Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

संत कबीर की प्रेरक कहानी | गृह क्लेश का कारण

Posted on May 23, 2017June 21, 2018 by Pankaj Goyal

Sant Kabir Das Story In Hindi | संत कबीर रोज सत्संग किया करते थे। दूर दराज से लोग उनकी बात सुनने आते थे। एक दिन सत्संग खत्म होने पर भी एक आदमी बैठा ही रहा। कबीर ने इसका कारण पूछा तो वह बोला, मुझे आपसे कुछ पूछना है।

मैं गृहस्थ हूं, घर में सभी लोगों से मेरा झगड़ा होता रहता है। मैं जानना चाहता हूं कि मेरे यहां गृह क्लेश क्यों होता है और वह कैसे दूर हो सकता है ?

यह भी पढ़े – गुरु शिष्या कथा : जब एक शिष्या से हुआ गुरु को सत्य का ज्ञान

Sant Kabir Das Story, Hindi, Kahani, Moral Story, Prerak Kahani,

कबीर थोड़ी देर चुप रहे फिर उन्होंने अपनी पत्नी से कहा- लालटेन जलाकर लाओ! कबीर की पत्नी लालटेन जला कर ले आई। वह आदमी भौंचक देखता रहा। सोचने लगा इतनी दोपहर में कबीर ने लालटेन क्यों मंगाई!

थोड़ी देर बाद कबीर बोले- कुछ मीठा दे जाना! ’इस बार उनकी पत्नी मीठे के बजाय नमकीन देकर चली गई। उस आदमी ने सोचा कि यह तो शायद पागलों का घर है। मीठा के बदले नमकीन, दिन में लालटेन। वह बोला, ‘कबीर जी मैं चलता हूं।’

कबीर ने पूछा, ‘आपको अपनी समस्या का समाधान मिला या अभी कुछ संशय बाकी है ? ’वह व्यक्ति बोला, ‘ मेरी समझ में कुछ नहीं आया।

’कबीर ने कहा, ‘ जैसे मैंने लालटेन मंगवाई तो मेरी घरवाली कह सकती थी कि तुम क्या सठिया गए हो। इतनी दोपहर में लालटेन की क्या जरूरत। लेकिन नहीं, उसने सोचा कि जरूर किसी काम के लिए लालटेन मंगवाई होगी।

मीठा मंगवाया तो नमकीन देकर चली गई। हो सकता है घर में कोई मीठी वस्तु न हो। यह सोचकर मैं चुप रहा। इसमें तकरार क्या ? आपसी विश्वास बढ़ाने और तकरार में न फंसने से विषम परिस्थिति अपने आप दूर हो जाती है।

उस आदमी को हैरानी हुई । वह समझ गया कि कबीर ने यह सब उसे बताने के लिए किया था।

कबीर ने फिर कहा,’ गृहस्थी में आपसी विश्वास से ही तालमेल बनता है। आदमी से गलती हो तो औरत संभाल ले और औरत से कोई त्रुटि हो जाए तो पति उसे नजर अंदाज कर दे। यही गृहस्थी का मूल मंत्र है …..

Other Similar Stories-

  • प्रेरक कहानी- अनोखा पात्र जो कभी नहीं भर सकता
  • बोध कथा – लोमड़ी की तरह नहीं, शेर की तरह बनो
  • ऊंची उड़ान – Motivational Story in Hindi
  • Hindi Devotional Story: प्रभु की प्राप्ति किसे होती हैं ?
  • प्रेरक कहानी – चार कीमती रत्न

Related posts:

नागपंचमी की पौराणिक कथाएं
लघु कथा - भोग का फल | Laghu Katha - Bhog Ka Phal
शकुंतला-दुष्यंत की कहानी | Shakuntala Dushyant Story
लोक कथा - काम और कर्तव्य में अंतर
भक्त के भाव की मर्यादा बचाने के लिए, हनुमानजी ने दिया स्वयं प्रमाण
कहानी रानी पद्मनी (पद्मावती) की | Rani Padmani Story & History
कहानी गायत्री साधक मौनी बाबा की
Hindi Story | पुरुषार्थी की सदैव विजय होती है
नैतिक कहानी | एक वेश्या - एक सन्यासी
नागपंचमी की कहानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme