Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
विश्व महासागर दिवस का इतिहास, उद्देश्य और महत्व

विश्व महासागर दिवस का इतिहास, उद्देश्य और महत्व

Posted on June 7, 2021June 7, 2021 by Viveka Goyal

World Ocean Day History | विश्व महासागर दिवस का इतिहास, उद्देश्य और महत्व – विश्व महासागर दिवस मनाने का प्रमुख कारण विश्व में महासागरों के महत्त्व और उनकी वजह से आने वाली चुनौतियों के बारे में विश्व में जागरूकता पैदा करना है। दुनियाभर में हर साल 8 जून को विश्व महासागर दिवस (World Ocean Day) मनाया जाता है। इस खास दिन पर हमारे जीवन में महासागरों द्वारा निभाई गई भूमिका के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है। विश्व महासागर दिवस का मकसद समुद्र की साफ-सफाई के प्रति जागरूकता फैलाना है।

  • World Ocean Day Images

हमारे जीवन में समुद्र का अहम हिस्सा है। यह दिन संयुक्त राष्ट्र द्वारा रोजमर्रा की जिंदगी में महासागरों की भूमिका को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। इस खास मौके पर लोग समुद्र तट की सफाई और इससे जुड़े कई आयोजनों में भाग लेते हैं। अधिकांश ऑक्सीजन, हवा, भोजन समुद्र प्रदान करते हैं, इसके साथ ही हमारी जलवायु को भी स्थिर रखने में मदद करते हैं। वहीं मानवीय घटनाओं के वजह से समुद्री वातावरण को खतरों का सामना करना पड़ रहा है।

विश्व महासागर दिवस का इतिहास, उद्देश्य और महत्व

महासागरों में गिरने वाले प्लास्टिक प्रदूषण के वजह से महासागर धीरे-धीरे अपशिष्ट होते जा रहे हैं। इससे समुद्री जीवों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। वे गलती से प्लास्टिक को अपना भोजन समझ लेते हैं जिससे उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है।

विश्व महासागर दिवस मनाने का उद्देश्य 

विश्व महासागर दिवस मनाने का प्रमुख कारण विश्व में महासागरों के महत्त्व और उनकी वजह से आने वाली चुनौतियों के बारे में विश्व में जागरूकता पैदा करना है।  इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके जीवन में महासागरों के महत्व के बारे में बताना है। इसके अतिरिक्त महासागर से जुड़े पहलुओं, जैसे -खाद्य सुरक्षा, जैव-विविधता, पारिस्थितिक संतुलन, सामुद्रिक संसाधनों के अंधाधुंध उपयोग, जलवायु परिवर्तन आदि पर प्रकाश डालना है।

विश्व महासागर दिवस का महत्व (Importance Of World Ocean Day)

दुनिया की लगभग 30 प्रतिशत आबादी तटीय इलाकों में रहती है और उनका जनजीवन पूरी तरह इसी पर निर्भर है। विशाल महासागर से पेट्रोलियम के साथ ही अनेक संसाधन भी प्राप्त होते हैं। इसके अलावा मौसम में आनेवाले बदलाव और जलवायु परिवर्तन की जानकारी प्रदान करने में भी महासागरों का अहम योगदान होता है।

जिस दर से हम अपने महासागरों को प्रदूषित कर रहे हैं यह काफी चिंताजनक है। इस खास दिन पर समुद्री जीवन को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों जैसे अपतटीय तेल ड्रिलिंग और प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने की आवश्यकता है। वहीं विश्व महासागर दिवस पर लोग साथ आते हैं और समुद्र की सुरक्षा को लेकर चर्चा करते हैं ताकी हमारी आने वाली पीढ़ी महासागरों के महत्व को समझ सकें और वह इन्हें बचाने में अपना योगदान दे सकें।

विश्व महासागर दिवस का इतिहास (World Ocean Day History)

पहला विश्व महासागर दिवस 08 जून 2009 को मनाया गया था। यह दिवस साल 1992 में रियो डी जनेरियो में हुए ‘पृथ्वी ग्रह’ नामक फोरम में प्रतिवर्ष विश्व महासागर दिवस मनाने के फैसले के बाद और साल 2008 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा इस संबंध में आधि‍कारिक मान्यता दिए जाने के बाद मनाया जाने लगा। यह दिन अंतरराष्ट्रीय बिरादरी के समक्ष महासागरों की वजह से आने वाली चुनौतियों के बारे में जागरूकता फैलाने का अवसर देता है।

Related posts:

Hindu Calendar Jyeshta Month 2023 | हिंदी पंचांग ज्येष्ठ मास
Hindu Calendar Vaishakh Month 2023 | हिंदी पंचांग वैशाख मास 2023
Hindu Calendar Chaitra Month 2023 | हिंदी पंचांग चैत्र मास
Hindu Calendar Margashirsha Month 2021 | हिंदी पंचांग मार्गशीर्ष मास
Hindu Calendar Kartik Month 2021 | हिंदी पंचांग कार्तिक मास
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस उद्देश्य, महत्त्व, थीम , इतिहास और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के तरी...
हिंदी पंचांग भादप्रद मास | Hindu Calendar Bhadprad Month 2021
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस इतिहास | बाघ के 10 रोचक तथ्य
World Ocean Day Images
World Red Cross Day Images

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/15/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme