ग़ज़ल – तो देखते (To Dekhte)
तो देखते (To Dekhte)
उनकी अदाएँ उनके मोहल्ले में चलते तो देखते,
वो भी कभी यूँ मेरे क़स्बे से गुज़रते तो देखते।
बस दीद की उनकी ख़ाहिश लेकर भटकता हूँ शहर में,
लेकिन कभी तो वह भी राह गली में दिखते तो देखते।
केवल बहाना है यह मेरा चाय पीना उस चौक पे,
सौदा-सुलफ़ लेने वह भी घर से निकलते तो देखते।
हर रोज़ उनको बिन देखे ही लौट आने के बाद मैं,
अफ़सोस करता हूँ कि थोड़ा और ठहरते तो देखते।
मैं बा-अदब ठहरा था जब गुज़रे थे वो मेरे पास से,
ऐ ‘अर्श’ उस दिन ही गर आँखें चार करते तो देखते।
– अमित राज श्रीवास्तव ‘अर्श’

Related posts:
स्वाभिमान - गज़ल
स्वाभिमान ही पहचान है
स्वाभिमान की गज़ल -आचार्य डॉ अजय दीक्षित
ग़ज़ल - इक लगन तिरे शहर में जाने की लगी हुई थी
पुष्प वाटिका में सीया राम - मनीष नंदवाना 'चित्रकार'
सुनो तो मुझे भी ज़रा तुम -अमित राज श्रीवास्तव
ग़ज़ल - इश्क़ से गर यूँ डर गए होते
मनीष नंदवाना 'चित्रकार' राजसमंद द्वारा रचित रचनाओं का संग्रह
समधी का खत - आचार्य डा.अजय दीक्षित "अजय"
उड़ान से पहले - बस्ती कुम्हारों की Basti kumharon ki
Waah behtareen ghazal… Awesome