी मृत्यु हो गई।

उन्होंने कलकत्ता से अपना मेडिकल स्नातक पूरा कर सन 1911 में लंदन में एमआरसीपी और एफआरसीपी डिग्री हासिल की और भारत वापस आकर उसी वर्ष उन्होंने भारत में एक चिकित्सक के रूप में अपना मेडिकल करियर शुरू किया। वे देश के एक प्रसिद्ध चिकित्सक और प्रसिद्ध शिक्षाविद के साथ – साथ स्वतंत्रता सेनानी भी थे, क्योकि उन्होंने महात्मा गाँधी के द्वारा किये गये आंदोलनों में हिस्सा लिया था, और उनके द्वारा किये गये अनशन में उनकी देखभाल भी की थी।

आजादी के बाद वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नेता बने और फिर बाद में वे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बने। इन्हें फरवरी, सन 1961 में भारत रत्न पुरस्कार से नवाजा गया था। इसके अलवा इनकी मृत्यु के बाद सन 1976 में इन्हें याद करने के लिए डॉ बी सी रॉय राष्ट्रीय पुरस्कार की स्थापना की गई। यह पुरस्कार उन्हें सम्मान और श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए था। अतः ऐसे महान व्यक्तित्व को सम्मान देने और याद करने के लिए ही डॉक्टर्स डे की शुरुआत की गई।

National Doctors Day, Doctors Day Quotes in Hindi, राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर कुछ कथन

डॉक्टर्स डे कब और कहाँ मनाया जाता है (When and Where Doctors Day is Celebrated)

डॉक्टर्स डे भारत के साथ–साथ कुछ अन्य देशों में भी मनाया जाता है। आइये जानते है की यह दिवस किस देश में और कब मनाया जाता है।

भारत –

हमारे देश में 1 जुलाई को मनाया जाता है, जोकि यहाँ के एक महान चिकित्सक की जन्म तिथि के साथ–साथ उनकी मृत्यु की तिथि भी है। उनका नाम डॉ बिधान चंद्र रॉय था।

ब्राज़ील –

यहाँ 18 अक्टूबर को छुट्टी के रूप में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे मनाया जाता है, यह कैथोलिक चर्च सेंट ल्यूक का जन्मदिवस है. जोकि वहां के एक महान डॉक्टर थे।

क्यूबा –

यहाँ कार्लोस जुआन फिनले के जन्मदिन मनाने के लिए 3 दिसंबर को राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे छुट्टी के रूप में मनाया जाता है। ये क्यूबा के चिकित्सक और वैज्ञानिक थे जिन्होंने पीले बुखार का शोध किया था, और इसके लिए वे पहचाने गये थे।

ईरान –

ईरान में इस दिन को 23 अगस्त के दिन मनाया जाता है जोकि वहां के महान डॉक्टर एविसेना का जन्मदिवस था।

अमेरिका –

अमेरिका में यह 30 मार्च को मनाया जाता है, जोकि वह दिन है जिस दिन चिकित्सकों की सेवा को सालाना मान्यता प्राप्त होती है। इस दिन को मनाने का विचार डॉ चार्ल्स बी. आलमंड एवं उनकी पत्नी यूडोरा ब्राउन आलमंड को आया था। और यह दिन सर्जरी में सामान्य एनेस्थीसिया के उपयोग की पहली सालगिरह थी। दरअसल 30 मार्च सन 1942 को जेफरसन, जॉर्जिया में डॉ क्रावफोर्ड लॉन्ग ने जेम्स वेनेबल नामक एक मरीज को बेहोश करने के लिए ईथर का उपयोग किया। और बिना दर्द के उनकी गर्दन से ट्यूमर निकाला।

वियतनाम –

यहाँ 28 फरवरी सन 1955 को डॉक्टर्स डे की स्थापना की। तब से यह इस तारीख को या इसके आसपास की तारीख को मनाया जाता है।

नेपाल –

नेपाल देश में भी 4 मार्च के दिन डॉक्टर्स डे मनाया जाता है. नेपाल मेडिकल एसोसिएशन की स्थपना के बाद, नेपाल ने हर साल इस दिन को आयोजन किया। इस दिन डॉक्टर–रोगी संचार, क्लिनिकल इलाज और समुदाय आधारित स्वास्थ्य प्रचार पर देखभाल के बारे में चर्चा की जाती है।

उद्देश्य (Objectives)

कोई भी व्यक्ति हो हर किसी के जीवन में एक डॉक्टर अहम भूमिका निभाता है। जहाँ एक तरफ लोगों के लिए डॉक्टर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, और दूसरी तरफ डॉक्टर्स भी अपने मरीजों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करते हैं। ऐसे में उनका सम्मान हमारे लिए गर्व की बात होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से भारत सरकार ने इसे एक जागरूकता अभियान के रूप में शुरू किया है, जो कि एक वार्षिक उत्सव है और यह आम लोगों को डॉक्टर्स की भूमिका, महत्व एवं उनके द्वारा की गई अनमोल देखभाल के बारे में जागरूक होने में मदद करता है।

डॉक्टर्स का यह वार्षिक उत्सव सभी डॉक्टर्स एवं चिकित्सकों के लिए प्रोत्साहन का दिन होता है। यह दिन उन डॉक्टर्स की आंख खोलने का दिन है, जो अपने प्रोफेशन के प्रति ईमानदार नहीं है। इस दिन को मनाने से वे अपने पेशे की ओर प्रतिबद्धता की कमी के कारण अपने असफल करियर से उठने के लिए जागृत हुए हैं।

कभी–कभी आम और गरीब लोग, गैर जिम्मेदार और गैर–व्यावसायिक डॉक्टर्स के गलत साथ में फंस जाते हैं जो उन डॉक्टर्स के खिलाफ सार्वजनिक हिंसा और विरोध का कारण बन जाता है। यह जागरूकता अभियान सभी डॉक्टर्स को एक ही स्थान पर आकर्षित करने का एक शानदार तरीका है, इससे उन्हें जीवन रक्षा मेडिकल प्रोफेशन की दिशा में जिम्मेदारी के एक ट्रैक में लाया जा सकता है।

यह दिन का उत्सव पूरे प्रोफेशनल डॉक्टर्स जिन्होंने रोगियों के जीवन को बचाने के लिए अपने महान प्रयास किये हैं। उनका सम्मान करने एवं विशेष रूप से उनके प्रयासों और भूमिकाओं का जश्न मनाने के लिए समर्पित किया गया है। यह उनके दिन, उनके प्यार, स्नेह और उनके रोगियों की अनमोल देखभाल के लिए धन्यवाद देने का एक दिन है। इसलिए इस दिन को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है।

कैसे मनाया जाता है (How to Celebrate)

इस दिन को लोग अपने–अपने तरीके से मनाते हैं। किन्तु कुछ संगठनों द्वारा इसे निम्न तरीके से मनाया जाता है-

डॉक्टर्स द्वारा दिए गये योगदान से परिचित होने के लिए सरकारी और निजी स्वास्थ्य संगठनों में विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। इसे विशेष रूप से ‘उत्तरी कोलकाता एवं उत्तर–पूर्वी कोलकाता सामाजिक एवं कल्याण संगठन के रोटरी क्लब’ द्वारा मनाया जाता है, जोकि डॉक्टर्स डे के इस भव्य उत्सव के लिए हर साल एक बड़ा इवेंट आयोजित करता है।

इस दिन चिकित्सा प्रोफेशन के विभिन्न पहलूओं जैसे स्वास्थ्य जाँच, इलाज, रोकथाम, रोग का उचित उपचार आदि इसी तरह के कई मुद्दों के बारे में चर्चाएँ करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।

इस दिन हेल्थ केयर संगठनों द्वारा कई स्वास्थ्य केन्द्रों और सार्वजनिक स्थानों पर आम जनता के लिए कुछ चिकित्सा जाँच शिविर आयोजित किये जाते हैं, जोकि बिलकुल मुफ्त होते हैं।

इसके अलावा इस दिन गरीबों एवं वरिष्ठ नागरिकों के बीच हेल्थ स्टेटस, हेल्थ काउंसलिंग, हेल्थ पोषण पर बातचीत और पुरानी बीमारियों की जागरूकता का आंकलन करने के लिए जनरल स्क्रीनिंग टेस्ट शिविर भी आयोजित किये जाते हैं।

हर किसी के जीवन में डॉक्टर्स की महत्वपूर्ण भूमिकाओं के बारे में जागरूक करने के लिए मुफ्त में ब्लड टेस्ट, रैंडम शुगर टेस्ट, ईसीजी, ईईजी, ब्लड प्रेशर चेकअप आदि गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।

अधिक युवा छात्रों को डेडिकेटेड मेडिकल प्रोफेशन की तरफ प्रोत्साहित करने के लिए स्कूलों और कॉलेजों के स्तर पर कुछ गतिविधियां आयोजित की जाती है, जोकि मेडिकल टॉपिक्स पर चर्चा, क्विज प्रतियोगिता, खेल गतिविधियाँ, मेडिकल प्रोफेशन को मजबूत और अधिक जिम्मेदार बनाने के लिए नई और प्रभावी शैक्षिक रणनीतियां लागू करना एवं क्रिएटिव ज्ञान के लिए छात्रों को वैज्ञानिक उपकरण का लाभ पहुंचाना आदि है।

जुलाई की 1 तरीख को अधिकतर मरीज अपने डॉक्टर्स को धन्यवाद करते हुए उन्हें ग्रीटिंग कार्ड्स, प्रशंसा कार्ड, ईकार्ड्स, फूलों के गुलदस्ते, मेल के माध्यम से ग्रीटिंग मेसेज आदि देते हैं। स्वास्थ्य केन्द्रों, अस्पतालों, नर्सिंग होम या डॉक्टर्स द्वारा घरों पर विशेष मीटिंग, पार्टी एवं डिनर का आयोजन किया जाता है, ताकि मेडिकल प्रोफेशन के लिए डॉक्टर्स के दिन और उनके योगदान के महत्व को याद किया जा सके। इस तरह से इस विशेष दिन को अलग–अलग तरह के आयोजन कर मनाया जाता है।

इस तरह से यह दिन उन डॉक्टर्स का दिन होता है जोकि मानव जीवन की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य होना चाहिए ।

#DoctorsDayHistoryInHindi#DoctorsDayAbout#WhenandWhereDoctorsDayisCelebrated#Objective#DoctorsDay

Related posts:

Hindu Calendar Jyeshta Month 2023 | हिंदी पंचांग ज्येष्ठ मास
Hindu Calendar Vaishakh Month 2023 | हिंदी पंचांग वैशाख मास 2023
Hindu Calendar Chaitra Month 2023 | हिंदी पंचांग चैत्र मास
Hindu Calendar Margashirsha Month 2021 | हिंदी पंचांग मार्गशीर्ष मास
Ahoi Ashtami Wishes Images In Hindi
Hindu Calendar Kartik Month 2021 | हिंदी पंचांग कार्तिक मास
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस उद्देश्य, महत्त्व, थीम , इतिहास और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के तरी...
हिंदी पंचांग भादप्रद मास | Hindu Calendar Bhadprad Month 2021
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस इतिहास | बाघ के 10 रोचक तथ्य
लोन लेने के फायदे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme