Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

दुनिया के 10 रियल सुपर ह्यूमन जिनमे है अदभुत शक्तियां

Posted on March 7, 2015November 15, 2016 by Pankaj Goyal

10 Real Life Super People with Amazing Power: दुनिया में सुपर हीरो की कहानियां हमेशा से सुनी-सुनाई जाती रही हैं, लेकिन आपको यह जानकार ताज्जुब हो सकता है कि ऐसे कई सुपर हीरो असल ज़िन्दगी में भी हैं। इनमें से ज्यादातर सुपर हीरो के पास जन्म से ही ऐसी अजीबोगरीब शक्ति है जिसे साइंटिस्ट भी नहीं समझ पाए हैं। आज इस लेख में हम आपको 10 ऐसे ही रियल लाइफ सुपर हीरो के बारे में बताएंगे।

1. मिस्टर टीथ (King Tooth, Rathakrishnan Velu)

10 Real Life Super People with Amazing Power,  Hindi, Information, Jankari, History, Story, Kahani, 1. मिस्टर टीथ (King Tooth, Rathakrishnan Velu)

मलेशिया के रहने वाले राथाकृष्णन वेलु का दांत इन्हें सुपर पावर का खिताब देता है। वेलु अपने दांत से पूरी ट्रेन खींचते हैं। इसके लिए दुनिया भर का कई रिकॉर्ड इनके नाम हो चुका है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक, वेलु ने 2008 में 260 टन वजन वाली ट्रेन को 13 फीट तक अपने दांतों से खींचा।

2. मिस्टर ईटर (Mister Eat-it-All, Michel Lotito)

2. मिस्टर ईटर (Mister Eat-it-All, Michel Lotito), Hindi, Information, Jankari, History, Story, Kahani,

फ्रांस के माइकल लोटिटो के पेट की मोटाई एक औसत आदमी के पेट से दोगुनी है। इनके पेट में पचाने की अद्धुत शक्ति है। माइकल अब तक मेटल, ग्लास, और प्लास्टिक खाकर पचा चुके हैं।

3. लायन विस्पर (The Lion Whisperer, Kevin Richardson)

 3. लायन विस्पर (The Lion Whisperer, Kevin Richardson), Hindi, Information, Jankari, History, Story, Kahani,

साउथ अफ्रीका में रहने वाले केविन रिचर्डसन के पास ऐसी शक्ति है कि वे खूंखार जानवरों से बातचीत कर सकते हैं। शेर, चीता और ऐसे ही कई खूंखार जंगली जानवरों के बेहद पास जाकर वे इशारों में बात करते हैं। केविन इन जानवरों के साथ खेलते भी हैं।

4. टॉर्चर किंग (The Torture King, Tim Cridland)

4. टॉर्चर किंग (The Torture King, Tim Cridland), Hindi, Information, Jankari, History, Story, Kahani,

अमेरिका के टिम क्रिडलैंड के शरीर में ऐसी शक्ति है कि उन्हें कभी दर्द नहीं होता। इनके उपर दुनिया के कई वैज्ञानिकों ने स्टडी की, लेकिन किसी को इसके पीछे की वजह समझ नहीं आई। अमेरिका में टिम इस क्षमता को शो में भी पेश करते हैं।

5. आई पॉपिंग मैन (The Eye-Popping Man, Claudio Pinto)

5. आई पॉपिंग मैन (The Eye-Popping Man, Claudio Pinto), Hindi, Information, Jankari, History, Story, Kahani,

ब्राजील में रहने वाले क्लॉडियो पिंटो के पास ऐसी पावर है कि वे अपनी आंखों को 4 सेंटीमीटर तक बाहर निकाल लेते हैं। मतलब करीब 95 फीसदी आंख बाहर आ जाती है। दुनिया में कोई दूसरा व्यक्ति अब तक ऐसा नहीं कर सका है। इसलिए पिंटो को सुपर पावर माना जाता है।

6. रबर ब्वॉय (The Rubberboy, Daniel Browning Smith)

6. रबर ब्वॉय (The Rubberboy, Daniel Browning Smith), Hindi, Information, Jankari, History, Story, Kahani,

अमेरिका में रहने वाला डेनियल ब्राउनिंग स्मिथ को लोग रबर ब्वॉय के नाम से भी जानते हैं। इनका शरीर ही इन्हें सुपर पावर बनाता है। स्मिथ अपने शरीर को जैसे चाहें, वैसे मोड़ सकते हैं। इन पर अमेरिका में कई टीवी सीरियल भी बनाए गए हैं।

7. द ब्रेन (The Incredible Brain, Daniel Tammet)

7. द ब्रेन (The Incredible Brain, Daniel Tammet), Hindi, Information, Jankari, History, Story, Kahani,

लंदन में रहने वाले डेनिल टैमेट अंग्रेजी राइटर हैं। लेकिन इनकी मेमोरी पावर इतनी ज्यादा है कि इन्होंने वर्ल्ड मेमोरी चैम्पियनशिप में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। पल भर में भारी भरमक मैथेमैटिकल इक्वेशन सुलझाने के लिए भी इन्हें जाना जाता है।

8. आवाज से देखने वाला (The Boy who can “see” with sound, Ben Underwood)

8. आवाज से देखने वाला (The Boy who can "see" with sound, Ben Underwood), Hindi, Information, Jankari, History, Story, Kahani,

रेटिना कैंसर की वजह से अमेरिका के बेन अंडरवुड की तीन साल की उम्र में आंख निकालनी पड़ी। लेकिन इसके बाद बेन ने आवाज के जरिए आसपास मौजूद चीजों को समझने में महारत हासिल कर ली। बेन ने बिना किसी सहायता के एक सामान्य आदमी की तरह बाकी जिंदगी जी। 2009 में कैंसर के एक दूसरे हमले में उनकी मौत हो गई।

9. द मैन हू नेवर स्लीप्स (The Man who doesn’t Sleep, Thai Ngoc)

9. द मैन हू नेवर स्लीप्स (The Man who doesn't Sleep, Thai Ngoc), Hindi, Information, Jankari, History, Story, Kahani,

वियतनाम के 64 साल के थाई एन साल 1973 के बाद कभी सोए नहीं हैं। लेकिन इनके शरीर पर इसका कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ा। थाई पर भी दुनिया के वैज्ञानिकों ने रिसर्च किया है, लेकिन कोई साफ-साफ कारण नहीं जान सका। इसके बाद कई लोग इन्हें सुपर पावर ह्यूमन मान चुके हैं।

10. मैग्नेटिक मैन (The Magnetic Man, Liew Thow Lin)

10. मैग्नेटिक मैन (The Magnetic Man, Liew Thow Lin), Hindi, Information, Jankari, History, Story, Kahani,

मलेशिया के 70 साल के लिऊ थो लिन अपने शरीर के पास किसी भी मेटल ऑब्जेक्ट को खींच सकते हैं। लिऊ के पास इतनी मैग्नेटिक पावर है कि वे इससे कारों को भी कंट्रोल कर लेते हैं।

Other Similar Posts-

  • Natasha – एक रसियन लड़की, जिसकी आँखों में है X-Ray विज़न
  • प्राचीन विशव में इन 10 क्रूरतम तरीकों से दी जाती थी नरबलि
  • हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में आज भी महिलाएं करती है बहु पति विवाह
  • दुनिया के 10 अजीबो गरीब रस्मोरिवाज
  • स्काई बुरिअल(Sky Burial) – एक विभित्स अंतिम संस्कार किर्या – लाश के छोटे छोटे टुकड़े कर खिला देते हैं गिद्धों को

Tag- Hindi, News, Information, History, Story, Itihas, Kahani, Real life super hero, Human with amazing power,

Related posts:

उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
दुनिया की सबसे जहरीली मछली, जिसका एक बूंद जहर पूरा शहर मिटा सकता है
Paise Wala Ped | पैसे वाला पेड़ | इस पेड़ पर लगे है दुनियाभर के हज़ारों सिक्के
OMG! इंडोनेशिया में एक लड़का 2 साल से दे रहा है अंडे, डॉक्टर्स भी हुए हैरान
भारत के 10 प्रसिद्ध गुरूद्वारे | Famous Gurdwaras in India
क्यों पैदा होते हैं ट्रांसजेंडर
इस बार में इंसान का कटा अंगूठा मिलाकर पी जाती है शराब
प्राचीन काल में प्याज के होते थे ये अनोखे यूज़
इस सीरियल किलर का सिर 150 सालों से रखा है प्रिज़र्व, जानिए क्यों
यहां खुला है दुनिया का पहला सेक्स स्कूल, सिखाएंगे छात्रों को बेहतर प्रेमी बनना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme