Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

चीन का श्रवण कुमार- दोनों हाथ नहीं फिर भी लकवा ग्रस्त माँ की दिलोजान से करता है सेवा

Posted on September 1, 2015July 20, 2016 by Pankaj Goyal

Shravan kumar of China – Real Hindi Inspirational Story : चीन के चोंगकिंग निवासी 48 वर्षीय चेन जिनयिन दुनिया के सामने ऐसी मिसाल पेश कर रहा, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। चेन के दोनों हाथ नहीं हैं फिर भी वह 91 साल की मां की सेवा समर्पित होकर कर रहा है। चेन के हाथ नहीं फिर भी वह मुंह में चम्मच दबाकर पैरालिसिस ग्रस्त मां को खाना खिलाता है।

Shravan kumar of China - Real Hindi Inspirational Story

48 वर्षीय चेन जिनयिन अपने मुंह में चम्मच दबाकर पैरालिसिस ग्रस्त मां को खाना खिलाता है।

 Real Hindi Motivational Story

चेन को अपने दोनों हाथ सात साल की उम्र में करंट लगने के कारण गंवाना पड़े थे। 20 साल में उसके पिता की मौत हो गई। उसके कुछ समय बाद ही उसके बड़े भाई गरीबी के कारण घर छोड़ के चले गए। तब इस घर में केवल वह और उसकी माँ ही रह गए।

Real Hindi Story

इनके पास एक छोटा सा जमीन का टुकड़ा है जिस पर वो खेती करते है तथा कुछ भेड़ पालते है। चेन भी अपनी माँ के साथ खेत और घर का हर छोटा बड़ा काम किया करता था। जब तक माँ स्वास्थ्य थी चेन की ज़िन्दगी ठीक चल रही थी।

Sachhi Hindi Kahani

लेकिन अब मां का बुढ़ापा है। जब से उसकी मां बीमार हुई है, जिंदगी उसके लिए और कठिन हो गई। किसी ने उससे कहा कि तुम अपनी माँ को यही छोड़ कर शहर चले जाओ और भीख मांगना शुरू करो, तो वह नाराज हो गया और कहा कि वह इस तरह से पैसा नहीं कमा सकता और ना ही अपनी माँ को इस हालत में छोड़ के जा सकता है।

95

उसने कहा की जब तक वो स्वास्थ्य थी उसने मेरी सेवा करी अब मेरी बारी है उसकी सेवा करने की।

96

हाथ खोने के बाद चेन ने खाना पकाना सीखा। वह खेत में जाकर भी काम करता है। वह खेत से टोकरी में मक्का अपनी पीठ पर लादकर लाता है।

98

99

चेन के लिए सबसे अधिक परेशानी ठंड के मौसम में होती है, जब वह अपने पैरों में मोजे नहीं पहन पाता। तमाम कठिनाइयों के बावजूद भी वह संघर्षपूर्ण जिंदगी जीते हुए अपने सारे काम स्वयं ही करता है और मां का भी पूरा खयाल रखता है।

Other Similar Post-
  • स्टीव जॉब्स की तीन कहानियां जो बदल देंगी आपकी ज़िन्दगी
  • Karoly Takacs – जिसने अपनी इच्छाशक्ति से बनाया था इतिहास
  • विल्मा रुडोल्फ – अपंगता से ओलम्पिक गोल्ड मैडल तक
  • इच्छाशक्ति का कमाल – बिना हाथ पैरों के बन गया स्टार फ़ुटबाल प्लेयर
  • 1972 एंडीज फ्लाइट डिजास्टर – इंसानी हौसलों और मजबूरियों कि रियल स्टोरी – जिन्दा रहने के लिए खानी पड़ी अपनी साथियों कि लाशें

Related posts:

नागपंचमी की पौराणिक कथाएं
लघु कथा - भोग का फल | Laghu Katha - Bhog Ka Phal
लोककथा - कड़वा सच | Lok Katha - Kadwa Sach
शकुंतला-दुष्यंत की कहानी | Shakuntala Dushyant Story
लोक कथा - काम और कर्तव्य में अंतर
भक्त के भाव की मर्यादा बचाने के लिए, हनुमानजी ने दिया स्वयं प्रमाण
5 Things Successful People Never Do
ये 7 गुण आपको बचा सकते है किसी भी संकट से
कहानी रानी पद्मनी (पद्मावती) की | Rani Padmani Story & History
कहानी गायत्री साधक मौनी बाबा की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/19/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme