Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

ये है भारत के वो शहर जो बसे है देवता या राक्षस के नाम पर

Posted on September 26, 2016May 24, 2017 by Pankaj Goyal

These Indian Cities Name Based on God or Demon: भारत एक ऐसा देश हैं जहां हर धर्म व भाषा के लोग मिल-जुलकर रहते हैं। यहां कुछ शहरों के नाम मुस्लिम शासकों के तो कुुछ हिंदू पौराणिक पात्रों के आधार पर रखे गए हैं, आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही शहरों के बारे मे जिनके नाम हिंदू देवी- देवताओं व पौराणिक ग्रंथों में वर्णित राक्षसों के नाम पर रखे गए हैं…

अवश्य पढ़े– एक राक्षस ‘गयासुर’ के कारण गया बना है मोक्ष स्‍थली

These Indian Cities Name Based on God or Demon

1. पंजाब के जलंधर शहर का नाम जालंधर के नाम पर रखा गया है। कहा जाता है ये देवी लक्ष्मी के साथ समुद्र मंथन से निकला था।

2. मनाली का नाम मनु स्मृति लिखने वाले ऋषि मनु के नाम पर रखा गया है।

3. इंदौर का नाम पहले इंदूर था। ये नाम इंद्रेश्वर मन्दिर के नाम पर रखा था। ब्रिटिश काल में ये नाम बदल दिया गया।

4. चंडीगढ़ का नाम मां के योद्धा स्वरूप चंडी देवी पर रखा गया। चंडीगढ़ का शाब्दिक अर्थ देवी चंडी का किला है।

5. तिरुवनन्तपुरम का नाम पधनाभस्वामी मन्दिर के मुख्य देवता अनंत भगवान के नाम पर रखा गया है।

6. जबलपुर का नाम रामायण के जाबालि ऋषि के नाम पर रखा गया है। एक अन्य मान्यता के अनुसार जबल का मतलब पर्वत भी होता है।

7. कानपुर का प्राचीन नाम कान्हपुर था। कहते है इस शहर का नाम महाभारत के पात्र सूर्य पुत्र कर्ण के नाम पर रखा गया है।

8. मुम्बई का नाम यहां के प्रसिद्ध मुंबा देवी मंदिर के नाम पर रखा गया है। मुंबा शब्द महा और अम्बा से मिलकर बना है।

9. तंजावुर या तंजौर का नाम हिन्दू पौराणिक कथाओं के दानव तंजान के नाम से लिया गया है। ये शहर बृहदेश्वर मन्दिर के लिए प्रसिद्ध है।

10. हिन्दू पौराणिक ग्रन्थों के अनुसार मैसूर का नाम राक्षस महिषासुर के नाम पर रखा गया है। वही महिषासुर जिसका वध चंडी ने किया था।

11. मंगलौर का नाम शहर के मंगलादेवी मन्दिर के नाम पर रखा गया है।

12. हिमाचल की राजधानी शिमला का नाम कालिका देवी के अवतार श्यामला देवी के नाम पर रखा गया है। जिसे ब्रिटिशकाल में शिमला किया गया।

13. हरिद्वार का अर्थ है हरि का द्वार यानी भगवान तक पहुंचने का दरवाजा। हरिद्वार को चार धामों का प्रवेश द्वार माना गया है।

14. गया का नाम राक्षस गयासुर के कारण पड़ा है। उन्हें भगवान विष्णु ने वरदान दिया था की ये जगह आज से तेरे नाम से जानी जायेगी। यहां पर प‌िंडदान और श्राद्ध करने वाले को पुण्य और प‌िंडदान प्राप्त करने वाले को मुक्त‌ि म‌िल जाएगी।

भारत के मंदिरों के बारे में यहाँ पढ़े –  भारत के अदभुत मंदिर
सम्पूर्ण पौराणिक कहानियाँ यहाँ पढ़े –पौराणिक कथाओं का विशाल संग्रह

Other Similar Posts:-

  • भारत के 8 पवित्र पर्वत
  • भारत के 10 बड़े और मशहूर धार्मिक मेले
  • भारत के प्रमुख तीर्थ – 51 शक्ति पीठ, 12 ज्योतिर्लिंग, 7 सप्तपुरी और 4 धाम
  • घर के मंदिर में ध्यान रखनी चाहिए यह 20 बातें
  • ये है भारत के 5 पवित्र सरोवर, मान्यता है की यहाँ स्नान करने से मिलता है मोक्ष

Related posts:

झंडा फहराने के दिशानिर्देश नियम और महत्वपूर्ण जानकारी
उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
यहाँ औरतें 5 दिन रहती है निर्वस्त्र, जानिये क्यों ?
व्हिसलिंग विलेज जहां सिर्फ सीटी बजाकर एक-दूसरे को बुलाते हैं लोग
10 प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थ | 10 Famous Bodh Tirth
जानिये "कहां राजा भोज और कहाँ गंगू तेली" के पीछे की कहानी
समर्थ स्वामी जगजीवन साहब के आवाह्न से श्री कोटवाधाम अभरन कुंड में त्रिवेणी अवतरण
लंका मीनार - भाई-बहिन एक साथ नहीं जा सकते इस मीनार के ऊपर
इन जगहों पर घटी थी रामायण से सम्बंधित महत्वपूर्ण घटनाएं
भारत के 10 प्रसिद्ध गुरूद्वारे | Famous Gurdwaras in India

1 thought on “ये है भारत के वो शहर जो बसे है देवता या राक्षस के नाम पर”

  1. Rupesh patil says:
    October 3, 2016 at 3:24 am

    very nice

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme