Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Somnath Jyotirlinga in Hindi

12 ज्योतिर्लिंग और उनसे जुडी ख़ास बातें

Posted on February 13, 2018 by Pankaj Goyal

12 Jyotirlinga And Their Facts In Hindi | भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग माने जाते हैं। मान्यता है कि इन12 ज्योतिर्लिंगों में भगवान शिव स्वयं ज्योति रूप में विराजमान हैं। शिवपुराण में सभी 12 ज्योतिर्लिंगों का सही क्रम और उनसे जुड़ी खास जानकारी वर्णित है। यहां हम आपको 12 ज्योतिर्लिंगों का सही क्रम और उनसे जुड़ी खास बातें बता रहे हैं।

1. सोमनाथ ज्योतिर्लिंग (Somnath Jyotirlinga) :-12 Jyotirlinga And Their Facts In Hindiगुजरात के सौराष्ट्र में स्थित सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की स्थापना स्वयं चंद्रदेव ने की थी। कहते हैं इसे अब तक 17 बार नष्ट किया गया है और हर बार इसका पुनर्निर्माण किया गया।

2. मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (Mallikārjuna Jyotirlinga) :-Mallikārjuna Jyotirlinga in Hindiआंध्रप्रदेश में कृष्णा नदी के तट पर श्रीशैल पर्वत पर स्थित इस मंदिर का महत्व भगवान शिव के कैलाश पर्वत के समान माना जाता है। कहते हैं कि इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने मात्र से ही सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है।

3. महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग (Mahakaleshwar Jyotirlinga) :-Mahakaleshwar Jyotirlinga in Hindiमध्य प्रदेश के उज्जैन में क्षिप्रा नदी के तट पर स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की विशेषता है कि ये एकमात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग है। यहां की भस्मारती विश्व भर में प्रसिद्ध है।

4. ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (Omkareshwar Jyotirlinga) :-Omkareshwar Jyotirlinga in Hindiमध्य प्रदेश में नर्मदा किनारे मान्धाता पर्वत पर स्थित इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन से पुरुषार्थ चतुष्टय (धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष) की प्राप्ति होती है। यह ज्योतिर्लिंग औंकार अर्थात ऊं का आकार लिए हुए है।

5. केदारनाथ ज्योतिर्लिंग (Kedarnath Jyotirlinga) :-Kedarnath Jyotirlinga in Hindiहिमालय की केदारनाथ नामक चोटी पर यह ज्योतिर्लिंग को महिष रूपी (भैंसे की आकृति) भगवान शिव की पीठ माना जाता है। महिष रूप शिव के बाकी 4 अंग हिमालय के अन्य 4 तीर्थों में स्थापित माने जाते हैं।

6. भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग (Bhimashankar Jyotirlinga) :- Bhimashankar Jyotirlinga in Hindiमहाराष्ट्र के पुणे जिले में सह्याद्रि नामक पर्वत पर स्थित भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग को लेकर मान्यता है कि जो पूरी श्रद्धा से इस मंदिर में सुबह सूर्य निकलने के बाद दर्शन करता है, उसके सात जन्मों के पाप दूर हो जाते हैं।

7. विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग (Kashi Vishawanath Jyotirlinga) :- Kashi Vishawanath Jyotirlinga in Hindiकहते हैं काशी में स्थित यह शिवलिंग प्रलय काल में इस नगर की रक्षा करेगा, प्रलय के समय भी इस शहर को कोई नुकसान नहीं होगा। बताया जाता है कि हिमालय को छोड़कर भगवान शिव ने यहीं अपना निवास बनाया था।

8. त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग (Trimbakeshwar Jyotirlinga) :-Trimbakeshwar Jyotirlinga in Hindi
महाराष्ट्र के नासिक से 30 किमी पश्चिम में गोदावरी नदी के पास बसे इस ज्योतिर्लिंग में भगवान शिव के साथ भगवान विष्णु और ब्रह्मा भी लिंग रूप में स्थापित हैं।

9. बैजनाथ ज्योतिर्लिंग (Vaidyanath Jyotirlinga) :- Vaidyanath Jyotirlinga in Hindiबिहार के दुमका नामक जनपद में स्थापित यह ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में सबसे छोटा शिवलिंग है। यहां का शिवलिंग भूमि से मात्र 4 अंगुलि जितना ही ऊंचा है।

10. नागेश्वर ज्योतिर्लिंग (Nageshvara Jyotirlinga) :- Nageshvara Jyotirlingaगुजरात में द्वारकापुरी से 17 मील दूर स्थापित इस ज्योतिलिंग को लेकर मान्यता है कि यह ज्योतिर्लिंग जमीन से लगभग सात फुट नीचे तक गहरा है।

11. रामेश्वर ज्योतिर्लिंग (Rameshwaram Jyotirlinga) :- Rameshwaram Jyotirlinga in Hindiतमिलनाडु राज्य के रामनाथपुरम् नामक स्थान पर बसे इस शिवलिंग की स्थापना खुद भगवान राम ने की थी। यहां के शिवलिंग पर केवल गंगोत्री या हरिद्वार से लाया गया जल ही चढ़ाया जाता है।

12. घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग (Ghushmeshwar Jyotirlinga) :- Ghushmeshwar Jyotirlinga in Hindiमहाराष्ट्र के बेरुल गांव में बसे इस ज्योतिर्लिंग के पास शिवालय नाम का एक सरोवर है। कहते हैं इसी सरोवर में शिव ने अपनी भक्त घुश्मा के पुत्र को पुनः जीवित कर दिया था।

भारत के मंदिरों के बारे में यहाँ पढ़े –   भारत के अदभुत मंदिर
पौराणिक कहानियाँ यहाँ पढ़े – पौराणिक कथाओं का विशाल संग्रह

कुछ अन्य अदभुत मंदिर

  • ये है विदेशों में स्तिथ 10 प्रसिद्ध और भव्य शिव मंदिर
  • भारत के प्रसिद्ध 16 हनुमान मंदिर
  • चमत्कारिक भूतेश्वर नाथ शिवलिंग – हर साल बढ़ती है इसकी लम्बाई
  • ममलेश्वर महादेव मंदिर – यहां है 200 ग्राम वजनी गेहूं का दाना – पांडवों से है संबंध
  • अनोखा शिवलिंग – महमूद गजनवी ने इस पर खुदवाया था कलमा

Related posts:

जटोली शिव मंदिर - पत्थरों को थपथपाने पर आती है डमरू की आवाज
विश्व का एकमात्र अर्धनारीश्वर शिवलिंग, होता है शिव और मां पार्वती मिलन, Ardhanarishwar Shivling of K...
क्वारैंटाइन मंदिर राजस्थान, राजस्थान में एक ऐसा मंदिर जहां पार्वतीजी होम क्वारैंटाइन में और महादेव क...
गड़ियाघाट माता मंदिर - माता के इस मंदिर में नदी के पानी से जलती है अखंड ज्योत
सिंहाचलम मंदिर - यहाँ पर वराह और नृसिंह अवतार का सयुंक्त रूप विराजित है माँ लक्ष्मी के साथ
आदि विनायक मंदिर - इस एक मात्र मंदिर में इंसान के चेहरे में है श्रीगणेश की मूर्ति
अष्टभुजा धाम | Ashtbhuja Dham | इस मंदिर में बिना सिर वाली मूर्तियों की होती है पूजा
रामदेवरा मंदिर, रूणिचा धाम- बाबा रामदेव (रामापीर) का समाधी स्थल
चंद्रकेश्वर मंदिर- एक अनूठा मंदिर जहां पानी में समाएं हैं भगवान शिव, च्यवन ऋषि ने की थी स्थापना
इन कारणों से मंदिर जाना स्वास्थ्य के लिए होता है अच्छा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/15/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme