Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

Hindi Inspirational Story : डरने वाला कभी सफल नहीं हो सकता

Posted on April 14, 2015August 23, 2016 by Pankaj Goyal

Hindi Inspirational Story : किसी समय की बात है। जंगल के पास एक गांव था। गांव के किनारे से एक नदी बहती थी। नदी पर एक पुल था। पुल के नीचे एक राक्षस रहता था। जंगल में तीन बकरे चर रहे थे। सबसे बड़े बकरे ने सबसे छोटे बकरे से कहा, नदी के पार गांव के खेतों में खूब फल-सब्जी लगे हुए हैं। उनकी महक यहां तक आ रही है। पुल पार से नदी पार करके उन्हें खा आए।

Hindi Inspirational Story, Hindi Kahani,

छोटा बकरा पुल पार करने लगा। जब वह पुल के बीच तक पहुंच गया तो दानव पुल के ऊपर चढ़ आया और अपने बड़े-बड़े नाखून दिखाकर नन्हे बकरे को डराते हुए बोला, मुझे बहुत भूख लगी है। मैं तुझे खा जाऊंगा। डर से कांपते हुए नन्हा बकरा बोला, मुझे मत खाओ दानव। मैं बहुत छोटा हूं। मुझसे तुम्हारी भूख नहीं मिटेगी। मेरे दो बड़े दोस्त हैं। वे अभी इसी ओर आने वाले हैं। उन्हें खा लो।

दानव बड़े बकरों को खाने के लालच में आ गया। बोला, अच्छा तू जा। मैं बड़े बकरों का इंतजार करूंगा। नन्हा बकरा वहां से भागा और गांव के खेत में पहुंचकर ताजा फल-सब्जी खाने लगा। सबसे बड़े बकरे ने तब मंझले बकरे से कहा, अब तू पुल पर से गांव की ओर जा।

मंझला बकरा पुल पार करने लगा। जब वह पुल के बीच पहुंचा तो दानव ऊपर चढ़ आया और अपने सींग और नाखून से उसे डराते हुए बोला, मुझे बहुत भूख लगी है। मैं तुझे खा जाऊंगा। मझले बकरे ने कहा, मुझे जाने दो दानव। मैं अभी छोटा ही हूं। मुझसे तुम्हारी भूख नहीं मिटेगी। अभी मेरा एक दोस्त आने वाला है। वह मुझसे बहुत बड़ा है। उसे खा लो। दानव बोला, अच्छा तू जा। मझला बकरा वहां से भागकर नन्हे बकरे के पास पहुंच गया।

अब बड़ा बकरा पुल पार करने लगा। वह खूब मोटा और तगड़ा था। उसके चलने से पुल हिलने लगा। उसके सींग लंबे और खूब नुकीले थे। जब वह पुल के बीच पहुंचा तो दानव एक बार फिर पुल के ऊपर चढ़ आया और अपने सींग और नाखून से उसे डराते हुए बोला, मुझे बड़ी भूख लगी है। मैं तुझे अभी खा जाऊंगा।

बड़ा बकरा जरा भी नहीं डरा। उसने अपने अगले पांवों से जमीन कुरेदते हुए हुंकार भरी और सिर नीचा करके दानव के पेट पर अपने सींगों से जोर से प्रहार किया। दानव दूर नदी में जा गिरा। अब बड़ा बकरा इत्मीनान से पुल पार कर गया और अपने दोनों साथियों के पास पहुंचकर मनपसंद भोजन करने लगा।

सीख: 1. जो डरता नहीं है वही अपने जीवन में सफल होता है।
2. रिस्क से न डरे वही काम करे जिससे आपको खुशी हो।

Other Similar Post-

  • स्टीव जॉब्स की तीन कहानियां जो बदल देंगी आपकी ज़िन्दगी
  • Karoly Takacs – जिसने अपनी इच्छाशक्ति से बनाया था इतिहास
  • विल्मा रुडोल्फ – अपंगता से ओलम्पिक गोल्ड मैडल तक
  • स्वामी विवेकानन्द के जीवन के 5 प्रेरक प्रसंग
  • Hausala Shayari (हौसला शायरी)

Tag- Inspirational Story- fear-can-never-be-successful

Related posts:

नागपंचमी की पौराणिक कथाएं
लघु कथा - भोग का फल | Laghu Katha - Bhog Ka Phal
लोककथा - कड़वा सच | Lok Katha - Kadwa Sach
शकुंतला-दुष्यंत की कहानी | Shakuntala Dushyant Story
लोक कथा - काम और कर्तव्य में अंतर
भक्त के भाव की मर्यादा बचाने के लिए, हनुमानजी ने दिया स्वयं प्रमाण
5 Things Successful People Never Do
ये 7 गुण आपको बचा सकते है किसी भी संकट से
कहानी रानी पद्मनी (पद्मावती) की | Rani Padmani Story & History
कहानी गायत्री साधक मौनी बाबा की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/19/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme