Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

इगुनगुन – यह कहलाते है ज़िंदा भूत, मान्यता है कि इनके छूने से हो जाती है मौत

Posted on May 13, 2017 by Pankaj Goyal

Egungun – These Called Living Ghosts : पश्चिम अफ्रीका का एक छोटा सा देश है, बेनिन। अफ्रीकी काले जादू वूडू की शुरुआत यहीं से हुई थी। बेनिन में इगुनगुन नाम की एक सीक्रेट सोसायटी है। इसके सदस्यों को ‘जिंदा भूत’ कहा जाता है।

Egungun - These Called Living Ghosts, Secret Society Of Benin, South Africa, Hindi, Information, Jankari, History, Stroy, Kahani,

माना जाता है कि ये इगुनगुन किसी अन्य व्यक्ति को छू भी लें, तो वह व्यक्ति तो तत्काल मरेगा ही, इगुनगुन की भी मौत हो जाएगी।

इगुनगुन लबादा ओढ़ने के साथ ढेर सारे रंग-बिरंगे कपड़े भी पहनते हैं। ये अपने चेहरे को ढंके रहते हैं, ताकि इनकी पहचान छुपी रहे।

इगुनगुन का मुख्य काम होता है, गांव वालों के आपसी विवादों में फैसला सुनाना। माना जाता है कि इन पर मृत पूर्वज ‘आते’ हैं और इनके माध्यम से अपनी राय देते हैं। इसलिए इगुनगुन का फैसला ईश्वर का संदेश और अंतिम माना जाता है।

किसी विवाद को सुलझाने के लिए एक से ज्यादा इगुनगुन बैठते हैं। ये बहुत ऊंचे स्वर और अस्पष्ट शब्दों में बोलते हैं।

इगुनगुन के साथ कुछ माइंडर, यानी चेतावनी देने वाले लोग भी चलते हैं। ये भी उनकी सोसायटी के सदस्य होते हैं। उनके हाथों में छड़ी होती है। चूंकि माना जाता है कि इगुनगुन से टच हो जाने से भी व्यक्ति और इगुनगुन, दोनों की मौत हो जाती है, इसलिए ये माइंडर लोगों और इगुनगुन के बीच एक निश्चित दूरी बनाकर चलते हैं। यहां तक कि इगुनगुन कहीं बैठकर आराम भी करते हैं, तो माइंडर पहरा देते रहते हैं।

इनके ग्रुप के साथ ढोल-नगाड़े बजाने वाले लोग भी होते हैं। इगुनगुन ढोल की थाप पर डांस भी करते हैं।

इगुनगुन कभी अपनी वास्तविक पहचान नहीं बताते। इगुनगुन के स्पर्श से मौत होने का डर इतने गहरे तक है कि लोग अनजाने में टच हो जाने पर भी दहशत में आ जाते हैं।

Related posts:

लंदन के 7 बेहतरीन दार्शनिक स्थल
Coronavirus: कैलिफोर्निया में कोरोना संक्रमित होने पर मिलते हैं 94 हजार रुपए
उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
दुनिया की सबसे जहरीली मछली, जिसका एक बूंद जहर पूरा शहर मिटा सकता है
Paise Wala Ped | पैसे वाला पेड़ | इस पेड़ पर लगे है दुनियाभर के हज़ारों सिक्के
जयगढ़ फोर्ट के खजाने की मिस्ट्री | खजाने के लिए इंदिरा गांधी ने खुदवा दिया था किला
इस सीरियल किलर का सिर 150 सालों से रखा है प्रिज़र्व, जानिए क्यों
यहां खुला है दुनिया का पहला सेक्स स्कूल, सिखाएंगे छात्रों को बेहतर प्रेमी बनना
श्रीलंका में आज भी मौजूद है रामायणकालीन ये स्थान
अगर आपकी उम्र है 18 से ज्यादा तो ही आप जा सकते है इन जगहों पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme