Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

विशव के 14 वीयर्ड आइलैंड (14 Weird Island Of World)

Posted on November 9, 2014April 27, 2016 by Pankaj Goyal

14 World’s Weird Island Stories in Hindi : जब हमारे सामने आइलैंड का जिक्र आता है तो आंखों के सामने चारों और पानी से घिरे किसी हरे-भरे दृश्य की कल्पना उभर आती है। लेकिन हर आइलैंड खूबसूरत ही हो यह जरुरी नहीं है।  आज इस लेख में हम आपको 14 वीयर्ड आइलैंड के बारे में बताएँगे।  इनमे से किसी आइलैंड पर खरगोशों का राज चलता है तो किसी पर ज़हरीले सांपों की हुकूमत, किसी पर केकड़ों का राज चलता है तो किसी पर खारे पानी के दैत्याकार मगरमच्छों का, कोई आइलैंड शापित है तो कोई आइलैंड डरावना जबकि एक आइलैंड तो ऐसा है जहाँ ज़िंदा रहने के लिए आपको मास्क लगाना पड़ता है।  तो आइये जानते है ऐसे ही अजीबो-गरीब द्वीपों के बारे में।

1. शापित इटेलियन आईलैंड (Cursed Italian Island) :-Cursed Italian Island History, Story & Information in Hindi
इटली का आईसोला ला गैओला आईलैंड को शापित माना जाता है। शापित इसलिए कि इस आईलैंड के सभी ऑनर की किसी ना किसी कारणवश मौत हो गई या फिर उनका भारी नुकसान हुआ। 1920 में स्विस ऑनर हैन्स ब्राउन की अचानक मृत्यु हो गई और उनकी बॉडी एक कारपेट में लिपटी हुई मिली। इसी तरह जर्मनी के ओटो ग्रूनबैक की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने हुई। इस आईलैंड के एक अन्य ऑनर जो कि इंडस्ट्रलिस्ट थे, ने स्विटजरलैंड के मेंटल अस्पताल में सुसाइड कर लिया। मल्टी बिलिनियर पॉल गेटी ने इस आईलैंड को खरीदा तो उनके ग्रेंड सन का किडनेप हो गया। वहीं इस आईलैंड के आखिरी खरीदार को इंश्योरेंस में फ्रॉड करने के जुर्म में जेल भेजा गया।

2. रैबिट आईलैंड – जापान (Rabbit Island -Japan) :-Rabbit Island -Japan History, Story & Information in Hindi
ओक्यूनोसहिमा आईलैंड को रैबिट आईलैंड भी कहा जाता है। यहां हजारों की संख्या में खरगोश रहते हैं। बता दें कि इस आईलैंड को जापान द्वारा दूसरे विश्व युद्ध में उपयोग होने वाले केमिकल हथियारों को बनाने दी जगह बनाई थी। आईलैंड में 1929 और 1945 के बीच जापानीज सैनिकों द्वारा यहां गुप्त रूप से 6 हजार टन जहरीली गैस बनाई गई। इस गैस का परीक्षण करने के लिए ढेर सारे खरगोशों को यहां लाया गया था। अब यह आईलैंड टूरिस्ट रिसोर्ट के लिए पॉपुलर है।

3. जहाजों और जंगली घोड़ों का द्वीप (Island of Shipwrecks and Wild horses) :-Island of Shipwrecks and Wild horses History, Story & Information in Hindi
सेबल द्वीप, नोवा स्कोटिया से 100 मील की दूरी पर स्थित है। इस द्वीप की लंबाई 42 किमी है और यह 1.5 किमी चौड़ा है। इस आईलैंड पर 475 जहाज है और यह द्वीप 400 जंगली घोड़ों का घर माना जाता है। यह आईलैंड पूरी तरह से कभी बस नहीं पाया। 20 जून 2013 को इसे कनाडा का 43वां नेशनल पार्क घोषित किया गया।

4. ब्राजील का स्नेकआईलैंड ( Snake Island of Brazil) :-Snake Island of Brazil History, Story & Information in Hindi
इलहा डी क्विमाडा ग्रांड का निक नेम स्नेक आयलैंड भी है। यह ब्राजील के साओ पालो द्वीप का तट है। इसे गोल्डन लांसहेड सर्प की प्रजाति का घर कहा जाता है।  यहाँ पर इन सांपो कि संख्या इतनी अधिक है कि हर एक वर्ग मीटर में पांच सांप रहते है यानि कि आपके सिंगल बेड जितनी जगह में दस साँप और डबल बेड जितनी जगह में बीस सांप। इस सांप कि गिनती विशव के सबसे जहरीले सांपो में होती है। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है इस सांप के काटने से आदमी 10  से 15 मिनट के अंदर मर जाता है। पुरे ब्राज़िल मे साँपो के काटने से होने वाली मौतों में से 90 प्रतिशत मौतों के लिए यही सांप जिम्मेदार है। वर्तमान में ब्राजील की नेवी ने लोगों के यहां घुसने पर प्रतिबंध लगा रखा है। वर्षो पहले स्नेक आइलैंड पर रहने वाले एक मात्र परिवार की खौफनाक कहानी यहाँ पढ़े

5. शापित पाल्मयार आईलैंड (Cursed Palmyra Island) :-Cursed Palmyra Island History, Story & Information in Hindi
यह आईलैंड भी एक तरह से शापित आईलैंड है। हवाई और अमेरिकन सामोउ हाईवे पर स्थित इस शापित आईलैंड का कोई स्थाई निवासी नहीं है। यहां पर वन्य जीवन है। इस जगह के बारे में कहा जाता है कि यहां पर 1798 से कई अलौकिक घटनाएं होती रही है। 1977 में रिचर्ड टेलर नामक एक व्यक्ति ने यहां समय बीताया था और उन्हें महसूस हुआ कि यहां पर भूतप्रेतों का निवास है। 1974 में इस द्वीप पर दोहरा हत्याकांड भी हो चुका है।

6. केकड़ों का आईलैंड (Crabs Island) :-Crabs Island History, Story & Information in Hindi
क्रिस्मस आईलैंड इंडियन ओशन में स्थित है। 135 स्क्वायर किमी में स्थित इस आईलैंड का पता 1643 में चला था। इस आईलैंड पर 14 प्रजातियों के लाल केकड़े रहते हैं, जिनकी संख्या 120 मिलियन के करीब है। इस आईलैंड का 63 फीसदी हिस्सा ऑस्ट्रेलियन नेशनल पार्क के रूप में सुरिक्षत कर रखा है।

7. वॉलकैन आईलैंड (Vulcan Island) :-Vulcan Island History, Story & Information in Hindi
फिलिपींस में स्थित है वॉलकैन आईलैंड। लुजोन झील के किनारे बसे फिलिपिओ आईलैंड के अंदर ज्वालामुखी है। ज्वालामुखी के शीर्ष पर बने बेसिन को काल्डेरा कहा जाता है। काल्डेरा पानी से भरा गहरा गड्ढा है और इस गड्ढे को दुनिया का सबसे बड़ा माना जाता है।

8. डॉल आईलैंड – मैक्सिको (Doll Island – Mexico) :-Doll Island - Mexico History, Story & Information in Hindi
मैक्सको सिटी से 17 मील साउथ में Xochimilco canals में एक छोटा सा आइलैंड है जिसका नाम “La Isla de la Munecas” है पर अब यह डॉल्स आइलैंड  (The Island Of dolls) के नाम से जाना जाता है। वास्तव में यह आइलैंड एक फलोटिंग गार्डन (तैरता हुआ बगीचा) है जिसे कि मेक्सिको में चिनमपा ( Chinampa )  कहते है।इस आइलैंड कि खासियत यह है कि इस आइलैंड पर सैकड़ों कि संख्या में डरावनी और टूटी फूटी डॉल्स लटकी हुई है। यह आइलैंड 1990 में लोगो कि नज़र में आया जब मेक्सिको सरकार ने Xochimilco canals कि सफाई का काम शुरू किया और कुछ कर्मचारी सफाई करते हुए इस आइलैंड पहुचे। इस आईलैंड के ऑनर डॉन जूलियन थे। वे इस आईलैंड के बारे में जानने के लिए अपना परिवार छोड़कर यहां रहने आए और तकरीबन 50 साल तक यहीं रहे।  अब बात यह आती है कि इतनी सारी डॉल्स इस आइलैंड पर पहुची कैसे, उन्हें यहाँ पर किसने लटकाया और इसके पीछे कारण क्या है ? इसकी कहानी भी बड़ी रौचक (इंटरेस्टिंग) है। डॉल आइलैंड की रोचक कहानी यहाँ पढ़े – डॉल्स आइलैंड कि कहानी )

9. कैट आईलैंड (Cat Island) :-Cat Island History, Story & Information in Hindi
तसहिरोजीमा आईलैंड को कैट आईलैंड भी कहा जाता है, जो सीनोमैकी सिटी मियागी में स्थित है। इस कैट आईलैंड में 100 लोग निवास करते थे। बिल्लियों को यहां जापान के ईडो पीरियड यानी 18वीं, 19वीं शताब्दी के दौरान लाया गया था। यहां पर धीरे-धीरे मानव आबादी कम होती गई और बिल्लियों की आबादी बढ़ती गई। टूरिस्ट यहां अप्रैल और नवंबर महीने में कैट शेप केबिन में आकर ठहरते हैं।

10. सीप आइलैंड (Shell Island) : –Shell Island History, Story & Information in Hindi
फडिऊथ आइलैंड जो कि पश्चिम अफ्रीका में सेनेगल कोस्ट के पास हैं। इसे लोग प्यार से शैल आइलैंड (Shell island)* भी कहते है क्योकि  इस आइलैंड पर करोड़ों  कि संख्या में सीपियां इकठ्ठी हो चुकी है हालात यह है कि आप यहाँ पर जहाँ भी नज़र दौड़ाएंगे आपको सीपियां ही सीपियां नज़र आएँगी। यहाँ पर रास्ते सीपियों से बने है, मकानों कि दीवारों में सीपियां लगी है यहाँ तक कि कब्र भी सीपियों से बनी हुई है। (*  वैसे शैल आइलैंड अधिकृत रूप से एक दूसरे आइलैंड का नाम है जहा कि शैल कि सबसे अधिक प्रजातिया पायी जाती है। ) ( यह भी पढ़े – फडिऊथ – एक अनोखा द्वीप (आइलैंड) – जो बना है करोड़ों सीपियों से )

11. मियाकेजीमा इजू आइलैंड – जापान  (Miyakejima Izu Island – Japan) :-Miyakejima Izu Island - Japan, History, Story & Information in Hindi
जापान में स्थित इस आइलैंड में न्यूक्लियर दुर्घटनाओं के अलावा यहां भूकंप की घटनाएं भी खूब होती है। यहां ओयामा ज्वालामुखी (Oyama Volcano) फूटता रहता है। इसके कारण लोग यहां स्वच्छ सांस भी नहीं ले सकता है। इस आइलैंड पर जिन्दा रहने के लिए हमेशा गैस मास्क लगा के रखना पड़ता है  क्योकि यहाँ के वातावरण में ज़हरीली गैसों कि मात्रा सामान्य से बहुत अधिक स्तर तक पहुच गयी है।  इस तरह इस द्वीप में एक नहीं बल्कि कई खतरे हैं।  मियाकेजीमा इजू आइलैंड के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे।

12. राम्री द्वीप (Ramree Island) : –Ramree Island History, Story & Information in Hindi
यह द्वीप बर्मा के नजदीक स्थित है। इस द्वीप को गिनीज ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में इस बात के लिए जगह मिली है, कि यहां के खतरनाक जानवरों ने सबसे अधिक लोगों को नुकसान पहुंचाया है। इस द्वीप में खारे पानी कि कई झीलें हैं और ये खतरनाक मगरमच्छों (Crocodiles)  से भरी हुई हैं।
द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापानी सेना के 1000 जवान ब्रिटिश सैनिकों से बचने के लिए इस द्वीप में पहुंच गए, लेकिन उन में से अधिकतर इस आइलैंड पर रहने वाले खतरनाक मगरमच्छों (Crocodiles)का शिकार बन गए कहते है कि आइलैंड से केवल 20 सैनिक ही ज़िंदा वापस आये थे। जापानी सैनिकों की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी यहाँ पढ़े

13. सेबल आइलैंड – जहाजों का भक्षण करने वाला (Sable Island – The Devourer Of Ships) :-Sable Island - The Devourer Of Ships History, Story & Information in Hindi
कनाडा के हैलिफैक्स पार्ट के पास यह द्वीप धुंध में लगातार छिपा रहता है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि जैसे यह शिकार की तलाश में हमेशा चौकन्ना बना रहता है। खाड़ी की गर्म हवाएं लेब्राडोर की ठंडी हवाएं यहां मिलती हैं। तेज तूफानी हवाओं और ऊंची लहरों के बीच यह द्वीप लगभग दिखाई नहीं देता है। इससे कई जहाज यहां दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। इसकी बालू मिट्टी का रंग समुद्र के पानी की तरह बदल जाता है। इसे दुनिया के सबसे खतरनाक स्थानों में से एक माना जाता है। (यह भी पढ़े – धरती कि 10 सबसे खतरनाक जगह )

14. श्रापित आइलैंड – मिलफोर्ड (Cursed Island – Milford) :-Cursed Island - Milford History, Story & Information in Hindi
अमेरिका में मिलफोर्ड के पास एक छोटा सा  द्वीप है इस पुरे द्वीप को श्रापित माना जाता है।  मैक्सिकन सम्राट गुआजमोजिन ( Mexican Emporer Guatmozin) का धन 1721 में चोरी हो गया था और उसे यहां मल्लाहों ने छिपा दिया था। 1850 में यहां कुछ लोग खजाने की तलाश में पहुंचे तो प्रेत्माओं ने उन्हें मार दिया। उनके यहां पहुंचते ही हड्डियों के ढांचों से आग की लपटे निकलने लगी थी। यहां पर आज तक किसी को खजाना नहीं मिल सका। वहां जाने की कोशिश करने वाले बताते हैं कि वहां रहस्यम लाइट्स दिखाई देती है  और अजीब-अजीब आवाजें सुनाई देती।  (यह भी पढ़े –  5 श्रापित खजाने : जो भी गया ढूंढने उसकी हो गई मौत ))

अन्य इंटरेस्टिंग लेख :-
10 अद्भुत और विचित्र सेक्स रिकॉर्ड
प्राचीन विशव के सात आश्चर्य
दुनिया के 10 सबसे बेहतरीन देश
दुनिया के 10 अजीबो गरीब रस्मोरिवाज
पांच रहस्यमय ढांचे : जिनका सच आज तक नहीं जान पायी दुनिया

Related posts:

लंदन के 7 बेहतरीन दार्शनिक स्थल
Coronavirus: कैलिफोर्निया में कोरोना संक्रमित होने पर मिलते हैं 94 हजार रुपए
उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
दुनिया की सबसे जहरीली मछली, जिसका एक बूंद जहर पूरा शहर मिटा सकता है
Paise Wala Ped | पैसे वाला पेड़ | इस पेड़ पर लगे है दुनियाभर के हज़ारों सिक्के
OMG! इंडोनेशिया में एक लड़का 2 साल से दे रहा है अंडे, डॉक्टर्स भी हुए हैरान
क्यों पैदा होते हैं ट्रांसजेंडर
इस बार में इंसान का कटा अंगूठा मिलाकर पी जाती है शराब
प्राचीन काल में प्याज के होते थे ये अनोखे यूज़
इस सीरियल किलर का सिर 150 सालों से रखा है प्रिज़र्व, जानिए क्यों

1 thought on “विशव के 14 वीयर्ड आइलैंड (14 Weird Island Of World)”

  1. Pingback: विश्व के ऐसे स्थान जिनका रहस्य अब तक नहीं सुलझा है …. – Shine Himachal

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/18/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme