Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

मेघालय का एक गाँव जिसे कहते है भगवान का अपना बगीचा, है एशिया का सबसे स्वच्छ गाँव

Posted on September 12, 2014April 29, 2016 by Pankaj Goyal

Mawlynnong Village, Meghalaya : God’s Own Garden – जहाँ एक और सफाई के मामले में हमारे अधिकांश गाँवो, कस्बों और शहरों की हालत बहुत खराब है वही यह एक सुखद आश्चर्य की बात है की एशिया का सबसे साफ़ सुथरा गाँव भी हमारे देश भारत है। यह है मेघालय का मावल्यान्नॉंग गांव जिसे की भगवान का अपना बगीचा (God’s Own Garden) के नाम से भी जाना जाता है। सफाई के साथ साथ यह गाँव शिक्षा में भी अवल्ल है।  यहाँ की साक्षरता दर 100 फीसदी है, यानी यहां के सभी लोग पढ़े-लिखे हैं। इतना ही नहीं, इस गांव में ज्यादातर लोग सिर्फ अंग्रेजी में ही बात करते हैं।

Mawlynnong Village, Meghalaya : God's Own Garden
गाँव का एक दृश्य
Mawlynnong Village, Meghalaya History in Hindi
गाँव से गुजरता एक रास्ता

मावल्यान्नॉंग गांव (Mawlynnong Village) :

खासी हिल्स डिस्ट्रिक्ट का यह गांव मेघालय के शिलॉंन्ग और भारत-बांग्लादेश बॉर्डर से 90 किलोमीटर दूर है। साल 2014 की गणना के अनुसार, यहां 95 परिवार रहते हैं। यहां सुपारी की खेती आजीविका का मुख्य साधन है। यहां लोग घर से निकलने वाले कूड़े-कचरे को बांस से बने डस्टबिन में जमा करते हैं और उसे एक जगह इकट्ठा कर खेती के लिए खाद की तरह इस्तेमाल करते हैं।

Mawlynnong Village, Meghalaya Story in Hindi

Mawlynnong Village, Meghalaya Story in Hindi
पुरे गाँव में हर जगह कचरा डालने के लिए ऐसे बांस के डस्टबिन लगे है

ग्रामवासी स्वयं करते है सफाई :

यह गांव 2003 में एशिया का सबसे साफ और 2005 में भारत का सबसे साफ गांव बना। इस गाँव की सबसे बड़ी खासियत यह है की यहाँ की सारी सफाई ग्रामवासी स्वयं करते है, सफाई व्यवस्था के लिए वो किसी भी तरह प्रशासन पर आश्रित नहीं है।  इस पुरे गांव में जगह जगह बांस के बने डस्टबिन लगे है। किसी भी ग्रामवासी को, वो चाहे महिला हो, पुरुष हो या बच्चे हो जहाँ गन्दगी नज़र आती है , सफाई पर लग जाते है  फिर चाहे वो सुबह का वक़्त हो, दोपहर का या शाम का।  सफाई के प्रति जागरूकता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है की यदि सड़क पर चलते हुए किसी ग्रामवासी को कोई कचरा नज़र आता है तो वो रूककर पहले उसे उठाकर डस्टबिन में डालेगा फिर आगे जाएगा। और यही आदत इस गाँव को शेष भारत से अलग करती है जहाँ हम हर बात के लिए प्रशासन पर निर्भर रहते है, खुद कुछ पहल नहीं करते है।

4
सफाई करता पुरुष
5
सफाई करती महिलायें
6
सफाई करते बच्चे

टूरिस्ट अट्रैक्शन (Tourist Attractions) :

इस गाँव के आस पास टूरिस्ट्स के लिए कई अमेंजिग स्पॉट हैं, जैसे वाटरफॉल, लिविंग रूट ब्रिज (पेड़ों की जड़ों से बने ब्रिज) और बैलेंसिंग रॉक्स भी हैं। इसके अलावा जो एक और बहुत फेमस टूरिस्ट अट्रैक्शन है वो है 80 फ़ीट ऊंंची मचान पर बैठ कर शिलांग की प्राकृतिक खूबसूरती को निहारना। आप मावल्यान्नॉंग गांव घूमने का आनंद ले सकते पर आप यह ध्यान रखे की आप के द्वारा वहां की सुंदरता किसी तरह खराब न हो।

13
पेड़ो की जड़ो से बने प्राकर्तिक पूल जो समय के साथ साथ मजबूत होते जाते है। इस तरह के ब्रिज पुरे विशव में केवल मेघालय में ही मिलते है।
7
वाटर फाल
8
इन ऊंंची मचानों पर बैठ कर आप निहार सकते है प्रकर्ति को

गाँव में कई जगह आने वाले प्रयटकों की जलपान सुविधा के लिए ठेठ ग्रामीण परिवेश की टी स्टाल बनी हुई है जहाँ आप चाय का आनंद ले सकते है इसके अलावा एक रेस्टोरेंट भी है जहाँ आप भोजन कर सकते है।

10
बैलेंसिंग रॉक
11
टी स्टाल

कैसे पहुंचे मावल्यान्नॉंग गांव :

मावल्यान्नॉंग गांव शिलांग से 90 किलोमीटर और चेरापूंजी से 92 किलोमीटर दूर स्तिथ है। दोनों ही जगह से सड़क के द्वारा आप यहाँ पहुँच सकते है।  आप चाहे तो शिलांग तक  देश के किसी भी हिस्से से हवाईजहाज के द्वारा भी पहुँच सकते है। लेकिन यहाँ जाते वक़्त एक बात ध्यान रखे की अपने साथ पोस्ट पेड़ मोबाइल ले के जाए क्योंकि अधिकतर पूर्वोत्तर राज्यों में प्रीपेड मोबाइल बंद है।

Other Similar Post :

  • भारत के टॉप 10 हिल स्टेशन
  • भारत की 10 खूबसूरत, दिलकश प्राकर्तिक जगह
  • भारत के 10 प्रसिद्ध फोर्ट
  • धरती पर मौजूद 20 खुबसूरत, अलौकिक रास्ते
  • सपनो सा एक गाँव, जहां नहीं है सड़के, केवल है नहरे

Related posts:

लंदन के 7 बेहतरीन दार्शनिक स्थल
झंडा फहराने के दिशानिर्देश नियम और महत्वपूर्ण जानकारी
उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
Fun Holiday Activities to Do with Your Kids in India
यहाँ औरतें 5 दिन रहती है निर्वस्त्र, जानिये क्यों ?
व्हिसलिंग विलेज जहां सिर्फ सीटी बजाकर एक-दूसरे को बुलाते हैं लोग
How Traveling Influences Your Life
जानिये "कहां राजा भोज और कहाँ गंगू तेली" के पीछे की कहानी
लंका मीनार - भाई-बहिन एक साथ नहीं जा सकते इस मीनार के ऊपर
भारत के 10 प्रसिद्ध गुरूद्वारे | Famous Gurdwaras in India

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme