Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

पांच ऐसी जगहें जहां पार्टनर के साथ लड़ाई होना तय है

Posted on August 5, 2015March 19, 2016 by Pankaj Goyal

आपने लोगों को ये कहते सुना होगा कि लड़ाई-झगड़े के बाद होने वाली सुलह रिश्ते को और मजबूत बनाती है। आपके बीच चाहे जितना भी प्यार क्यों न हो कभी न कभी लड़ाई हो ही जाती होगी। अमूमन लड़ाइयां असहमति होने पर होती हैं लेकिन ये कुछ ऐसी जगहें हैं जहां लड़ाई होना तय है:

5 places guaranteed fight with partner

1. एक साथसफर करने के दौरान

अगर आप साथ ट्रैवल कर रही हैं तो आपके बीच लड़ाई हो सकती है। अक्सर ऐसा होता है कि महिलाएं पैकिंग करते समय ये ध्यान नहीं रखती हैं कि वो घूमने जा रही हैं न कि घर बसाने। जितना ज्यादा सामान उतनी अधिक परेशानी। ऐसे में आपका पार्टनर आपसे चिढ़ सकता है।

2. ग्रुप डिनर के दौरान

अगर आप अपने पार्टनर के साथ किसी ग्रुप डिनर पर गई हुई हैं और आपके साथ दूसरे कपल्स भी बैठे हैं तो लड़ाई होने की आशंका बढ़ जाती है। अक्सर पुरुष दूसरी महिलाओं की तारीफ कर देते हैं और हो सकता है ये बात आपको पसंद न आए। डिनर के बीच में आप उसे साइड आने को कहें और फिर अपना गुस्सा जाहिर करें।
ऐसा करने से आप दोनों का ही मूड खराब होगा और घर लौटकर ये अनबन लड़ाई में बदल सकती है।

3. पार्टी या शादी के दौरान

पार्टी या शादी में जाते ही कई कपल दूसरों से तुलना करने लग जाते हैं। एक-दूसरे का हाथ थामे कपल को देखकर अपने पार्टनर को ताना मारना शुरू कर देते हैं। उन्हें एक-दूसरे से शिकायत होती है कि अब वो उन्हें प्यार नहीं करता या करती। ऐसी स्थिति रिश्ते को कमजोर कर सकती है और आपके बीच लड़ाई का कारण बन सकती है।

4. कार में

अगर आपकी कार ट्रैफिक में फंस गई है तो अपने आपको पहले से ही नियंत्रित कर लें। अक्सर ऐसी स्थिति में पार्टनर्स के बीच लड़ाई हो जाती है। वे ट्रैफिक में फंसे होने की चिढ़ एक-दूसरे पर निकालने लगते हैं।

5. सास-ससुर के आस-पास होने पर

ऐसा हर किसी के साथ तो नहीं होता लेकिन कई जोड़े ऐसे भी होते हैं कि सास-ससुर के आस-पास होने पर उनके बीच लड़ाई हो जाती है। अक्सर दोनों को लगता है कि उनके पार्टनर के परिवार वाले उन्हें वो तवज्जो नहीं देते हैं जो उन्हें मिलनी चाहिए।

ये कुछ ऐसी परिस्थितियां हैं जिनमें पति-पत्नी और पार्टनर्स के बीच लड़ाई होने की आशंका बढ़ जाती है। पर अगर दोनों ही थोड़ी समझदारी से काम लें तो इन लड़ाइयों को टाला जा सकता है।

Post Credit- aajtak.indiatoday.in

Other Similar Posts-
  • कोई पत्नी अपने पति को नहीं बताती ये 7 बातें
  • गर्लफ्रेंड से कभी नहीं पूछने चाहिए ये सवाल
  • लड़कियों में ये आठ चीजें देखते हैं लड़के
  • पत्नी अपने पति से रखती है ये 10 उम्मीदें
  • पौराणिक कहानी: सेक्स कौन ज़्यादा एंजाय करता है – स्त्री या पुरुष?

Related posts:

4 Tips On How to make a long-distance relationship work.
इन 4 कारणों से सास-बहू में होती है लड़ाई
ऐसे पति के साथ ज्यादा खुश रहती हैं लड़िकयां
यहाँ औरतें 5 दिन रहती है निर्वस्त्र, जानिये क्यों ?
दोस्तों को नहीं बताएं अपने पार्टनर की ये बातें
शादी की पहली रात इंडियन कपल्स करते है ये काम
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए शादी के बाद इन 7 बातों को कभी भी भूलना नहीं चाहिए
कोई पत्नी अपने पति को नहीं बताती ये 7 बातें
गर्लफ्रेंड से कभी नहीं पूछने चाहिए ये सवाल
लड़कियों में ये आठ चीजें देखते हैं लड़के

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/18/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme