Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Adi Vinayaka Temple

आदि विनायक मंदिर – इस एक मात्र मंदिर में इंसान के चेहरे में है श्रीगणेश की मूर्ति

Posted on June 28, 2018 by Pankaj Goyal

Adi Vinayaka Temple History In Hindi | Story | Kahani | Information |  वैसे तो सभी मंदिरों में भगवान गणेश के गजमुख स्वरुप की प्रतिमा स्थापित की जाती है। पर दक्षिण भारत में स्तिथ एक मंदिर इसका अपवाद है। यह है तमिलनाडु में स्तिथ आदि विनायक मंदिर, जहाँ भगवान गणेश का चेहरा इंसान स्वरुप में है। यह दुनिया का एक मात्र मंदिर है जहाँ भगवान गणेश गजमुखी न होकर इंसान स्वरुप में है।

Adi Vinayaka Temple

इसके साथ ही इसकी एक खूबी और है। ये ऐसा एक मात्र गणेश मंदिर भी है जहां लोग अपने पितरों की शांति कराने के लिए पूजन करने आते हैं। यहां की लोक मान्यता है कि इस जगह पर भगवान श्रीराम ने भी अपने पूर्वजों की शांति के लिए पूजा की थी। जिस परंपरा के चलते आज भी कई भक्त अपने पूर्वजों की शांति के लिए यहां पूजा करने आते हैं।

तमिलनाडु में मौजूद ये मंदिर भले ही बहुत भव्य ना हो लेकिन ये अपनी इस खूबी के लिए जाना जाता है। सामान्यतः पितृदोष के लिए नदियों के किनारे तर्पण की विधि की जाती है लेकिन इस मंदिर की खूबी के कारण इस जगह का नाम ही तिलतर्पणपुरी पड़ गया है। इस मंदिर के कारण यहां दूर-दूर से लोग अपने पितरों के निमित्त पूजन कराने आते हैं।

कहाँ स्तिथ है मंदिर – तमिलनाडु के कुटनूर से लगभग 2 कि.मी. की दूरी पर तिलतर्पण पुरी नाम की एक जगह है, यहीं पर भगवान गणेश का यह आदि विनायक मंदिर है।

क्या होता है तिलतर्पण पुरी का अर्थ – इस जगह का नाम तिलतर्पण पुरी पड़ने के पीछे एक खास कारण है। तिलतर्पण पुरी शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है, पहला- तिलतर्पण और दूसरा पुरी। तिलतर्पण का अर्थ होता है- पूर्वजों को समर्पित और पुरी का अर्थ होता है- शहर, यानि इस जगह का मतलब ही है पूर्वजों को समर्पित शहर।

Adi Vinayaka Temple History In Hindi

मंदिर में मौजूद है भगवान शिव का भी मंदिर – इस जगह पर भगवान गणेश के नरमुखी रूप से साथ-साथ भगवान शिव का भी मंदिर है। मंदिर के बीच में भगवान शिव का मंदिर है और शिव मंदिर से बाहर निकलते ही भगवान गणेश का नरमुखी मंदिर देखा जा सकता है।

सरस्वती मंदिर के लिये भी प्रसिद्ध है यह धाम – भगवान गणेश के नरमुखी मंदिर के लिये यह धाम प्रसिद्ध है, लेकिन यहां आने वाले श्रद्धालु सरस्वती मंदिर के दर्शन किये बगैर नहीं जाते हैं। इस सरस्वती मंदिर को कवि ओट्टकुठार ने बनवाया था। इसी मंदिर परिसर में भगवान शिव का भी मंदिर है, जिससे बाहर निकलते ही भगवान गणेश का नरमुखी मंदिर है।

भारत के मंदिरों के बारे में यहाँ पढ़े –  भारत के अदभुत मंदिर
सम्पूर्ण पौराणिक कहानियाँ यहाँ पढ़े –पौराणिक कथाओं का विशाल संग्रह

भगवान गणेश से सम्बंधित अन्य अद्भुत मंदिर

  • पाताल भुवनेश्वर गुफा मंदिर: मान्यता है की यहां रखा है भगवान गणेश का कटा हुआ सिर
  • अदभुत गणेश प्रतिमा – दंतेवाड़ा में 3000 फ़ीट की ऊँचाई पर  स्थापित 10 वि सदी की गणेश प्रतिमा
  • अष्टविनायक (Ashtavinayak) – गणेश जी के आठ अति प्राचीन मंदिर, जहाँ है स्वयंभू गणेश जी
  • चमत्कारिक कनिपक्कम गणपति मंदिर (आंध्रप्रदेश) – लगातार बढ़ा रहा है मूर्ति का आकार
  • उच्ची पिल्लयार मंदिर- मान्यता है की यहां विभीषण ने किया था श्रीगणेश पर वार, जानिए क्यों

Related posts:

जटोली शिव मंदिर - पत्थरों को थपथपाने पर आती है डमरू की आवाज
विश्व का एकमात्र अर्धनारीश्वर शिवलिंग, होता है शिव और मां पार्वती मिलन, Ardhanarishwar Shivling of K...
क्वारैंटाइन मंदिर राजस्थान, राजस्थान में एक ऐसा मंदिर जहां पार्वतीजी होम क्वारैंटाइन में और महादेव क...
गड़ियाघाट माता मंदिर - माता के इस मंदिर में नदी के पानी से जलती है अखंड ज्योत
सिंहाचलम मंदिर - यहाँ पर वराह और नृसिंह अवतार का सयुंक्त रूप विराजित है माँ लक्ष्मी के साथ
12 ज्योतिर्लिंग और उनसे जुडी ख़ास बातें
अष्टभुजा धाम | Ashtbhuja Dham | इस मंदिर में बिना सिर वाली मूर्तियों की होती है पूजा
रामदेवरा मंदिर, रूणिचा धाम- बाबा रामदेव (रामापीर) का समाधी स्थल
चंद्रकेश्वर मंदिर- एक अनूठा मंदिर जहां पानी में समाएं हैं भगवान शिव, च्यवन ऋषि ने की थी स्थापना
इन कारणों से मंदिर जाना स्वास्थ्य के लिए होता है अच्छा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/18/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme