Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

एलिजाबेथ बाथरी – कुंवारी लड़कियों को मारकर नहाती थी उनके खून से

Posted on August 25, 2014April 18, 2017 by Pankaj Goyal

Elizabeth Bathory Story & History in Hindi : एलिजाबेथ बाथरी को इतिहास की सबसे खतरनाक और वहशी महिला सीरियल किलर के तौर पर जाना जाता है। जिसने 1585 से 1610 के दौरान, अपनी जवानी को बरकरार रखने के लिए अपने महल में 600 से ज्यादा लड़कियों की हत्या कर उनके खून से स्नान किया।

Hindi, Real, True, Sacchi, Historical, Story, Stories, News, Kahani, of, Elizabeth Bathory, Serial Killer, Top most,

कौन थी एलिजाबेथ बाथरी :
एलिजाबेथ बाथरी हंगरी साम्राज्य के ऊंचे रसूख वाले बाथरी परिवार से ताल्लुक रखती थी। उसकी शादी फेरेंक नैडेस्‍डी नाम के शख्‍स से हुई थी और वह तुर्कों के खिलाफ युद्ध में हंगरी का राष्‍ट्रीय हीरो था। जब तक वह जिंदा था तब भी एलिजाबेथ लड़कियों को अपना शिकार बनाती थी, लेकिन 1604 में पति की मौत के बाद उसके जुर्म की इंतिहा हो गई थी। एलिजाबेथ बाथरी स्‍लोवानिया के चास्चिस स्थित अपने महल में रहती थी तथा उसने वही सारी घटनाओं को अंजाम दिया था।

कुंवारी लड़कियों को प्रताड़ित करके देती थी मौत :
एलिजाबेथ बाथरी के दिमाग में यह फितूर था की यदि वो कमसिन कुंवारी लड़कियों के खून से स्नान करेगी तो सदैव जवान बानी रहेगी। उसके इसी फितूर ने उसको दुनिया  की नंबर एक सीरियल किलर बना दिया। उसके इस काम में उसके तीन नौकर भी उसका साथ देते थे।  चुकी वी एक ऊंचे रसूख वाली औरत थी इसलिए वो आसपास के गाँवों की गरीब लड़कियों को अपने महल में अच्छे पैसो पर काम करने का लालच देकर बुला लेती थी। लेकिन महल में आते ही लड़कियों के बुरे दिन शुरू हो जाते थे। वहां पर उन्हें मौत से पहले बुरी तरह प्रताड़ित किया जाता था। बर्बरता से उनकी पिटाई की जाती थी, उनके हाथों को जला या काट दिया जाता था। कई बार वह लड़कियों के चेहरे या शरीर के दूसरे अंगों का मांस दांतों से काटकर निकाल लेती थी। और अंत में उनकी हत्या कर उनका खून एक टब में इकठ्ठा कर लिया जाता जिसमे एलिजाबेथ बाथरी स्नान करती।

Elizabeth Bathory Story & History in Hindi
लोवानिया के चास्चिस में स्थित में एलिजाबेथ बाथरी का महल

1610 में किया गया गिरफ्तार :
शुरू में तो एलिजाबेथ बाथरी गरीब परिवार की लड़कियों को ही अपना शिकार बनाती थी लेकिन जब इलाके में लड़कियों की तादाद कम हो गई तो उसने ऊंचे परिवार की लड़कियों को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया। कभी कभार एलिजाबेथ बाथरी के चंगुल से कुछ लड़कियां निकल कर भागने में भी सफल हो जाती थी।  जब गाँव वालो को लगातार ऐसी लड़कियों के द्वारा बाथरी के कारनामो का पता चला तो उन्होंने हंगरी के राजा से इसकी शिकायत करी।  यह 1610 की बात है। फलस्वरूप हंगरी के राजा ने सत्य की जांच करने के लिए अपने लोगों का एक दल भेजा।

Elizabeth Bathory ki Hindi Kahani
लोवानिया के चास्चिस में स्थित में एलिजाबेथ बाथरी का महल

जांच दल ने जब महल की जांच की तो वो खुद हैरान रह गए। उन्हें महल में लड़कियों की कई विकृत लाशें तथा कई ज़िंदा लडकिया बेड़ियों में जकड़ी हुई मिली। उन लड़कियों के बयान तथा वहां से बच निकलने में सफल रही लड़कियों के बयान के आधार पर जांच दल ने एलिजाबेथ बाथरी को तीनो नौकरों सहित गिरफ्तार कर लिया। तीनों नौकरों को तो मौत की सजा दे दी गई पर एलिजाबेथ बाथरी के खानदान को देखते हुए उसे मौत तो नहीं दी गई पर उसे उसके ही महल के एक कमरे में क़ैद कर दिया गया। जहाँ पर की चार साल बाद 21 अगस्त 1614 को उसकी मौत हो गई।  21 अगस्त 2014 को उसकी मौत के 400 साल पुरे हो गए है।

Bathory Wine
एलिजाबेथ की मौत के 400 साल पूरे होने के बाद ‘बाथरी ब्‍लड’ नाम से वाइन की ब्रिकी फिर शुरू की गई थी पर विरोध के बाद इसे बंद कर दिया गया था।

पीड़ित लड़कियों की सही संख्या का नहीं है पता :
अपनी 25 साल की हैवानियत के दौरान एलिजाबेथ बाथरी ने कितनी लड़कियों को अपना शिकार बनाया इसकी कोई पुख्ता जानकारी तो नहीं हैं पर विभिन्न रिपोर्टों में यह संख्या 300 से लेकर 650 के बीच बताई गई हैं।

बन चुकी है कई हॉलीवुड फिल्में :
एलिजाबेथ बाथरी के जीवन के ऊपर अब तक कई हॉलीवुड फिल्में बन चुकी है। इसके अलावा इसके ऊपर कई बेस्टसेलर बुक्स भी लिखी जा चुकी है।  कहाँ तो यहाँ तक जाता है की आयरलैंड के उपन्‍यासकार ब्राम स्‍टोकर ने बाथरी के विषय से ही प्रेरित होकर 1897 में ड्रैकुला उपन्‍यास लिखा था।

5
चास्चिस के चौराहे पर लगाईं गई एलिजाबेथ बाथरी की मूर्ति

स्थानीय लोग करते है बाथरी से नफरत :
चास्चिस शहर के पुराने लोग बाथरी के इतिहास से नफरत करते हैं और वर्तमान पीढ़ी को उसके बारे में जानने की ज्‍यादा दिलचस्‍पी नहीं है। हाल में ही शहर के चौराहे पर जब बाथरी की मूर्ति लगाई गई थी तो उसका काफी विरोध हुआ था।

Other Real True Stories :
  • एनाबेल डॉल – एक भुतिहा, शापित गुड़िया कि सच्ची क़हानी 
  • सच्ची कहानी – एक भारतीय राजकुमारी जो बनी दुनिया की जांबाज जासूस
  • भूपत सिंह चौहाण – इंडियन रॉबिन हुड – जिसे कभी पुलिस पकड़ नहीं पायी
  • कहानी हाड़ा रानी की – जिसने खुद अपने हाथो से अपना शीश काटकर पति को भिजवाया था निशानी के रुप में
  • 1972 एंडीज फ्लाइट डिजास्टर – इंसानी हौसलों और मजबूरियों कि रियल स्टोरी – जिन्दा रहने के लिए खानी पड़ी अपनी साथियों कि लाशें

Tag : Hindi, Real, True, Story, Kahani, Elizabeth Bathory, Serial Killer,

Related posts:

विश्व महासागर दिवस का इतिहास, उद्देश्य और महत्व
उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
दुनिया की सबसे जहरीली मछली, जिसका एक बूंद जहर पूरा शहर मिटा सकता है
नागपंचमी की पौराणिक कथाएं
National Doctors Day History In Hindi, How to Celebrate?, When and Where Doctors Day is Celebrated
लघु कथा - भोग का फल | Laghu Katha - Bhog Ka Phal
रानी कर्णावती की कहानी और इतिहास
अप्रैल फूल डे का इतिहास | April Fool Day History In Hindi
शकुंतला-दुष्यंत की कहानी | Shakuntala Dushyant Story
Paise Wala Ped | पैसे वाला पेड़ | इस पेड़ पर लगे है दुनियाभर के हज़ारों सिक्के

1 thought on “एलिजाबेथ बाथरी – कुंवारी लड़कियों को मारकर नहाती थी उनके खून से”

  1. Arun kumar Raaz says:
    September 25, 2016 at 2:18 pm

    kripya alizabeth par bani filmo ke naam bataye?

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/19/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme