Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए शादी के बाद इन 7 बातों को कभी भी भूलना नहीं चाहिए

Posted on August 23, 2015April 6, 2016 by Pankaj Goyal

Tips For Happy Married Life : विवाह पति-पत्नी के बीच का एक ऐसा धर्म संबंध जो कर्तव्य और पवित्रता पर आधारित होता है। यह एक वैज्ञानिक तथ्य है कि शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्तरों पर स्त्री और पुरुष दोनों ही अधूरे होते हैं। स्त्री और पुरुष के मिलन से ही ये अधूरापन दूर होता है। विवाह जिन बातों पर हमेशा टिका रहता है, उनमें से सात मुख्य बातें यहां जानिए…

Tips For Happy Married Life in Hindi

पहली बात है संयम
संयम यानी समय-यमय पर उठने वाली मानसिक उत्तेजनाओं जैसे- कामवासना, गुस्सा, लालच, अहंकार तथा मोह आदि पर नियंत्रण रखना। श्रीराम और सीता ने अपना पूरा वैवाहिक जीवन बहुत ही संयम और प्रेम के साथ व्यतीत किया था। वे कभी भी मानसिक या शारीरिक रूप से अनियंत्रित नहीं हुए।

दूसरी बात है संतुष्टि
संतुष्टि यानी एक दूसरे के साथ रहते हुए समय और परिस्थिति के अनुसार जो भी सुख-सुविधा मिल जाए, उसी में संतोष करना। श्रीराम और सीता दोनों एक दूसरे से पूरी तरह संतुष्ट थे। कभी भी श्रीराम ने सीता में या सीता ने श्रीराम में कोई कमी नहीं देखी।

तीसरी बात है संतान
वैवाहिक जीवन में संतान का भी महत्वपूर्ण स्थान होता है। पति-पत्नी के बीच के संबंधों को मधुर और मजबूत बनाने में बच्चों की भी भूमिका रहती है। श्रीराम और सीता के बीच वनवास को खत्म करने और सीता को पवित्र साबित करने में उनके बच्चों लव और कुश ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

चौथी बात है संवेदनशीलता
पति-पत्नी के रूप में एक दूसरे की भावनाओं का समझना और उनकी कद्र करना चाहिए। श्रीराम और सीता के बीच संवेदनाओं का गहरा रिश्ता था। दोनों बिना कहे-सुने ही एक दूसरे के मन की बात समझ जाते थे।

पांचवीं बात है संकल्प
पति-पत्नी के रूप में अपने धर्म संबंध को अच्छी तरह निभाने के लिए कर्तव्य को संकल्प लेकर पूरा करना चाहिए।

छठी बात है शारीरिक, आर्थिक और मानसिक मजबूती
वैवाहिक जीवन को सफलता और खुशहाली से भरा-पूरा बनाने के लिए पति-पत्नी दोनों का शारीरिक, आर्थिक और मानसिक रूप से मजबूत होना बहुत ही आवश्यक है।

सातवीं बात है समर्पण
वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति पूरा समर्पण और त्याग होना भी आवश्यक है। एक-दूसरे की खातिर अपनी कुछ इच्छाओं और आवश्यकताओं को त्याग देना या समझौता कर लेना रिश्तों को मधुर बनाए रखने के लिए जरूरी होता है।

Other Similar Posts-
  • कोई पत्नी अपने पति को नहीं बताती ये 7 बातें
  • गर्लफ्रेंड से कभी नहीं पूछने चाहिए ये सवाल
  • लड़कियों में ये आठ चीजें देखते हैं लड़के
  • पत्नी अपने पति से रखती है ये 10 उम्मीदें
  • पौराणिक कहानी: सेक्स कौन ज़्यादा एंजाय करता है – स्त्री या पुरुष?

Related posts:

4 Tips On How to make a long-distance relationship work.
इन 4 कारणों से सास-बहू में होती है लड़ाई
ऐसे पति के साथ ज्यादा खुश रहती हैं लड़िकयां
यहाँ औरतें 5 दिन रहती है निर्वस्त्र, जानिये क्यों ?
दोस्तों को नहीं बताएं अपने पार्टनर की ये बातें
शादी की पहली रात इंडियन कपल्स करते है ये काम
पांच ऐसी जगहें जहां पार्टनर के साथ लड़ाई होना तय है
कोई पत्नी अपने पति को नहीं बताती ये 7 बातें
गर्लफ्रेंड से कभी नहीं पूछने चाहिए ये सवाल
लड़कियों में ये आठ चीजें देखते हैं लड़के

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/18/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme