Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

कहानी लीना मदीना की, जो की मात्र पांच साल की उम्र में बन गई थी स्वस्थ बच्चे की माँ

Posted on July 21, 2014May 13, 2016 by Pankaj Goyal

The Real Story of Lina Medina, The World’s Youngest Mother, In Hindi  : हाल ही में ब्रिटेन में हाई स्कूल में पढ़ने वाली एक लड़की 12 साल की उम्र में माँ बनी है। उसे ब्रिटेन की सबसे कम उम्र की माँ का दर्ज़ा मिला है।  लेकिन यदि हम बात विशव स्तर पर करें तो यह खिताब पेरू (Peru)  की लीना मदीना (Lina Medina) के नाम दर्ज़ है जो मात्र पांच वर्ष सात महीने में एक स्वस्थ बच्चे की माँ बन गई थी। यह घटना चिकित्सा विज्ञान के लिए आज तक भी एक पहेली है की आखिर कैसे इतनी कम उम्र की बच्ची गर्भवती हुई और एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।

Lina Medina, The World's Youngest Mother, Story, History, Kahani, in Hindi
लीना मदीना, बच्चे के जन्म के तुरंत बाद

कहानी लीना मदीना की :
लीना मदीना का जन्म पेरू के तिक्रापो में 27 सितम्बर 1933 को एक सुनार,टिबुरेलो मदीना और विक्टोरिया लोसिया के यहाँ हुआ था। लीना जब मात्र पांच साल की थी तब उसके पेट का आकार बढ़ने लगा जिससे उसके माता-पिता चिंतित हो गए। चुकी तिक्रापो एक ग्रामीण इलाका था इसलिए वो उसे उस समय पर स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, एक स्थानीय ओझा के पास परामर्श लेने के लिए ले गये। ओझा ने कई झाड़-फूँक और अनुष्ठान किए पर कोई फायदा नहीं हुआ। पेट का आकार निरंतर बढ़ता रहा।

Hindi Story, Kahani, News, Lina Medina, World's Youngest Mother, Child Birth, Taboo, Amazing, Bizarre,
यह लीना मदीना की गर्भावस्था के दौरान ली गई एक मात्र तस्वीर है।

लाचार माता पिता उसे किसी चिकित्सक को दिखाने पास के पिस्को शहर के एक अस्पताल ले गए । शुरु ने सभी ने यही सोचा कि उसके पेट में रसौली थी, लेकिन डॉक्टर उसके परीक्षण के बाद इस निष्कर्ष पर पहुँचे कि वो सात माह की गर्भवती थी। डा. जेरार्दो लोज़ादा लीना की गर्भावस्था की पुष्टि के लिए उसे अन्य विशेषज्ञों को दिखाने, लीमा ले गये। वहां पर भी उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

 Lina Medina Real story
लीना मदीना अपने बच्चे के साथ

आखिरकार 14 मई 1939 को, मदीना ने सीज़ेरियन शल्यक्रिया के द्वारा एक लड़के को जन्म दिया क्योंकि सामान्य प्रसूति उसकी कोख (श्रोणि) के छोटे आकार के कारण संभव नहीं थी। शल्यक्रिया डा. लोज़ादा और डॉ. बुसालिऊ द्वारा की गयी थी।

2
लीना मदीना अपने बच्चे के साथ

मात्र ढाई साल में हो गई थी रजस्वला :
लीना की कहानी विस्तार से उस समय के मेडिकल जर्नल में प्रकाशित हुई थी जिसके अनुसार लीना को मात्र ढाई साल की उम्र से ही पीरियड आने शुरू हो गए थे,  चार साल की उम्र तक उसके स्तनों का विकास पूर्ण हो चुका था। पांच साल की उम्र तक उसकी कोख का चौड़ी होना और अस्थि परिपक्वण भी काफी हद तक हो चुका था। जब बच्चे के लिए डॉकटरों ने उसका ऑपरेशन किया तो उन्होंने भी पाया की उसके शरीर के अंदर प्रजनन अंगों का विकास पूर्ण हो चूका था।

6
लीना मदीना अपने बच्चे और पति के साथ

लीना के बेटे का नाम, डॉ. जेरार्दो के नाम पर जेरार्दो रखा गया। जन्म के समय जेरार्दो का वजन 2.7 किलो था। बचपन में जेरार्दो की परवरिश लीना के एक भाई के रूप में की गयी थी, लेकिन जब वो 10 साल का हुआ तो उसे इस बात का पता चला कि मदीना उसकी माँ थी। 1979 में जेरार्दो की 40 साल की उम्र में एक अस्थि मज्जा रोग के कारण मृत्यु हो गई। युवावस्था में, लीना ने डॉ. लोज़ादा के लीमा में स्थित क्लिनिक में एक सचिव के रूप में काम किया, जिन्होने उसे और उसके बेटे को शिक्षा प्राप्त करने में मदद की।बाद में लीना ने राउल जुरादो से विवाह किया जो 1972 में जन्मे उसके दूसरे बेटे का पिता बना। 2002 तक यह दंपत्ति लीमा की एक गरीब बस्ती “शिकागो चिको” (“छोटी शिकागो”) में रहते थे। लीना ने इस बारे में कभी भी कोई इंटरव्यू नहीं दिया यहाँ तक की 2002 में लीना ने रायटर्स को भी साक्षात्कार देने से इनकार कर दिया।

7
लीना मदीना डॉक्टर और अपने बच्चे के साथ

बच्चे के पिता का कभी नहीं चला पता :
लीना ने कभी भी अपने बच्चे के पिता का नाम और उन परिस्थितियों जिनमें वो गर्भवती हुई का खुलासा नहीं किया। डॉ. एस्कोमेल के अनुसार खुद लीना को भी यह बातें ठीक से पता नहीं थीं।. जेरार्दो ने लीना की गर्भावस्था का पता चलने पर पुलिस को सूचित किया और लीना के पिता को बलात्कार और अनाचार के संदेह पर गिरफ्तार किया गया, लेकिन बाद में सबूतों के अभाव में उसे रिहा कर दिया गया। उसके बाद उसके 11 वर्षीय मंदबुद्धि भाई को भी गिरफ्तार किया गया पर उसे भी सबूतों के अभाव में रिहा कर दिया गया। मामले की समीक्षा में छपे एक 1955 लेख के अनुसार, “कुछ एंडियन गांवों में जिनमे से लीना का गांव भी एक था अक्सर उत्सव मनाये जाते थे और इन उत्सवों के अंत में सामूहिक तौर पर यौन संबंध बनाये जाते थे और इस दौरान बहुत सी लड़कियों के साथ बलात्कार भी किया जाता था, हो सकता है ऐसे ही किसी उत्सव में लीना के साथ भी शारीरिक सम्बन्ध बने हो।

5
तुसाद म्यूज़ियम में लीना मदीना और उसका बच्चा

इस तरह से यह केस चिकित्सा विज्ञान के लिए एक अबूझ पहेली बनकर रह गया जो की अपने तमाम तर्कों के बाबजूद भी यह नहीं बता पाए की आखिर कैसे 5 साल की एक बच्ची माँ बन गई।

Other Interesting Articles :

  • 1972 एंडीज फ्लाइट डिजास्टर – इंसानी हौसलों और मजबूरियों कि रियल स्टोरी – जिन्दा रहने के लिए खानी पड़ी अपनी साथियों कि लाशें
  • सच्ची कहानी – एक भारतीय राजकुमारी जो बनी दुनिया की जांबाज जासूस
  • सच्ची घटना – सूरत में आधी रात को एक वीरान इमारत मे दिखा भूत
  • इंसानियत कि मिसाल – वेट्रेस के इलाज़ के लिए मालिक ने बेच दिया अपना एक मात्र रेस्टोरेंट
  • भूपत सिंह चौहाण – इंडियन रॉबिन हुड – जिसे कभी पुलिस पकड़ नहीं पायी

Hindi Story, Kahani, News, Lina Medina, World’s Youngest Mother, Child Birth, Taboo, Amazing, Bizarre,

Related posts:

उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
दुनिया की सबसे जहरीली मछली, जिसका एक बूंद जहर पूरा शहर मिटा सकता है
नागपंचमी की पौराणिक कथाएं
लघु कथा - भोग का फल | Laghu Katha - Bhog Ka Phal
शकुंतला-दुष्यंत की कहानी | Shakuntala Dushyant Story
Paise Wala Ped | पैसे वाला पेड़ | इस पेड़ पर लगे है दुनियाभर के हज़ारों सिक्के
लोक कथा - काम और कर्तव्य में अंतर
भक्त के भाव की मर्यादा बचाने के लिए, हनुमानजी ने दिया स्वयं प्रमाण
OMG! इंडोनेशिया में एक लड़का 2 साल से दे रहा है अंडे, डॉक्टर्स भी हुए हैरान
कहानी रानी पद्मनी (पद्मावती) की | Rani Padmani Story & History

1 thought on “कहानी लीना मदीना की, जो की मात्र पांच साल की उम्र में बन गई थी स्वस्थ बच्चे की माँ”

  1. shubham mishra says:
    October 5, 2015 at 1:43 am

    yeh bilkul ajeb bat hi

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme