ग़ज़ल – इश्क़ से गर यूँ डर गए होते (Ishq Se Gar Yun Dar Gaye Hote)
ग़ज़ल
इश्क़ से गर यूँ डर गए होते
इश्क़ से गर यूँ डर गए होते,
छोड़ कर यह शहर गए होते।
मिल गए हमसफ़र से हम वर्ना,
आज तन्हा किधर गए होते।
होश है इश्क़ में ज़रूरी अब,
बे-ख़ुदी में तो मर गए होते।
यूँ कभी याद चाय की आती,
और हम तेरे घर गए होते।
वक़्त मिलता नहीं हमे अब तो,
‘अर्श’ थोड़ा ठहर गए होते।
– अमित राज श्रीवास्तव “अर्श”

Related posts:
स्वाभिमान - गज़ल
स्वाभिमान ही पहचान है
स्वाभिमान की गज़ल -आचार्य डॉ अजय दीक्षित
ग़ज़ल - इक लगन तिरे शहर में जाने की लगी हुई थी
ग़ज़ल - तो देखते (To Dekhte) - अमित राज श्रीवास्तव 'अर्श'
पुष्प वाटिका में सीया राम - मनीष नंदवाना 'चित्रकार'
सुनो तो मुझे भी ज़रा तुम -अमित राज श्रीवास्तव
मनीष नंदवाना 'चित्रकार' राजसमंद द्वारा रचित रचनाओं का संग्रह
समधी का खत - आचार्य डा.अजय दीक्षित "अजय"
उड़ान से पहले - बस्ती कुम्हारों की Basti kumharon ki